संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी: CCTV तोड़कर की बड़ी वारदात, FIR दर्ज

Bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी के लोनावाला स्थित फार्महाउस में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। ये घटना 18 जुलाई की सुबह की है, जब संगीता दो घरेलू सहायकों के साथ फार्महाउस पहुंचीं।

वहां का नजारा देखकर वो हैरान रह गईं — मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था, अंदर तोड़फोड़ और कई कीमती चीजें गायब थीं।

चार महीने से फार्महाउस खाली, चोरों ने मौका भुनाया

पुलिस के मुताबिक, संगीता पिछले चार महीनों से अपने बीमार पिता के कारण मुंबई में ही थीं और फार्महाउस खाली पड़ा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने प्लानिंग के साथ इस चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने फार्महाउस के CCTV कैमरे पहले ही तोड़ दिए, ताकि पहचान न हो सके।

फार्महाउस के अंदर का हाल बेहाल

संगीता की FIR में बताया गया है कि:

  • खिड़कियों की ग्रिल टूटी हुई थी

  • एक टीवी गायब था, दूसरा पूरी तरह टूटा हुआ

  • फर्श और दीवारों पर जलने के निशान

  • बेड, फर्नीचर और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त

  • फ्रिज भी टूटा और खाली मिला

  • कई कीमती वस्तुएं गायब थीं

SP संदीप गिल ने मामले की पुष्टि की और कहा कि जांच टीम को भेज दिया गया है।

एक योजनाबद्ध वारदात

फार्महाउस के मेन गेट से पहले लगे CCTV कैमरों को जिस तरीके से तोड़ा गया है, उससे साफ है कि यह कोई आकस्मिक चोरी नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई वारदात थी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा सकें।

संगीता की मांग: जल्द हो कार्रवाई

संगीता बिजलानी ने FIR के साथ पुलिस से अपील की है कि वे इस मामले में त्वरित कार्रवाई करें और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ें। उनके सहयोगी मोहम्मद मुजीब खान, जो इस केस के मुख्य शिकायतकर्ता भी हैं, ने कहा कि "पुणे ग्रामीण पुलिस ने हमें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।"

संगीता का सफर: ग्लैमर से लेकर निजी जीवन तक

बता दें कि संगीता बिजलानी 1980 में मिस इंडिया बनी थीं और 1988 में फिल्म कातिल से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनका नाम सलमान खान के साथ करीब 10 साल तक जुड़ा रहा, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी। 1996 में उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी, लेकिन 2010 में उनका तलाक हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी: CCTV तोड़कर की बड़ी वारदात, FIR दर्ज

Bollywood

वहां का नजारा देखकर वो हैरान रह गईं — मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था, अंदर तोड़फोड़ और कई कीमती चीजें गायब थीं।

चार महीने से फार्महाउस खाली, चोरों ने मौका भुनाया

पुलिस के मुताबिक, संगीता पिछले चार महीनों से अपने बीमार पिता के कारण मुंबई में ही थीं और फार्महाउस खाली पड़ा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने प्लानिंग के साथ इस चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने फार्महाउस के CCTV कैमरे पहले ही तोड़ दिए, ताकि पहचान न हो सके।

फार्महाउस के अंदर का हाल बेहाल

संगीता की FIR में बताया गया है कि:

  • खिड़कियों की ग्रिल टूटी हुई थी

  • एक टीवी गायब था, दूसरा पूरी तरह टूटा हुआ

  • फर्श और दीवारों पर जलने के निशान

  • बेड, फर्नीचर और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त

  • फ्रिज भी टूटा और खाली मिला

  • कई कीमती वस्तुएं गायब थीं

SP संदीप गिल ने मामले की पुष्टि की और कहा कि जांच टीम को भेज दिया गया है।

एक योजनाबद्ध वारदात

फार्महाउस के मेन गेट से पहले लगे CCTV कैमरों को जिस तरीके से तोड़ा गया है, उससे साफ है कि यह कोई आकस्मिक चोरी नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई वारदात थी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा सकें।

संगीता की मांग: जल्द हो कार्रवाई

संगीता बिजलानी ने FIR के साथ पुलिस से अपील की है कि वे इस मामले में त्वरित कार्रवाई करें और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ें। उनके सहयोगी मोहम्मद मुजीब खान, जो इस केस के मुख्य शिकायतकर्ता भी हैं, ने कहा कि "पुणे ग्रामीण पुलिस ने हमें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।"

संगीता का सफर: ग्लैमर से लेकर निजी जीवन तक

बता दें कि संगीता बिजलानी 1980 में मिस इंडिया बनी थीं और 1988 में फिल्म कातिल से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनका नाम सलमान खान के साथ करीब 10 साल तक जुड़ा रहा, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी। 1996 में उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी, लेकिन 2010 में उनका तलाक हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/large-incidents-registered-by-breaking-cctv-in-sangeeta-bijlanis-farmhouse/article-28143

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.