- Hindi News
- बालीवुड
- करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी: कैसे कार्तिक आर्यन से हुआ मेल-मिलाप, बोले- परिवार में गिले-शिकवे होते रहते...
करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी: कैसे कार्तिक आर्यन से हुआ मेल-मिलाप, बोले- परिवार में गिले-शिकवे होते रहते हैं
Bollywod
बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही तेजी से बिगड़ भी जाते हैं। लेकिन सच्चे प्रोफेशनल वही होते हैं जो मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ते हैं। इसी की मिसाल बने हैं फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता कार्तिक आर्यन, जिनके बीच का पुराना विवाद अब बीते दिनों की बात हो गई है।
करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को बाहर किए जाने के विवाद पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने आपसी बातचीत से इस मुद्दे को सुलझाया।
अब फिर से साथ
करण ने कहा, “हमने आपस में बैठकर बातचीत की और पुराने मसले पीछे छोड़ दिए। कार्तिक एक मेहनती कलाकार है, जिसकी आज एक बड़ी और जुड़ी हुई ऑडियंस है। उसे स्क्रिप्ट की गहरी समझ है और वह अपने काम को लेकर बेहद गंभीर है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमने साथ काम करने का फैसला किया और अब हम एक नहीं, बल्कि तीन फिल्मों में साथ आ रहे हैं। इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है और परिवार में कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं, लेकिन अच्छे लोग हमेशा साथ आकर अच्छी फिल्म बनाते हैं।”
पुराने विवाद की कहानी
बात उस समय की है जब कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 का हिस्सा थे। फिल्म की करीब 20 दिन की शूटिंग हो चुकी थी, लेकिन अचानक खबर आई कि कार्तिक को फिल्म से बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स में करण की तरफ से यह भी कहा गया कि कार्तिक अनप्रोफेशनल हैं और स्क्रिप्ट में बार-बार दखल दे रहे थे। इसी को लेकर दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी।
करण जौहर के करीबी सूत्रों ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि करण ने कार्तिक के साथ कभी काम न करने का फैसला कर लिया है।
कार्तिक की चुप्पी
2024 में एक इंटरव्यू में कार्तिक ने इस विवाद पर कहा था कि यह सब मिस कम्युनिकेशन का नतीजा था। उन्होंने कहा, “कई बार बातें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जाती हैं। मैं तब भी चुप रहा और अब भी चुप हूं। मुझे किसी से कुछ साबित नहीं करना है, मैं सिर्फ अपना काम करता हूं।”
अब नए अध्याय की शुरुआत
आज करण और कार्तिक न सिर्फ साथ नज़र आ रहे हैं, बल्कि ‘तू मेरी मैं तेरा’, ‘मैं तेरा तू मेरी’ और ‘नागजिला’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है कि पुराने झगड़े भुलाकर लोग अच्छे कंटेंट पर फोकस कर रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए