इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर कंगना रनोट का समर्थन: बोलीं- "उसे तुरंत रिहा किया जाए"

Bollywod

गुरुग्राम से गिरफ्तार की गई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को लेकर अब हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट खुलकर समर्थन में आ गई हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा करते हुए शर्मिष्ठा की तुरंत रिहाई की मांग की और उसकी गिरफ्तारी को 'अत्यधिक कठोर कार्रवाई' बताया।

क्या कहा कंगना ने?

कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा:

"यह उचित नहीं है कि एक युवा लड़की को अपनी राय व्यक्त करने के लिए इतना परेशान किया जाए। उसने भले ही कुछ अनुचित शब्दों का प्रयोग किया हो, पर उसने माफी मांग ली है, जो पर्याप्त है। अब उसे और धमकाने या प्रताड़ित करने की जरूरत नहीं है। उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।"screenshot-2025-06-01-080040_1748746175

शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी का कारण क्या है?

कोलकाता पुलिस ने बीते शुक्रवार को शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कथित तौर पर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।

वीडियो में शर्मिष्ठा ने कहा था—

"3-4 ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्मों में देश के लिए मरने की बात करते हैं, लेकिन जब सैनिकों के समर्थन की बात आई तो चुप रहे। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।"

पाकिस्तानी यूजर से बहस के बाद भड़का मामला

14 मई को एक पाकिस्तानी यूजर के साथ बहस के बाद शर्मिष्ठा ने एक तीखा वीडियो साझा किया, जिसमें उसने आतंकवाद, पाकिस्तान और धर्म विशेष पर टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उसे धमकियां मिलने लगीं, जिसमें रेप और हत्या तक की धमकियां शामिल थीं।

माफी के बाद भी गिरफ्तारी

15 मई को शर्मिष्ठा ने वीडियो डिलीट करते हुए लिखित माफीनामा जारी किया और कहा कि उसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। बावजूद इसके, उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई और गिरफ्तारी की गई।

कोर्ट में पेशी, 13 जून तक न्यायिक हिरासत

31 मई को कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को अलीपुर सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई और उसे 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट से बाहर निकलते हुए शर्मिष्ठा ने कहा, "यह लोकतंत्र नहीं है।"

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा समर्थन

शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर #ReleaseSharmistha और #IStandWithSharmistha जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला" बताया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर कंगना रनोट का समर्थन: बोलीं- "उसे तुरंत रिहा किया जाए"

Bollywod

क्या कहा कंगना ने?

कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा:

"यह उचित नहीं है कि एक युवा लड़की को अपनी राय व्यक्त करने के लिए इतना परेशान किया जाए। उसने भले ही कुछ अनुचित शब्दों का प्रयोग किया हो, पर उसने माफी मांग ली है, जो पर्याप्त है। अब उसे और धमकाने या प्रताड़ित करने की जरूरत नहीं है। उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।"screenshot-2025-06-01-080040_1748746175

शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी का कारण क्या है?

कोलकाता पुलिस ने बीते शुक्रवार को शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कथित तौर पर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।

वीडियो में शर्मिष्ठा ने कहा था—

"3-4 ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्मों में देश के लिए मरने की बात करते हैं, लेकिन जब सैनिकों के समर्थन की बात आई तो चुप रहे। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।"

पाकिस्तानी यूजर से बहस के बाद भड़का मामला

14 मई को एक पाकिस्तानी यूजर के साथ बहस के बाद शर्मिष्ठा ने एक तीखा वीडियो साझा किया, जिसमें उसने आतंकवाद, पाकिस्तान और धर्म विशेष पर टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उसे धमकियां मिलने लगीं, जिसमें रेप और हत्या तक की धमकियां शामिल थीं।

माफी के बाद भी गिरफ्तारी

15 मई को शर्मिष्ठा ने वीडियो डिलीट करते हुए लिखित माफीनामा जारी किया और कहा कि उसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। बावजूद इसके, उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई और गिरफ्तारी की गई।

कोर्ट में पेशी, 13 जून तक न्यायिक हिरासत

31 मई को कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को अलीपुर सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई और उसे 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट से बाहर निकलते हुए शर्मिष्ठा ने कहा, "यह लोकतंत्र नहीं है।"

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा समर्थन

शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर #ReleaseSharmistha और #IStandWithSharmistha जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला" बताया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/kangana-ranots-support-on-the-arrest-of-instagram-influenceer-sharmishtha/article-22928

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.