- Hindi News
- बालीवुड
- Kantara V/s SSKTK: वरुण धवन बोले- "कंतारा बहुत बड़ी फिल्म है, लेकिन हमारी फिल्म का रंग अलग"
Kantara V/s SSKTK: वरुण धवन बोले- "कंतारा बहुत बड़ी फिल्म है, लेकिन हमारी फिल्म का रंग अलग"
Bollywood
इस साल 2 अक्टूबर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ रिलीज़ होने जा रही है, तो दूसरी ओर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (SSKTK) भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दोनों ही फिल्मों के अलग-अलग दर्शक वर्ग हैं, लेकिन उनकी रिलीज़ डेट एक होने से इंडस्ट्री में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
वरुण धवन का रिएक्शन
हाल ही में एक कार्यक्रम में जब वरुण धवन से इन दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा—
“रिलीज़ डेट का फैसला पूरी तरह धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है। 2 अक्टूबर एक बड़ी तारीख है क्योंकि इस दिन दशहरा और गांधी जयंती दोनों पड़ते हैं। ऐसे में कारोबार भी आम दिनों से कहीं ज्यादा होने की संभावना है। हमें लगता है कि हिंदी फिल्मों का कलेक्शन उस दिन 70 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।”
‘कंतारा’ पर वरुण की राय
ऋषभ शेट्टी की फिल्म को लेकर वरुण धवन ने कहा—
“जाहिर है, ‘कंतारा’ बहुत बड़ी फिल्म है। पहली किस्त ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया था और मुझे व्यक्तिगत तौर पर वह फिल्म बहुत पसंद आई थी। लेकिन हमारी फिल्म एकदम अलग जॉनर में है। मैं मानता हूं कि सिनेमा में हर तरह की फिल्मों के लिए जगह है। दर्शकों को अलग-अलग कहानियां और शैलियां पसंद आती हैं।”
SSKTK की कहानी
निर्देशक शशांक खेतान की यह फिल्म पूरी तरह हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर सनी और तुलसी का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों अपने पुराने प्रेमियों (सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ) को जलाने के लिए नकली कपल होने का नाटक करते हैं। यह सफर दर्शकों को हंसी, ड्रामा और इमोशन का अनोखा अनुभव देने वाला है। फिल्म में मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
बॉक्स ऑफिस की बड़ी जंग
‘कंतारा: चैप्टर 1’ को पैन इंडिया लेवल पर जबरदस्त हाइप मिल रही है, वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पूरी तरह बॉलीवुड मसालेदार मनोरंजन से भरी हुई है। त्योहारों पर परिवारिक दर्शकों और युवाओं दोनों की भीड़ सिनेमाघरों में जुटेगी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किस फिल्म का पलड़ा भारी पड़ता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए