'हाउसफुल-5' के डिनो मोरिया के घर ईडी का छापा, 65 करोड़ के घोटाले में जांच तेज

Bollywood NEWS

बॉलीवुड एक्टर और 'हाउसफुल-5' के हीरो डिनो मोरिया के बांद्रा स्थित आवास पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की।

ईडी की यह कार्रवाई मीठी नदी से गाद निकालने में हुए कथित 65 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ी है। इसी घोटाले में बीएमसी के अधिकारियों और ठेकेदारों पर भी शिकंजा कस रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने मुंबई और केरल में 15 से अधिक ठिकानों पर रेड मारी है। डिनो मोरिया के अलावा बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामुगाड़े और कई ठेकेदार भी जांच के घेरे में हैं। डिनो मोरिया से पहले आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भी दो बार पूछताछ कर चुकी है।

ईडी अब रेड के दौरान जब्त दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज किया गया है। आरोप है कि 2007 से 2021 के बीच मीठी नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों का भुगतान किया गया, जबकि वास्तविक काम कभी हुआ ही नहीं।

डिनो मोरिया की पृष्ठभूमि:
डिनो ने 90 के दशक में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। 2002 में आई फिल्म 'राज़' से उन्हें स्टारडम मिला। 'हाउसफुल-5' उनकी हालिया फिल्म है, जो आज ही रिलीज़ हुई है।

फिल्म रिलीज़ के दिन ही ईडी की कार्रवाई ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि डिनो मोरिया इस मामले में क्या सफाई देते हैं और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

'हाउसफुल-5' के डिनो मोरिया के घर ईडी का छापा, 65 करोड़ के घोटाले में जांच तेज

Bollywood NEWS

ईडी की यह कार्रवाई मीठी नदी से गाद निकालने में हुए कथित 65 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ी है। इसी घोटाले में बीएमसी के अधिकारियों और ठेकेदारों पर भी शिकंजा कस रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने मुंबई और केरल में 15 से अधिक ठिकानों पर रेड मारी है। डिनो मोरिया के अलावा बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामुगाड़े और कई ठेकेदार भी जांच के घेरे में हैं। डिनो मोरिया से पहले आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भी दो बार पूछताछ कर चुकी है।

ईडी अब रेड के दौरान जब्त दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज किया गया है। आरोप है कि 2007 से 2021 के बीच मीठी नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों का भुगतान किया गया, जबकि वास्तविक काम कभी हुआ ही नहीं।

डिनो मोरिया की पृष्ठभूमि:
डिनो ने 90 के दशक में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। 2002 में आई फिल्म 'राज़' से उन्हें स्टारडम मिला। 'हाउसफुल-5' उनकी हालिया फिल्म है, जो आज ही रिलीज़ हुई है।

फिल्म रिलीज़ के दिन ही ईडी की कार्रवाई ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि डिनो मोरिया इस मामले में क्या सफाई देते हैं और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/investigation-intensified-in-65-crore-scam-of-65-crore-scam/article-23382

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.