‘जयेशभाई जोरदार’ का एक्टर निकला फरार कैदी, 12 साल बाद हुआ गिरफ्तार

बॉलीवुड डेस्क

By Rohit.P
On

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में फरार हेमंत मोदी को गिरफ्तार किया। आरोपी फिल्मों में स्पंदन मोदी नाम से काम कर रहा था।

एक अभिनेता, जो पिछले कुछ सालों से छोटे-छोटे रोल निभा रहा था, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी असली पहचान सामने आने पर कई लोगों को हैरानी हुई। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम हेमंत मोदी है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में वह स्पंदन मोदीके नाम से जाना जाता था। पुलिस के मुताबिक, वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और 2014 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वापस जेल नहीं लौटा। इसके बाद उसने मुंबई जाकर अपनी पहचान बदल ली और फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। आरोपी कई प्रोजेक्ट्स जैसे Jayeshbhai Jordaar, Thugs of Hindostan और गुजराती फिल्म 53वां पन्नामें नजर आ चुका है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

यह मामला 2005 का है, जब अहमदाबाद के नरोडा इलाके में एक हत्या हुई थी। जांच के बाद हेमंत मोदी को दोषी ठहराते हुए अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा दी थी। बाद में उसे मेहसाणा जेल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेल में रहते हुए उसकी व्यक्तिगत जिंदगी भी पूरी तरह बिखर गई और उसकी पत्नी से तलाक हो गया। कुछ साल बाद, 2014 में उसे पैरोल मिली, लेकिन बाहर आकर उसने जेल लौटने के बजाय फरार होने की योजना बना ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह मुंबई पहुंचा और वहां खुद को एक संघर्ष कर रहे कलाकार के तौर पर पेश करने लगा। इसी बीच, उसने अपना नाम बदलकर स्पंदन मोदी रख लिया। छोटे-छोटे रोल करके उसने कई लोगों से पहचान बना ली थी। हैरानी की बात थी कि इतने सालों तक किसी को उसके आपराधिक अतीत की भनक तक नहीं लगी।

क्राइम ब्रांच को हाल ही में सूचना मिली कि फरार आरोपी अहमदाबाद में किसी से मिलने आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की और उसके पुराने संपर्कों पर ध्यान रखा। शुक्रवार को घी कांटा मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय उसने अपने आपको बचाने और पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। अब पुलिस उसे फिर से जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस पूरे मामले ने लोगों को चौंका दिया क्योंकि एक तरफ वह एक फरार सजायाफ्ता अपराधी था और दूसरी तरफ फिल्मी दुनिया में एक अभिनेता के रूप में पहचान बना चुका था। इस गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2026 By Rohit.P

‘जयेशभाई जोरदार’ का एक्टर निकला फरार कैदी, 12 साल बाद हुआ गिरफ्तार

बॉलीवुड डेस्क

एक अभिनेता, जो पिछले कुछ सालों से छोटे-छोटे रोल निभा रहा था, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी असली पहचान सामने आने पर कई लोगों को हैरानी हुई। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम हेमंत मोदी है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में वह स्पंदन मोदीके नाम से जाना जाता था। पुलिस के मुताबिक, वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और 2014 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वापस जेल नहीं लौटा। इसके बाद उसने मुंबई जाकर अपनी पहचान बदल ली और फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। आरोपी कई प्रोजेक्ट्स जैसे Jayeshbhai Jordaar, Thugs of Hindostan और गुजराती फिल्म 53वां पन्नामें नजर आ चुका है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

यह मामला 2005 का है, जब अहमदाबाद के नरोडा इलाके में एक हत्या हुई थी। जांच के बाद हेमंत मोदी को दोषी ठहराते हुए अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा दी थी। बाद में उसे मेहसाणा जेल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेल में रहते हुए उसकी व्यक्तिगत जिंदगी भी पूरी तरह बिखर गई और उसकी पत्नी से तलाक हो गया। कुछ साल बाद, 2014 में उसे पैरोल मिली, लेकिन बाहर आकर उसने जेल लौटने के बजाय फरार होने की योजना बना ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह मुंबई पहुंचा और वहां खुद को एक संघर्ष कर रहे कलाकार के तौर पर पेश करने लगा। इसी बीच, उसने अपना नाम बदलकर स्पंदन मोदी रख लिया। छोटे-छोटे रोल करके उसने कई लोगों से पहचान बना ली थी। हैरानी की बात थी कि इतने सालों तक किसी को उसके आपराधिक अतीत की भनक तक नहीं लगी।

क्राइम ब्रांच को हाल ही में सूचना मिली कि फरार आरोपी अहमदाबाद में किसी से मिलने आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की और उसके पुराने संपर्कों पर ध्यान रखा। शुक्रवार को घी कांटा मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय उसने अपने आपको बचाने और पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। अब पुलिस उसे फिर से जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस पूरे मामले ने लोगों को चौंका दिया क्योंकि एक तरफ वह एक फरार सजायाफ्ता अपराधी था और दूसरी तरफ फिल्मी दुनिया में एक अभिनेता के रूप में पहचान बना चुका था। इस गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/jayeshbhai-jordaar-actor-turns-out-to-be-an-absconding-prisoner/article-54047

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.