- Hindi News
- बालीवुड
- किराए के घर में रहने को मजबूर 'महाभारत' के द्रोणाचार्य, सुरेंद्र पाल के साथ हुई धोखाधड़ी, बच्चे भी छ...
किराए के घर में रहने को मजबूर 'महाभारत' के द्रोणाचार्य, सुरेंद्र पाल के साथ हुई धोखाधड़ी, बच्चे भी छोड़ गए साथ
Bollywood NEWS
मुंबई के बिल्डर से संबंधित एक ऐसी खबर आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। जाने-माने एक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उनका घर उन्हें अब तक नहीं दिया गया और पूरे 15 साल बीत चुके हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री तक से शिकायत की है और अपना गुस्सा निकाला है।
देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर निकलकर आ रही है । यहां पर एक बेहद बड़ी रकम की धोखाघड़ी सहित 480 लोगों से रकम लेकर भी उन्हें 14 साल से मकान के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया गया है लेकिन उन्हें अपने सपनों का घर नहीं मिल पाया है। दरअसल मुम्बई के मीरा रोड स्थित आरएनए कॉर्प बिल्डर के प्रोजेक्ट में सन 2010 में ही टेलीविजन की दुनिया के मशहूर एक्टर सुरेंद्र पाल सिंह, फिल्म निर्देशक विनोद तिवारी सहित दिन रात काम करके एक एक पैसा इकट्ठा कर 480 लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई लगाकर फ्लैट/रूम लेने का सपना संजोया था। लगभग 90 प्रतिशत पेमेंट कर देने के बाद भी अभी 14 साल बाद तक पजेशन नहीं मिल पाया बल्कि इस प्रोजेक्ट पर तो देश के सर्वोच्च न्यायालय ने 2021 में ब्रेक भी लगा दिया और तब से ही इन 480 होम बायर्स का सपना और सपनों का घर अधर में लटक गया है।
इनमें से कई लोगों ने बैंक से लोन लेकर इस बिल्डिंग में घर खरीदने का सपना पाला था लेकिन वो अब या तो इस दुनिया मे ही नहीं रहे या फिर अभी भी अपने रिटायरमेंट की रकम से या फिर सैलरी से बैंक का लोन और अपने किराए के मकान का किराया भर कर आहें भर रहे हैं। इतने बड़े रकम के गवां देने के बाद और नाउम्मीदी में लंबे समय तक रहने की ऐसी दुखद स्थिति में कुछ लोगों का मानसिक संतुलन तक गड़बड़ा गया है। अब उन लोगों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से ही उम्मीद है।
एक्टर सुरेंद्र पाल सिंह के साथ धोखाधड़ी
एक प्रेस वार्ता में उपस्थित इन 480 होम बायर्स के साथ मीटिंग करने के बाद एक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा की आज भी वे एक कमरे के मकान में रहने को मजबूर हैं। आज से 14 साल पहले ही उन्होंने 60-70 लाख रुपये इस प्रोजेक्ट में लगाकर सपनों के घर में परिवार के साथ मुम्बई में बसने का सपना पाला था, लेकिन समय के साथ वो उम्मीदें भी अब टूट गईं और बच्चे भी अब तो साथ छोड़कर दूसरी जगह चले गए क्योंकि उनके सपनों का घर उन्हें नहीं मिल पाया। सुरेंद्र पाल सिंह भावुक होकर कहते हैं कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 480 होम बायर्स हैं क्योंकि उन्होंने अपने सम्बोधन में हर समय पूरे देश के 140 करोड़ देशवासियों की ही बात किया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए