डांस क्लास में शुरू हुई प्रेम कहानी का कोर्ट में हुआ अंत

JAGRAN DESK

ग्लैमर की दुनिया में कुछ भी टिकाऊ नहीं है, फिर चाहे वो शादी ही क्यों न हो। शादी और तलाक का किस्सा फिल्मी गलियारों में आम है। जिस कपल को लोग मेड फॉर ईच अदर बताते हैं, वही चंद दिनों बाद तलाक लेकर अलग हो जाते हैं। ऐसा ही देखने को मिला धनश्री और युजवेंद्र चहल की प्रेम कहानी में।

ग्लैमरस दुनिया की प्रेम कहानी अब बेदम होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर प्यार के कसीदे पढ़ने वाले सितारे कब एक दूजे से अलग हो जाएं, इसके बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। प्यार में पड़ना, शादी करना और फिर कुछ सालों अलग राहें चुन लेना गुड्डे-गुड़िया के खेल की तरह हो गया है। ब्रेकअप और पैचअप वाले जेन जी दौर के बीच ही शादी-तलाक का खेल भी शुरू हो गया है। अब हाल ही में धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के भी तलाक केस पर फैसला आ गया है। आधिकारिक रूप से अब युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पति-पत्नी नहीं है। दोनों ने आपसी मंजूरी से अलग होने का फैसला किया। युजवेंद्र चहल ने शर्तों के अनुसार धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये का स्थायी गुजारा भत्ता देने पर सहमति जताई और वो इसमें से 2.37 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही दे चुके हैं।

हो ही गया तलाक

ये शादी के पांच साल के भीतर ही अलग हो गया। इनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी थी। दोनों की रील्स आए दिन वायरल होती रहती थीं। इन्हें देखकर हर कोई यही कहता था- प्यार हो तो ऐसा! शादी के वक्त हुई ट्रोलिंग को ठेंगा दिखाते हुए दोनों ने शादी की थी, लेकिन अब तलाक लेकर अलग हो गए हैं। बीते साल ही दोनों के अलग-अलग रहने की चर्चाएं शुरू हुईं। लगभग एक साल से दोनों अलग रह रहे थे। इसी बीच युजवेंद्र को मिस्ट्री गर्ल के साथ तीन पर स्पॉट किया गया। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि आरजे महविश निकलीं। चैंपियन्स ट्रॉफी में दोनों को साथ देखकर लोगों ने इस पर मुहर लगा दी कि ये डेट कर रहे हैं। वैसे ये सब आधिकारिक तलाक से पहले ही शुरू हो गया था। 

Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal

धनश्री और युजवेंद्र।

ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की लव स्टोरी कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई। दरअसल 2019 में दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ही हुई। धनश्री वर्मा एक प्रशिक्षित डॉक्टर थीं, जो बाद में कोरियोग्राफर बन गईं। कोरियोग्राफर बनने के बाद वो अपने डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगीं और कोविड के दौर में वायरल गर्ल बन गईं। युजवेंद्र चहल की नजर भी उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर पड़ी। धनश्री वर्मा की खूबसूरती पर युजवेंद्र चहल अपना दिल हार बैठे। फिर क्या था उन्होंने धनश्री वर्मा से नजदीकियां बढ़ाने की ठानी और तय किया वो उनसे डांस की ट्रेनिंग लेंगे। दो महीने तक डांस सिखाने के लिए युजवेंद्र ने धनश्री को राजी कर लिया। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा एक टीचर और स्टूडेंट की तरह जुड़े, लेकिन इनका ये रिश्ता प्यार में बदल गया। 

शादी के बाद भी सफल नहीं होते प्यार

डांस की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को प्रपोज किया और यहीं से डेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। इस रिश्ते को परिवार की भी मंजूरी मिल गई और 11 दिसंबर 2020 को दोनों ने गुड़गांव में एक निजी समारोह में शादी की। शादी के बाद दोनों खुशहाल जिंदगी गुजार रहे थे। धनश्री युजवेंद्र को खेल के दौरान सपोर्ट करती नजर आती थीं। चहल भी धनश्री को सपोर्ट करने के लिए बीते साल 'झलक दिखलाजा' में पहुंचे थे। फिलहाल दोनों का रिश्ता बस यहीं तक था। अब ये अलग हो गए हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

डांस क्लास में शुरू हुई प्रेम कहानी का कोर्ट में हुआ अंत

JAGRAN DESK

ग्लैमरस दुनिया की प्रेम कहानी अब बेदम होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर प्यार के कसीदे पढ़ने वाले सितारे कब एक दूजे से अलग हो जाएं, इसके बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। प्यार में पड़ना, शादी करना और फिर कुछ सालों अलग राहें चुन लेना गुड्डे-गुड़िया के खेल की तरह हो गया है। ब्रेकअप और पैचअप वाले जेन जी दौर के बीच ही शादी-तलाक का खेल भी शुरू हो गया है। अब हाल ही में धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के भी तलाक केस पर फैसला आ गया है। आधिकारिक रूप से अब युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पति-पत्नी नहीं है। दोनों ने आपसी मंजूरी से अलग होने का फैसला किया। युजवेंद्र चहल ने शर्तों के अनुसार धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये का स्थायी गुजारा भत्ता देने पर सहमति जताई और वो इसमें से 2.37 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही दे चुके हैं।

हो ही गया तलाक

ये शादी के पांच साल के भीतर ही अलग हो गया। इनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी थी। दोनों की रील्स आए दिन वायरल होती रहती थीं। इन्हें देखकर हर कोई यही कहता था- प्यार हो तो ऐसा! शादी के वक्त हुई ट्रोलिंग को ठेंगा दिखाते हुए दोनों ने शादी की थी, लेकिन अब तलाक लेकर अलग हो गए हैं। बीते साल ही दोनों के अलग-अलग रहने की चर्चाएं शुरू हुईं। लगभग एक साल से दोनों अलग रह रहे थे। इसी बीच युजवेंद्र को मिस्ट्री गर्ल के साथ तीन पर स्पॉट किया गया। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि आरजे महविश निकलीं। चैंपियन्स ट्रॉफी में दोनों को साथ देखकर लोगों ने इस पर मुहर लगा दी कि ये डेट कर रहे हैं। वैसे ये सब आधिकारिक तलाक से पहले ही शुरू हो गया था। 

Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal

धनश्री और युजवेंद्र।

ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की लव स्टोरी कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई। दरअसल 2019 में दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ही हुई। धनश्री वर्मा एक प्रशिक्षित डॉक्टर थीं, जो बाद में कोरियोग्राफर बन गईं। कोरियोग्राफर बनने के बाद वो अपने डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगीं और कोविड के दौर में वायरल गर्ल बन गईं। युजवेंद्र चहल की नजर भी उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर पड़ी। धनश्री वर्मा की खूबसूरती पर युजवेंद्र चहल अपना दिल हार बैठे। फिर क्या था उन्होंने धनश्री वर्मा से नजदीकियां बढ़ाने की ठानी और तय किया वो उनसे डांस की ट्रेनिंग लेंगे। दो महीने तक डांस सिखाने के लिए युजवेंद्र ने धनश्री को राजी कर लिया। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा एक टीचर और स्टूडेंट की तरह जुड़े, लेकिन इनका ये रिश्ता प्यार में बदल गया। 

शादी के बाद भी सफल नहीं होते प्यार

डांस की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को प्रपोज किया और यहीं से डेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। इस रिश्ते को परिवार की भी मंजूरी मिल गई और 11 दिसंबर 2020 को दोनों ने गुड़गांव में एक निजी समारोह में शादी की। शादी के बाद दोनों खुशहाल जिंदगी गुजार रहे थे। धनश्री युजवेंद्र को खेल के दौरान सपोर्ट करती नजर आती थीं। चहल भी धनश्री को सपोर्ट करने के लिए बीते साल 'झलक दिखलाजा' में पहुंचे थे। फिलहाल दोनों का रिश्ता बस यहीं तक था। अब ये अलग हो गए हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/love-story-started-in-court-in-dance-class/article-14740

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.