छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सिर्फ 11 दिन में 321% मुनाफा कमाया

बॉलीवुड डेस्क

By Rohit.P
On

तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘थाई किझावी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जहां कई बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, वहीं एक छोटे बजट की तमिल फिल्म ने सभी को चौंका दिया है। राधिका सरथकुमार की मुख्य भूमिका वाली तमिल कॉमेडी ड्रामा थाई किझावीलगातार शानदार कमाई कर रही है। बिना बड़े स्टार कास्ट और सीमित बजट के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

11वें दिन भी बरकरार रही कमाई की रफ्तार

रिलीज के बाद से ही थाई किझावीकी कमाई स्थिर बनी हुई है। दूसरे सोमवार यानी रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 37.9 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 44.72 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

फिल्म के पहले हफ्ते का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा था। शुरुआती सात दिनों में इसने करीब 23.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.6 करोड़ रुपये और रविवार को 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

छोटे बजट की फिल्म ने कमाया बड़ा मुनाफा

थाई किझावीकी सबसे बड़ी खासियत इसका बजट और उससे मिलने वाला रिटर्न है। फिल्म का कुल बजट लगभग 9 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लागत के मुकाबले फिल्म ने 11 दिनों में 37.9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

इस तरह फिल्म को अब तक करीब 28.9 करोड़ रुपये का मुनाफा मिल चुका है। यह आंकड़ा लगभग 321 प्रतिशत रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट के बराबर है। किसी छोटे बजट की फिल्म के लिए यह बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह फिल्म की कमाई बनी हुई है, उसे देखते हुए यह जल्द ही भारत में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्मों में शामिल

कम बजट में शानदार कमाई के कारण थाई किझावीसाल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली तमिल फिल्मों में शामिल हो गई है। 300 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न हासिल करने वाली यह इस साल की दूसरी तमिल फिल्म बन गई है।

हालांकि फिल्म को सुपर डुपर हिट का दर्जा हासिल करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना होगा, जो मौजूदा रफ्तार को देखते हुए थोड़ा मुश्किल नजर आता है। फिर भी फिल्म की सफलता को ट्रेड में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज                

इस तमिल कॉमेडी ड्रामा का निर्देशन शिवकुमार मुरुगेसन ने किया है। फिल्म को सुधन सुंदरम और शिवकार्तिकेयन ने पैशन स्टूडियो और शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में राधिका सरथकुमार के अलावा सिंगमपुली, अरुलदोस, मुनीशकांत और बाला सरवनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। थाई किझावी27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से लगातार अच्छी कमाई कर रही है।

-------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2026 By Rohit.P

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/made-in-a-small-budget-this-film-created-a-stir/article-47871

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.