- Hindi News
- बालीवुड
- सांसद बनने के बाद कंगना रनोट की सिनेमा में वापसी, ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू
सांसद बनने के बाद कंगना रनोट की सिनेमा में वापसी, ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू
बालीवुड न्यूज़
राजनीतिक सक्रियता के बीच कंगना फिर लौटीं कैमरे के सामने, बोलीं— लंबे समय बाद सेट पर कदम रखकर सुकून मिला
लोकसभा चुनाव जीतकर मंडी से सांसद बनीं कंगना रनोट ने लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर दी है। सोमवार को कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू की, जो उनकी पिछली फ्लॉप फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बाद उनकी पहली नई कोशिश होगी।
कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मणिकर्णिका फिल्म्स का सेट देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।” वीडियो में वह सेट का निरीक्षण करती और शूटिंग की तैयारियों को देखती नजर आईं। कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स ने भी इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया।
‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा सितंबर 2024 में की गई थी। फिल्म आम जनता की असाधारण उपलब्धियों की कहानी बताएगी, जिसमें कंगना लीड रोल में नजर आएंगी। कहानी और निर्देशन दोनों के जिम्मे मनोज तपाड़िया हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है, जिसे बबिता अशिवाल और आदि शर्मा भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
कंगना की पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ जनवरी 2025 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सर्टिफिकेशन विवाद और कई अन्य कारणों से स्थगित हो गई। अंततः फिल्म जनवरी 2025 में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप रही। इस फिल्म के बाद ‘भारत भाग्य विधाता’ कंगना की पहली बड़ी फिल्म होगी।
लोकसभा चुनाव से पहले कंगना ने कहा था कि यदि वह चुनाव जीतती हैं, तो फिल्मों में काम करना छोड़ देंगी। हालांकि चुनाव जीतते ही उन्होंने अपने बयान को बदलते हुए शूटिंग की अनुमति दी। अब फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति दोनों में उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
कंगना के पास अब ‘तनु वेड्स मनू 3’ और ‘सीता: द इंकॉर्नेशन’ जैसी फिल्मों की भी योजनाएं हैं। फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में उनकी वापसी के साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव जीतने के बाद उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री का रुख कैसा रहता है।
कंगना रनोट की वापसी न केवल उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उनके राजनीतिक छवि और फिल्मों में वापसी दोनों के बीच संतुलन बनाने का भी संकेत देती है।
----------------------------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए