- Hindi News
- बालीवुड
- सलमान खान से बदतमीजी पड़ी महंगी? बिग बॉस से बाहर हुईं कशिश कपूर
सलमान खान से बदतमीजी पड़ी महंगी? बिग बॉस से बाहर हुईं कशिश कपूर
Bollywood NEWS
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से कंटेस्टेंट कशिश कपूर बाहर हो गई हैं. कशिश कपूर के साथ इस हफ्ते चाहत पांडे, रजत दलाल, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और श्रुतिका राज घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे.
बिग बॉस 18 में ‘स्प्लिट्सविला’ फेम कशिश कपूर ने बतौर ‘वाइल्ड कार्ड’ कंटेस्टेंट एंट्री की थी. कशिश के साथ 4 और सेलिब्रिटी भी इस शो में शामिल हुए थे. लेकिन कशिश के अलावा कोई भी ‘वाइल्ड कार्ड’ कंटेस्टेंट सलमान खान के शो में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. इस हफ्ते बिग बॉस 18 के घर से बाहर जाने के लिए करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के अलावा पूरा घर नॉमिनेट हुआ था. करण और शिल्पा के साथ-साथ ‘टाइम गॉड’ बनीं चुम दुरांग भी नॉमिनेशन से सुरक्षित थीं. इन तीनों के अलावा घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए सभी कंटेस्टेंट में से जनता के कम वोट्स मिलने की वजह से कशिश कपूर को बाहर जाना पड़ा.
पिछले हफ्ते सलमान खान के साथ की बदतमीजी की वजह से कशिश कपूर चर्चा में थीं. सलमान खान ने कशिश पर ये इल्जाम लगाया था कि कशिश ने अविनाश के खिलाफ ‘वुमन कार्ड’ खेला है. लेकिन कशिश का ये कहना था कि उन्होंने अविनाश के साथ सिर्फ फ्लर्टिंग की थी. लेकिन उन्होंने ‘वुमन कार्ड’ बिलकुल भी नहीं खेला था. हालांकि सलमान खान के सामने अपना पक्ष रखने तरीका बड़ा ही बदतमीजी वाला था और इसी वजह से सलमान खान ने चाहत को चेतावनी भी दी थी.
Sonu Sood ki entry se khulengi gharwaalon ki pol. 😝
सलमान खान से मांगी माफी
इस हफ्ते हुए ‘वीकेंड का वार’ में कशिश कपूर ने सलमान खान से हाथ जोड़कर माफी मांगी. उन्होंने कहा,”सर, मैं पहले तो आपसे माफी मांगना चाहती हूं. मुझे इस तरह से आपसे बात नहीं करनी चाहिए थी और मुझे इस बात पर पछतावा है.” उनकी बातें सुनकर सलमान खान ने कहा,”ठीक है, लेकिन आगे से उन्हें ये बात लोगों से बदतमीजी करने से पहले सोचनी चाहिए.” कशिश ने भी सलमान खान से कहा कि जरूर वो उनकी सलाह मानेंगी.
करणवीर ने कहा नजरंअदाज
जब बिग बॉस ने करणवीर मेहरा के एलिमिनेशन की घोषणा की, तब सभी घरवालों ने कशिश कपूर को अलविदा कहा. लेकिन करणवीर मेहरा ने न तो उनसे बात की, न ही उन्हें अलविदा कहने वो आगे आए. करणवीर ने कहा कि जो लोग इस तरह की गलतियां करते हैं, उन्हें वो नजरअंदाज करते हैं, वो उनके लिए इम्पोर्टेन्ट नहीं हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए