- Hindi News
- बालीवुड
- शाहरुख खान का मजेदार अंदाज़: रिटायरमेंट की सलाह पर दिया करारा जवाब, 'किंग' और बेटे आर्यन के शो पर भी...
शाहरुख खान का मजेदार अंदाज़: रिटायरमेंट की सलाह पर दिया करारा जवाब, 'किंग' और बेटे आर्यन के शो पर भी बोले
Bollywood NEWS
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने शनिवार को X पर #AskSRK सेशन किया, जिसमें उन्होंने फैंस के ढेरों सवालों का चुटीले अंदाज़ में जवाब दिया।
इस दौरान एक यूजर ने उन्हें उम्र का हवाला देकर फिल्मों से रिटायर होने की सलाह दी।
रिटायरमेंट वाले सवाल पर शाहरुख का मजेदार जवाब
यूजर ने लिखा— “भाई अब उम्र हो गई, रिटायरमेंट ले लो। दूसरों को मौका दो।”
इस पर शाहरुख ने तुरंत पलटवार किया—
“भाई, जब तेरे सवालों का बचपना चला जाए… फिर कुछ अच्छा सा पूछना। तब तक टेंपररी रिटायरमेंट में रह प्लीज।”
'जवान' के लिए नेशनल अवॉर्ड पर खुशी
शाहरुख ने हाल ही में फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है, जिसे उन्होंने '12th फेल' के एक्टर विक्रांत मैसी के साथ साझा किया। इस पर उन्होंने लिखा—
“याय!!! लगता है मैं नेशन का किंग हूं। बड़ा ऑनर है, अब और मेहनत करनी होगी।”
फिल्म 'किंग' पर खुलासा
फैंस ने जब उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' के बारे में पूछा तो शाहरुख ने मजेदार स्टाइल में अपडेट दिया।
उन्होंने कहा—
“पहले पैरों के शॉट्स शूट किए, फिर ऊपर की बॉडी… इंशाअल्लाह जल्दी पूरा होगा। सिद्धार्थ आनंद काफी मेहनत कर रहे हैं।”
शूटिंग शेड्यूल्स के बीच की दिनचर्या
खान ने बताया कि इन दिनों वे फिजियोथेरेपी, किताबें पढ़ने, फिल्म की लाइनों की प्रैक्टिस करने और खूब सोने में वक्त बिताते हैं।
सेट पर नखरे का सवाल
एक फैन ने पूछा कि क्या वे सेट पर नखरे दिखाते हैं? इस पर शाहरुख ने हंसते हुए कहा—
“सेट पर मुझे नखरे दिखाने ही नहीं दिए जाते। 'किंग' में तो और भी कम, क्योंकि डायरेक्टर बहुत सख्त और डिसिप्लिन्ड हैं।”
आर्यन खान के शो पर बातचीत
जब फैंस ने शाहरुख से बेटे आर्यन खान के शो के बारे में पूछा तो उन्होंने लिखा—
“इतने लोग पूछ रहे हैं तो नेटफ्लिक्स को बताना पड़ेगा। बेटा शो बना रहा है, बाप बस इंतजार कर रहा है।”
इस पर नेटफ्लिक्स इंडिया ने मजाकिया अंदाज़ में जवाब दिया—
“बेटे को टीजर पोस्ट करने से पहले बाप से इजाजत लेनी थी। पहला लुक कल जारी करेंगे।”
जिस पर शाहरुख ने लिखा—
“हां, टाइम भी बता देना। आर्यन तो मुझे कुछ बताता ही नहीं। मैं बहुत एक्साइटेड हूं।”
नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की कि आर्यन के शो का पहला लुक 17 अगस्त सुबह 11 बजे रिलीज़ होगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए