म्यूजिक राइट विवाद पर पहली बार बोले कपिल शर्मा, बोले– अब शो के लिए खुद बनाएंगे गाने

बालीवुड न्यूज़

On

नेटफ्लिक्स इवेंट में कपिल का तंज, लाखों के बिल से बचने के लिए बदली रणनीति; कनाडा फायरिंग पर भी मजाकिया टिप्पणी

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो से जुड़े म्यूजिक राइट विवाद पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस मामले पर कपिल ने पहली बार सार्वजनिक मंच से प्रतिक्रिया दी और अपने चिर-परिचित अंदाज में पूरे विवाद को हल्के-फुल्के मजाक में बदल दिया।

कपिल शर्मा हाल ही में नेटफ्लिक्स के इवेंट व्हॉट्स नेक्स्ट में अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। इस इवेंट में नेटफ्लिक्स ने आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की, जिसमें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पांचवें सीजन का ऐलान भी किया गया। इसी मंच पर कपिल ने म्यूजिक कॉपीराइट को लेकर हो रहे विवाद का जिक्र किया।

कपिल ने कहा कि शो में किसी भी लोकप्रिय गाने का इस्तेमाल करना अब जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि किसी और का गाना बजाने पर लाखों रुपये का नोटिस आ जाता है, इसलिए अब टीम ने फैसला किया है कि आगे से शो के लिए अपने ही गाने बनाए जाएंगे। कपिल ने यह भी बताया कि अब सुनील ग्रोवर शो में खुद गाना गाते नजर आएंगे।

सुनील ग्रोवर ने भी मौके पर चुटकी लेते हुए कहा कि शायद इसी वजह से अरिजीत सिंह ने गाना छोड़ दिया होगा। दोनों की इस बातचीत पर इवेंट में मौजूद दर्शक खूब हंसे।

इवेंट के दौरान कपिल शर्मा ने कनाडा में एक कैफे पर हुई फायरिंग की घटना पर भी मजाकिया टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आजकल उनके पीछे अलग-अलग देशों के गैंगस्टर लगे हुए हैं। हालांकि, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि इवेंट लाइव है और उन्होंने तुरंत अपनी टीम से यह हिस्सा हटाने को कहा।

गौरतलब है कि कपिल शर्मा का शो पिछले साल दिसंबर में म्यूजिक राइट विवाद में फंसा था। म्यूजिक कंपनी PPL इंडिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि शो के तीसरे सीजन के दौरान कुछ गानों का बिना लाइसेंस कमर्शियल इस्तेमाल किया गया। इन गानों में मुन्नाभाई एमबीबीएस, कांटे और देसी बॉय्ज फिल्मों के लोकप्रिय ट्रैक शामिल थे।

फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन कपिल के बयान से साफ है कि आने वाले सीजन में शो की म्यूजिक स्ट्रेटजी पूरी तरह बदलने वाली है।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/kapil-sharma-spoke-for-the-first-time-on-music-rights/article-45278

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.