मेलबर्न में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों का हंगामा

Bollywood

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान भारी हंगामा मच गया।

 शुक्रवार रात AAMI पार्क में हुए इस म्यूज़िक इवेंट के दौरान खालिस्तान समर्थक कुछ लोग अचानक पहुंच गए और सिक्ख्स फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन के झंडे लहराने लगे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए दिलजीत दोसांझ को परफॉर्मेंस रोकने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विरोध कर रहे लोग लाउडस्पीकर पर अपशब्द बोलते और वहां मौजूद सिख फैंस को “गद्दार” कहते नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने ऑस्ट्रेलिया की सिख कम्युनिटी को झकझोर दिया है।

कॉन्सर्ट के बाहर आयोजित एक फ्लैश मॉब डांस प्रोग्राम को भी बढ़ते तनाव के कारण रद्द करना पड़ा। कई दर्शकों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे चरमपंथी संगठनों पर पहले से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए थी।

दरअसल, SFJ संगठन ने पहले ही घोषणा की थी कि वह 1 नवंबर के दिलजीत दोसांझ शो को “पंथिक शटडाउन” के नाम पर बाधित करेगा। उनका दावा है कि यह तारीख “सिख जनसंहार स्मृति माह” से जुड़ी हुई है।

हालांकि इन सबके बावजूद, दिलजीत दोसांझ ने मंच पर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की। उन्होंने शांति और सकारात्मकता का संदेश देते हुए दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

क्या हैं SFJ के आरोप?
SFJ का आरोप है कि दिलजीत दोसांझ ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को सम्मानित करके 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों के साथ “गद्दारी” की है। वहीं, कॉन्सर्ट के भीतर मौजूद दर्शकों का कहना था कि दिलजीत राजनीति से दूर रहते हैं और उनका मकसद सिर्फ संगीत के जरिए लोगों को जोड़ना है।

दिलजीत दोसांझ के आने वाले प्रोजेक्ट्स
दिलजीत हाल ही में अपनी पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में नजर आए, जिसमें उन्होंने जस्सी सिंह का किरदार निभाया। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। अब वे जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ और ‘पंजाब 95’ जैसी हिंदी फिल्मों में दिखाई देंगे। दुनियाभर में उनके प्रशंसक उनकी लाइव परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/khalistanis-create-ruckus-at-diljit-dosanjhs-concert-in-melbourne/article-36872

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.