250 करोड़ में क्लब में कार्तिक आर्यन की फिल्म की एंट्री, सिंघम अगेन को छोड़ दिया बहुत पीछे

Bollywood NEWS

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 धमाल मचा रही है. फिल्म का 27वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म अब 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

कार्तिक आर्यन का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. अब कार्तिक जो भी फिल्म लेकर आते हैं वो सुपरहिट ही साबित होती है. कार्तिक के सामने बड़े स्टार भी नहीं टिक पा रहे हैं. उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. भूल भुलैया 3 के साथ अजय देवगन की सिंघम अगेन रिलीज हुई थी. कार्तिक की फिल्म ने अजय को भी पीछे छोड़ दिया है और पहले ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

भूल भुलैया 3 ने क्लैश में बाजी मार ली है. जब सिंघम अगेन का ट्रेलर आया था उसके बाद सभी को लगने लगा था कि इसके आगे कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 टिक नहीं पाएगी. मगर हुआ इसका उल्टा ही है. भूल भुलैया 3 का पलड़ा भारी हो गया है और ये सिंघम अगेन से आगे निकल गई है.

27वें दिन किया इतना कलेक्शन

भूल भुलैया 3 को रिलीज हुए 27 दिन हो गए हैं. फिल्म का 27वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और ये फिल्म अब दुनियाभर में छा चुकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भूल भुलैया 3 ने 27वें दिन करीब 1 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 250.10 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही भूल भुलैया 3 250 करोड़ के क्लब में एंट्री कर गई है.

वहीं सिंघम अगेन की बात करें तो इस फिल्म ने सिर्फ 60 लाख का कलेक्शन किया है. अजय देवगन की फिल्म की कमाई अब करोड़ों से लाखों में आ गई है. जिसकी वजह से इसका कलेक्शन ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा है. सिंघम अगेन का कलेक्शन अब 242.10 करोड़ हो गया है. इसे 250 करोड़ के क्लब में आने में अभी टाइम लगने वाला है.

भूल भुलैया 3 की बात करें तो इसे अनीज बाजमी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कार्तिक के साथ विद्या बालन और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं माधुरी दीक्षित का फिल्म में कैमियो है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2024 By दैनिक जागरण

250 करोड़ में क्लब में कार्तिक आर्यन की फिल्म की एंट्री, सिंघम अगेन को छोड़ दिया बहुत पीछे

Bollywood NEWS

कार्तिक आर्यन का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. अब कार्तिक जो भी फिल्म लेकर आते हैं वो सुपरहिट ही साबित होती है. कार्तिक के सामने बड़े स्टार भी नहीं टिक पा रहे हैं. उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. भूल भुलैया 3 के साथ अजय देवगन की सिंघम अगेन रिलीज हुई थी. कार्तिक की फिल्म ने अजय को भी पीछे छोड़ दिया है और पहले ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

भूल भुलैया 3 ने क्लैश में बाजी मार ली है. जब सिंघम अगेन का ट्रेलर आया था उसके बाद सभी को लगने लगा था कि इसके आगे कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 टिक नहीं पाएगी. मगर हुआ इसका उल्टा ही है. भूल भुलैया 3 का पलड़ा भारी हो गया है और ये सिंघम अगेन से आगे निकल गई है.

27वें दिन किया इतना कलेक्शन

भूल भुलैया 3 को रिलीज हुए 27 दिन हो गए हैं. फिल्म का 27वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और ये फिल्म अब दुनियाभर में छा चुकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भूल भुलैया 3 ने 27वें दिन करीब 1 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 250.10 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही भूल भुलैया 3 250 करोड़ के क्लब में एंट्री कर गई है.

वहीं सिंघम अगेन की बात करें तो इस फिल्म ने सिर्फ 60 लाख का कलेक्शन किया है. अजय देवगन की फिल्म की कमाई अब करोड़ों से लाखों में आ गई है. जिसकी वजह से इसका कलेक्शन ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा है. सिंघम अगेन का कलेक्शन अब 242.10 करोड़ हो गया है. इसे 250 करोड़ के क्लब में आने में अभी टाइम लगने वाला है.

भूल भुलैया 3 की बात करें तो इसे अनीज बाजमी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कार्तिक के साथ विद्या बालन और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं माधुरी दीक्षित का फिल्म में कैमियो है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/karthik-aryans-film-enters-the-club-at-rs-250-crore/article-4357

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.