कमल हासन के बयान से बढ़ा भाषाई विवाद, बोले- 'कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी', BJP ने बताया अपमान

Bollywod

On

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। चेन्नई में 24 मई को अपनी नई फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में कमल हासन ने कहा कि कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है। उनके इस बयान को कर्नाटक में कड़ा विरोध झेलना पड़ रहा है। खासकर कर्नाटक बीजेपी ने इसे कन्नड़ भाषा का सीधा अपमान बताया है।

क्या बोले कमल हासन?

फिल्म के इवेंट में मौजूद कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार की ओर इशारा करते हुए कमल हासन ने कहा, "शिव राजकुमार मेरे परिवार जैसे हैं। मैंने अपनी बात जीवन, संबंध और तमिल से शुरू की। आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से निकली है, इसलिए आप भी हमारे ही हिस्से हैं।"

हासन के इस बयान को न केवल ऐतिहासिक दृष्टिकोण से विवादास्पद माना जा रहा है, बल्कि यह भाषाई भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया जा रहा है।

बीजेपी का विरोध

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कमल हासन के बयान की आलोचना करते हुए कहा, "यह दूसरों की भाषा का अपमान है। हासन को यह घमंड हो गया है कि उन्होंने कई भाषाओं में काम किया है, लेकिन शिव राजकुमार जैसे कलाकार को मंच पर खड़ा कर तमिल भाषा का महिमामंडन कर उन्होंने कन्नड़ भाषा का अपमान किया है।"

ट्राई लैंग्वेज विवाद की पृष्ठभूमि

कमल हासन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तमिलनाडु में केंद्र सरकार की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के अंतर्गत प्रस्तावित ट्राई लैंग्वेज फॉर्मूला को लेकर विरोध तेज़ है।

तमिलनाडु सरकार हिंदी भाषा को थोपने के किसी भी प्रयास का खुलकर विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन दोनों ने केंद्र पर ‘भाषाई वॉर’ छेड़ने का आरोप लगाया है।

कमल हासन ने इससे पहले भी 21 फरवरी को अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा था, "तमिल भाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इस भाषा की रक्षा के लिए लोगों ने जान गंवाई है। इसके साथ कोई समझौता नहीं होगा।"

फिल्म 'ठग लाइफ' और राजनीति

कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून को रिलीज होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में दिया गया उनका भाषण केवल फिल्म प्रचार भर नहीं था, बल्कि यह तमिल पहचान और भाषाई राजनीति से जुड़े एक बड़े एजेंडे का हिस्सा हो सकता है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

कमल हासन के बयान से बढ़ा भाषाई विवाद, बोले- 'कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी', BJP ने बताया अपमान

Bollywod

क्या बोले कमल हासन?

फिल्म के इवेंट में मौजूद कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार की ओर इशारा करते हुए कमल हासन ने कहा, "शिव राजकुमार मेरे परिवार जैसे हैं। मैंने अपनी बात जीवन, संबंध और तमिल से शुरू की। आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से निकली है, इसलिए आप भी हमारे ही हिस्से हैं।"

हासन के इस बयान को न केवल ऐतिहासिक दृष्टिकोण से विवादास्पद माना जा रहा है, बल्कि यह भाषाई भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया जा रहा है।

बीजेपी का विरोध

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कमल हासन के बयान की आलोचना करते हुए कहा, "यह दूसरों की भाषा का अपमान है। हासन को यह घमंड हो गया है कि उन्होंने कई भाषाओं में काम किया है, लेकिन शिव राजकुमार जैसे कलाकार को मंच पर खड़ा कर तमिल भाषा का महिमामंडन कर उन्होंने कन्नड़ भाषा का अपमान किया है।"

ट्राई लैंग्वेज विवाद की पृष्ठभूमि

कमल हासन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तमिलनाडु में केंद्र सरकार की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के अंतर्गत प्रस्तावित ट्राई लैंग्वेज फॉर्मूला को लेकर विरोध तेज़ है।

तमिलनाडु सरकार हिंदी भाषा को थोपने के किसी भी प्रयास का खुलकर विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन दोनों ने केंद्र पर ‘भाषाई वॉर’ छेड़ने का आरोप लगाया है।

कमल हासन ने इससे पहले भी 21 फरवरी को अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा था, "तमिल भाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इस भाषा की रक्षा के लिए लोगों ने जान गंवाई है। इसके साथ कोई समझौता नहीं होगा।"

फिल्म 'ठग लाइफ' और राजनीति

कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून को रिलीज होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में दिया गया उनका भाषण केवल फिल्म प्रचार भर नहीं था, बल्कि यह तमिल पहचान और भाषाई राजनीति से जुड़े एक बड़े एजेंडे का हिस्सा हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/kamal-haasans-statement-increased-linguistic-controversy-bjp-born-from-kannada/article-22388

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.