पकड़े गए सुनील पाल-मुश्ताक खान के किडनैपर्स, किया बड़ा खुलासा; रडार पर था बॉलीवुड का ये खूंखार 'विलन'

Bollywood NEWS

हाल ही में इवेंट के नाम पर कॉमेडियन सुनील पाल और बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का किडनैप करने वाले गैंग के कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ में एक बड़ा हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि अगला नंबर किसका था?

जाने-माने कॉमेडियन सुनील पाल और बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान दोनों ही कुछ समय पहले अपनी किडनैपिंग को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिनको किडनैपर्स ने इवेंट के नाम पर बुलाकर उनसे लाखों की वसूली की. हालांकि, अब उन किडनैपर्स को पुलिस ने बिजनौर से पकड़ लिया है, जिन्होंने पूछताछ में एक बड़ा हैरान कर देने वाली खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनका अगला निशाना बॉलीवुड का एक जाना-माना खूंखार विलेन था.

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने इवेंट के नाम पर कलाकारों को बुलाकर अपहरण करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. लेकिन अभी भी गैंग के दो सदस्य और मुख्य आरोपी लवी पाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस ने जल्द ही लवी की गिरफ्तारी का दावा किया है. सुनील पाल का अपहरण 3 दिसंबर को हुआ था. उनसे किडनैपर्स ने 20 लाख की मांग की थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह 8-10 लाख में देकर अपनी जान बचाई थी.

सुनील-मुश्ताक के किडनैपर्स गिरफ्तार

इसके बाद बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का अपहरण 20 नवंबर को दिल्ली मेरठ हाईवे से हुआ था. वे मेरठ एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे, तभी किडनैपर्स ने उन्हें कैब से अगवा कर लिया था. अपहरण के बाद, आरोपियों ने उनके मोबाइल से यूपीआई के जरिए पैसे निकालने की कोशिश की थी. इस मामले की शिकायत इवेंट मैनेजर शिवम् यादव ने 9 दिसंबर को बिजनौर थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सार्थक चौधरी, सबीउद्दीन, अजीम और शशांक शामिल हैं. इन आरोपियों ने मुश्ताक के मोबाइल से 2 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाली थी और मुजफ्फरनगर और जानसठ में शॉपिंग की थी. पुलिस ने इनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की और उन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनसे 1 लाख 4 हजार रुपये भी बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का मुख्य आरोपी लवी पाल और दो लोग फरार हैं. 

रडार पर थे शक्ति कपूर 

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि ये घटना पूरी तरह से लवी और सार्थक की प्लानिंग का हिस्सा थी. किडनैपर्स ने किराए की गाड़ी से मुश्ताक को दिल्ली से अपहरण कर लिया और बाद में उसे एक फ्लैट में बंधक बना लिया. आरोपियों ने मुश्ताक का मोबाइल, बैंक डिटेल्स और पासवर्ड छीनकर पैसे निकाले थे. पूछताछ में ये भी सामने आया कि किडनैपर्स के रडार पर शक्ति कपूर और बाकी कलाकारों के नाम भी शामिल थे, क्योंकि वो लोग अपनी जान बचाने के लिए पैसे देने के लिए तैयार हो जाते है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पकड़े गए सुनील पाल-मुश्ताक खान के किडनैपर्स, किया बड़ा खुलासा; रडार पर था बॉलीवुड का ये खूंखार 'विलन'

Bollywood NEWS

जाने-माने कॉमेडियन सुनील पाल और बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान दोनों ही कुछ समय पहले अपनी किडनैपिंग को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिनको किडनैपर्स ने इवेंट के नाम पर बुलाकर उनसे लाखों की वसूली की. हालांकि, अब उन किडनैपर्स को पुलिस ने बिजनौर से पकड़ लिया है, जिन्होंने पूछताछ में एक बड़ा हैरान कर देने वाली खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनका अगला निशाना बॉलीवुड का एक जाना-माना खूंखार विलेन था.

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने इवेंट के नाम पर कलाकारों को बुलाकर अपहरण करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. लेकिन अभी भी गैंग के दो सदस्य और मुख्य आरोपी लवी पाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस ने जल्द ही लवी की गिरफ्तारी का दावा किया है. सुनील पाल का अपहरण 3 दिसंबर को हुआ था. उनसे किडनैपर्स ने 20 लाख की मांग की थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह 8-10 लाख में देकर अपनी जान बचाई थी.

सुनील-मुश्ताक के किडनैपर्स गिरफ्तार

इसके बाद बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का अपहरण 20 नवंबर को दिल्ली मेरठ हाईवे से हुआ था. वे मेरठ एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे, तभी किडनैपर्स ने उन्हें कैब से अगवा कर लिया था. अपहरण के बाद, आरोपियों ने उनके मोबाइल से यूपीआई के जरिए पैसे निकालने की कोशिश की थी. इस मामले की शिकायत इवेंट मैनेजर शिवम् यादव ने 9 दिसंबर को बिजनौर थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सार्थक चौधरी, सबीउद्दीन, अजीम और शशांक शामिल हैं. इन आरोपियों ने मुश्ताक के मोबाइल से 2 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाली थी और मुजफ्फरनगर और जानसठ में शॉपिंग की थी. पुलिस ने इनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की और उन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनसे 1 लाख 4 हजार रुपये भी बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का मुख्य आरोपी लवी पाल और दो लोग फरार हैं. 

रडार पर थे शक्ति कपूर 

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि ये घटना पूरी तरह से लवी और सार्थक की प्लानिंग का हिस्सा थी. किडनैपर्स ने किराए की गाड़ी से मुश्ताक को दिल्ली से अपहरण कर लिया और बाद में उसे एक फ्लैट में बंधक बना लिया. आरोपियों ने मुश्ताक का मोबाइल, बैंक डिटेल्स और पासवर्ड छीनकर पैसे निकाले थे. पूछताछ में ये भी सामने आया कि किडनैपर्स के रडार पर शक्ति कपूर और बाकी कलाकारों के नाम भी शामिल थे, क्योंकि वो लोग अपनी जान बचाने के लिए पैसे देने के लिए तैयार हो जाते है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/kidnappers-of-sunil-pal-mushtaq-khan-caught-made-a-big-revelation/article-5500

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.