Kannappa Teaser: अक्षय कुमार और विष्णु मांचू पर भारी पड़े प्रभास, 5 सेकंड में छा गए

Bollywood NEWS

डायरेक्टर विष्णु कुमार सिंह 'कन्नप्पा' के नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं. फिल्म लंबे समय से चर्चा का हिस्सा है. मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है. विष्णु मांचू, प्रभास और अक्षय कुमार जैसे सितारे इस फिल्म में नजर आने वाले हैं.

साल 2025 की बड़ी फिल्मों में एक नाम ‘कन्नप्पा’ का भी है, जिसे विष्णा कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया है. लंबे समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली. मेकर्स ने उससे पहले इस पिक्चर का टीजर रिलीज कर दिया है. विष्णु मांचू इस फिल्म में लीड रोल में हैं. साउथ सुपरस्टार प्रभास और अक्षय कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

सामने आए टीजर की शुरुआत एक महिला से होती है, जो ये कहती नजर आती है कि संकट का समय हमारे बहुत निकट आ गया है और कबीला खतरे में है. उसके बाद कुछ घुड़सवार लोगों की एंट्री होती है और युद्ध के आसार नजर आते हैं. उसके बाद विष्णु मांचू की एंट्री होती है, जो काफी असरदार दिख रहे हैं. वो अपने दुश्मनों का सफाया करते नजर आ रहे हैं और कबीले के लिए लड़ते दिख रहे हैं.

5 सेकंड में छाए प्रभास

आगे कुछ सेकंड के लिए अक्षय कुमार भी दिखाई देते हैं. वो भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं. टीजर में अक्षय की कोई लाइन नहीं है. इसलिए कहानी से उनका जुड़ाव किस तरह होगा ये अभी जाहिर नहीं हो रहा है. 1 मिनट 24 सेकंड के टीजर के आखिर में 5 सेकंड के लिए प्रभास भी नजर आते हैं. उनके 5 सेकंड का प्रेसेंस ही काफी असरदार लग रहा है. वो इसी के जरिए सोशल मीडिया पर छा गए हैं. इस टीजर में प्रभास की भी कोई लाइन नहीं है, लेकिन वो अपने प्रेसेंस से ही गहरी छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं. वो अक्षय कुमार और विष्णु मांचू पर भी भारी पड़ते दिख रहे हैं.

हाल ही में मुंबई में इस फिल्म को लेकर एक इवेंट रखा गया था, जिसमें विष्णु मांचू और अक्षय कुमार समेत फिल्म से जुड़े और भी कई कलाकार शामिल हुए थे. इवेंट में मीडिया के लोगों को ये टीजर दिखाया गया था. उसी दौरान बातचीत करते हुए अक्षय ने खुलासा किया था कि शुरू में उन्होंने दो बार इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन विष्णु मांचू ने उन्हें मना लिया और कहा कि वो इस फिल्म के लिए परफेक्ट च्वाइस हैं. बाद में अक्षय इसमें काम करने को राजी हो गए.

कब रिलीज होगी ‘कन्नप्पा’?

‘कन्नप्पा’ की रिलीज डेट पहले से ही तय है. 25 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती हैं. एम. मोहन बाबू भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं. उन्होंने इस पिक्चर को प्रोड्यूस किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

Kannappa Teaser: अक्षय कुमार और विष्णु मांचू पर भारी पड़े प्रभास, 5 सेकंड में छा गए

Bollywood NEWS

साल 2025 की बड़ी फिल्मों में एक नाम ‘कन्नप्पा’ का भी है, जिसे विष्णा कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया है. लंबे समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली. मेकर्स ने उससे पहले इस पिक्चर का टीजर रिलीज कर दिया है. विष्णु मांचू इस फिल्म में लीड रोल में हैं. साउथ सुपरस्टार प्रभास और अक्षय कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

सामने आए टीजर की शुरुआत एक महिला से होती है, जो ये कहती नजर आती है कि संकट का समय हमारे बहुत निकट आ गया है और कबीला खतरे में है. उसके बाद कुछ घुड़सवार लोगों की एंट्री होती है और युद्ध के आसार नजर आते हैं. उसके बाद विष्णु मांचू की एंट्री होती है, जो काफी असरदार दिख रहे हैं. वो अपने दुश्मनों का सफाया करते नजर आ रहे हैं और कबीले के लिए लड़ते दिख रहे हैं.

5 सेकंड में छाए प्रभास

आगे कुछ सेकंड के लिए अक्षय कुमार भी दिखाई देते हैं. वो भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं. टीजर में अक्षय की कोई लाइन नहीं है. इसलिए कहानी से उनका जुड़ाव किस तरह होगा ये अभी जाहिर नहीं हो रहा है. 1 मिनट 24 सेकंड के टीजर के आखिर में 5 सेकंड के लिए प्रभास भी नजर आते हैं. उनके 5 सेकंड का प्रेसेंस ही काफी असरदार लग रहा है. वो इसी के जरिए सोशल मीडिया पर छा गए हैं. इस टीजर में प्रभास की भी कोई लाइन नहीं है, लेकिन वो अपने प्रेसेंस से ही गहरी छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं. वो अक्षय कुमार और विष्णु मांचू पर भी भारी पड़ते दिख रहे हैं.

हाल ही में मुंबई में इस फिल्म को लेकर एक इवेंट रखा गया था, जिसमें विष्णु मांचू और अक्षय कुमार समेत फिल्म से जुड़े और भी कई कलाकार शामिल हुए थे. इवेंट में मीडिया के लोगों को ये टीजर दिखाया गया था. उसी दौरान बातचीत करते हुए अक्षय ने खुलासा किया था कि शुरू में उन्होंने दो बार इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन विष्णु मांचू ने उन्हें मना लिया और कहा कि वो इस फिल्म के लिए परफेक्ट च्वाइस हैं. बाद में अक्षय इसमें काम करने को राजी हो गए.

कब रिलीज होगी ‘कन्नप्पा’?

‘कन्नप्पा’ की रिलीज डेट पहले से ही तय है. 25 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती हैं. एम. मोहन बाबू भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं. उन्होंने इस पिक्चर को प्रोड्यूस किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/kannappa-teaser-akshay-kumar-and-vishnu-manchu-fell-heavy-in/article-12199

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.