यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तानी जासूसी का आरोप, इंस्टाग्राम अकाउंट भी हुआ बंद

Bollywod

On

मशहूर ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा इन दिनों जासूसी के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। 'ट्रैवल विथ जो' के नाम से यूट्यूब पर पहचान बनाने वाली ज्योति पर पाकिस्तान के लिए संवेदनशील जानकारियाँ साझा करने के आरोप लगे हैं।

इन आरोपों के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया है, जिससे मामला और भी चर्चाओं में गया है।

यूट्यूब से मिली पहचान, पाकिस्तान से कथित संबंध

हरियाणा निवासी ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल पर 37 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह अपने सफर से जुड़े वीडियो व्लॉग्स के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दो बार पाकिस्तान का दौरा कर चुकी हैं और इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर कमीशन एजेंट्स की मदद से वीजा हासिल किया था। इसके अलावा, पिछले साल उन्होंने कश्मीर का भी दौरा किया था और वहाँ की तस्वीरें वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, यूट्यूब चैनल अब भी सक्रिय

जैसे ही उन पर जासूसी के आरोप लगे, सोशल मीडिया पर उनकी खोजबीन तेज़ हो गई। इसी दौरान यह पाया गया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, उनका यूट्यूब चैनल अभी भी सक्रिय है। बताया जा रहा है कि ज्योति का पारिवारिक संबंध विभाजन से पूर्व पाकिस्तान के बहावलपुर से रहा है, लेकिन 1947 के बाद उनका परिवार भारत गया था।

आतंकी हमले पर हंसी, संदेह और गहराया

सूत्रों के अनुसार, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ज्योति एक लाइव सेशन के दौरान इस मुद्दे पर हँसती हुई दिखाई दी थीं, जिससे लोगों में और अधिक नाराज़गी और संदेह उत्पन्न हुआ। यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में इंडोनेशिया की यात्रा की थी और वहीं से वापस लौटने के बाद खुफिया एजेंसियों के रडार पर आईं।

गंभीर आरोप, चल रही है पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भारत से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ साझा कर रही थीं। अब उनके खिलाफ मामला राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियाँ उनसे गहन पूछताछ कर रही हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तानी जासूसी का आरोप, इंस्टाग्राम अकाउंट भी हुआ बंद

Bollywod

इन आरोपों के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया है, जिससे मामला और भी चर्चाओं में गया है।

यूट्यूब से मिली पहचान, पाकिस्तान से कथित संबंध

हरियाणा निवासी ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल पर 37 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह अपने सफर से जुड़े वीडियो व्लॉग्स के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दो बार पाकिस्तान का दौरा कर चुकी हैं और इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर कमीशन एजेंट्स की मदद से वीजा हासिल किया था। इसके अलावा, पिछले साल उन्होंने कश्मीर का भी दौरा किया था और वहाँ की तस्वीरें वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, यूट्यूब चैनल अब भी सक्रिय

जैसे ही उन पर जासूसी के आरोप लगे, सोशल मीडिया पर उनकी खोजबीन तेज़ हो गई। इसी दौरान यह पाया गया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, उनका यूट्यूब चैनल अभी भी सक्रिय है। बताया जा रहा है कि ज्योति का पारिवारिक संबंध विभाजन से पूर्व पाकिस्तान के बहावलपुर से रहा है, लेकिन 1947 के बाद उनका परिवार भारत गया था।

आतंकी हमले पर हंसी, संदेह और गहराया

सूत्रों के अनुसार, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ज्योति एक लाइव सेशन के दौरान इस मुद्दे पर हँसती हुई दिखाई दी थीं, जिससे लोगों में और अधिक नाराज़गी और संदेह उत्पन्न हुआ। यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में इंडोनेशिया की यात्रा की थी और वहीं से वापस लौटने के बाद खुफिया एजेंसियों के रडार पर आईं।

गंभीर आरोप, चल रही है पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भारत से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ साझा कर रही थीं। अब उनके खिलाफ मामला राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियाँ उनसे गहन पूछताछ कर रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/instagram-account-of-pakistani-espionage-on-youtuber-jyoti-malhotra-also/article-21421

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.