कॉमेडी के किंग और एक्टिंग के मास्टर, लेकिन 10 साल से 1 हिट को तरसे, काम नहीं मिला तो सलमान खान बने संकटमोचन

Bollywood NEWS

शर्मन जोशी अब जल्द ही सलमान खान की फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। बीते लंबे समय से काम के लिए तरस रहे शर्मन जोशी के लिए सलमान खान संकटमोचन बनकर आए हैं।

'3 इडियट्स', 'लाइफ इन अ मेट्रो' और 'ढोल' जैसी धमाकेदार और सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी लंबे समय से काम के लिए जूझ रहे हैं। अपने करियर में 47 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शर्मन जोशी बीते 10 साल से एक हिट के लिए तरस रहे हैं। साथ ही लंबे समय से शर्मन को अच्छा काम नहीं मिला है। जब बीते दिनों सलमान खान को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने 'सिकंदर' फिल्म में उन्हें किरदार ऑफर किया था। अब शर्मन जल्द ही सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। शर्मन जोशी कॉमेडी के किंग और एक्टिंग के मास्टर रहे हैं और कई फिल्मों में अपनी कला को साबित किया है। इसके बाद भी शर्मन जोशी के लिए बीते 10 साल काफी निराशाजनक रहे हैं। करीब 10 साल से शर्मन के खाते में एक भी सोलो हिट नहीं आई है। 

1999 में की थी करियर की शुरुआत

28 अप्रैल 1974 को मुंबई में जन्मे शर्मन जोशी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म 'गॉडमदर' से की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई। इसके बाद भी शर्मन ने हार नहीं मानी और लगे रहे। करीब 4 फिल्में करने के बाद शर्मन के हाथ लगी 'रंग दे बसंती'। साल 2006 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके साथ ही शर्मन की एक्टिंग को भी जमकर तारीफें मिलीं। इसेक बाद शर्मन की किस्मत भी चमक गई और गोलमाल, लाइफ इन अ मेट्रो और रकीब जैसी फिल्में कर डालीं। इसके बाद 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'ढोल' में शर्मन जोशी ने कमाल कर दिया। ये फिल्म भी हिट रही और कॉमेडी की दुनिया की एक अनोखी फिल्म बन गई। शर्मन इन दिनों अपने करियर के पीक पर थे। 2009 में आई शर्मन की फिल्म 3 इडियट्स में उनके किरदार को खूब तारीफें मिलीं और रातों-रात सुपरस्टार बन गए। हालांकि शर्मन सुपरहिट फिल्म देकर भी अच्छी फिल्में चुनने में नाकामयाब रहे। इस फिल्म के बाद से ही शर्मन अपने करियर में संघर्ष करने लगे। 

10 साल से एक हिट का इंतजार

शर्मन ने 2010 के बाद से कई फिल्मों में काम किया और कुछ फिल्में हिट भी रहीं। लेकिन बीते करीब 10 साल से शर्मन लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक एक भी हिट फिल्म उनके खाते में नहीं आई। शर्मन को हिट नहीं मिलने से उनका करियर भी ढलान पर आ गया। कुछ समय से शर्मन को अच्छा काम नहीं मिला। लेकिन इसी दौरान शर्मन की मुलाकात सलमान खान से हुई। शर्मन ने सलमान खान के सामने भी यही कहा कि मुझे काम नहीं मिल रहा है। बस यहीं से सलमान खान अपने दोस्त शर्मन के लिए संकटमोचन बन गए और उन्हें अपनी फिल्म 'सिकंदर' में रोल ऑफर कर दिया। अब शर्मन जल्द ही सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। सिकंदर फिल्म में शर्मन का अच्छा किरदार होने वाला है। शर्मन को इस फिल्म से अपनी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ने का भी मौका मिला है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कॉमेडी के किंग और एक्टिंग के मास्टर, लेकिन 10 साल से 1 हिट को तरसे, काम नहीं मिला तो सलमान खान बने संकटमोचन

Bollywood NEWS

'3 इडियट्स', 'लाइफ इन अ मेट्रो' और 'ढोल' जैसी धमाकेदार और सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी लंबे समय से काम के लिए जूझ रहे हैं। अपने करियर में 47 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शर्मन जोशी बीते 10 साल से एक हिट के लिए तरस रहे हैं। साथ ही लंबे समय से शर्मन को अच्छा काम नहीं मिला है। जब बीते दिनों सलमान खान को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने 'सिकंदर' फिल्म में उन्हें किरदार ऑफर किया था। अब शर्मन जल्द ही सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। शर्मन जोशी कॉमेडी के किंग और एक्टिंग के मास्टर रहे हैं और कई फिल्मों में अपनी कला को साबित किया है। इसके बाद भी शर्मन जोशी के लिए बीते 10 साल काफी निराशाजनक रहे हैं। करीब 10 साल से शर्मन के खाते में एक भी सोलो हिट नहीं आई है। 

1999 में की थी करियर की शुरुआत

28 अप्रैल 1974 को मुंबई में जन्मे शर्मन जोशी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म 'गॉडमदर' से की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई। इसके बाद भी शर्मन ने हार नहीं मानी और लगे रहे। करीब 4 फिल्में करने के बाद शर्मन के हाथ लगी 'रंग दे बसंती'। साल 2006 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके साथ ही शर्मन की एक्टिंग को भी जमकर तारीफें मिलीं। इसेक बाद शर्मन की किस्मत भी चमक गई और गोलमाल, लाइफ इन अ मेट्रो और रकीब जैसी फिल्में कर डालीं। इसके बाद 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'ढोल' में शर्मन जोशी ने कमाल कर दिया। ये फिल्म भी हिट रही और कॉमेडी की दुनिया की एक अनोखी फिल्म बन गई। शर्मन इन दिनों अपने करियर के पीक पर थे। 2009 में आई शर्मन की फिल्म 3 इडियट्स में उनके किरदार को खूब तारीफें मिलीं और रातों-रात सुपरस्टार बन गए। हालांकि शर्मन सुपरहिट फिल्म देकर भी अच्छी फिल्में चुनने में नाकामयाब रहे। इस फिल्म के बाद से ही शर्मन अपने करियर में संघर्ष करने लगे। 

10 साल से एक हिट का इंतजार

शर्मन ने 2010 के बाद से कई फिल्मों में काम किया और कुछ फिल्में हिट भी रहीं। लेकिन बीते करीब 10 साल से शर्मन लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक एक भी हिट फिल्म उनके खाते में नहीं आई। शर्मन को हिट नहीं मिलने से उनका करियर भी ढलान पर आ गया। कुछ समय से शर्मन को अच्छा काम नहीं मिला। लेकिन इसी दौरान शर्मन की मुलाकात सलमान खान से हुई। शर्मन ने सलमान खान के सामने भी यही कहा कि मुझे काम नहीं मिल रहा है। बस यहीं से सलमान खान अपने दोस्त शर्मन के लिए संकटमोचन बन गए और उन्हें अपनी फिल्म 'सिकंदर' में रोल ऑफर कर दिया। अब शर्मन जल्द ही सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। सिकंदर फिल्म में शर्मन का अच्छा किरदार होने वाला है। शर्मन को इस फिल्म से अपनी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ने का भी मौका मिला है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/king-of-comedy-and-master-of-acting-but-1-hit/article-8938

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.