'पुष्पा 2' सन्ध्या थिएटर भगदड़ में महिला की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, मालिक समेत 2 लोग गिरफ्तार

Bollywood NEWS

'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज से पहले हैदराबाद में स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत के मामले में अब पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' गुरुवार, 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन उससे पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका अचानक थिएटर पहुंच गए, जिससे भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई. वहीं, अब इस मामले में एक ताजा जानकारी सामने आ रही है. जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

खबरों की मानें तो, इस घटना के मामले में रविवार, 8 दिसंबर को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में संध्या थिएटर के मालिक, मैनेजर और सुरक्षा प्रभारी शामिल हैं. उन पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम न करने का आरोप लगाया गया है. इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी. इस दौरान भीड़ को संभालने के इंतजाम नाकाफी थे, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई और हालात बेकाबू हो गए.

'पुष्पा 2' संध्या थिएटर हादसे में सख्त कार्रवाई

साथ ही बताया जा रहा है कि इस दुखद घटना के बाद, मृतका के परिवार ने चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने बीएनएस अधिनियम की धारा 3(5), 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है. सेंट्रल जोन के डीसीपी अक्षांश यादव ने बताया कि शिकायत में थिएटर प्रबंधन, अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम को आरोपी बनाया गया है. डीसीपी ने आगे बताया, 'हमें ये पता लगाना होगा कि कल उनकी सुरक्षा टीम में कौन-कौन लोग थे और किसने वहां मौजूद भीड़ को धक्का दिया, जिससे यह स्थिति बनी'. 

अल्लू अर्जुन ने परिवार से मांगी माफी 

साथ ही उन्होंने कहा, 'हमारी पुलिस वहां तैनात थी और हमारी तरफ से कोई गलती नहीं हुई है. फिलहाल, मामले की जांच चल रही है'. बता दें, इस घटना के दो दिन बाद 6 दिसंबर को अल्लू अर्जुन ने महिला की दुखद मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पहले एक्स हैंडल पर माफी मांगी और फिर शनिवार को हैदराबाद में प्रेस मीट के दौरान इस घटना पर बात की. उन्होंने कहा, 'हमें बहुत दुख है. हमें पता नहीं था कि ऐसा कुछ हुआ है. मैं पिछले 20 साल से ऐसा करता आ रहा हूं (सिनेमाघरों में जाता हूं). ये घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है'. साथ ही सुपरस्टार ने दुखी परिवार के लिए 25 लाख रुपये की मदद देने और घायल 13 साल के बेटे के इलाज का खर्च उठाने का वादा भी किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2024 By दैनिक जागरण

'पुष्पा 2' सन्ध्या थिएटर भगदड़ में महिला की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, मालिक समेत 2 लोग गिरफ्तार

Bollywood NEWS

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' गुरुवार, 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन उससे पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका अचानक थिएटर पहुंच गए, जिससे भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई. वहीं, अब इस मामले में एक ताजा जानकारी सामने आ रही है. जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

खबरों की मानें तो, इस घटना के मामले में रविवार, 8 दिसंबर को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में संध्या थिएटर के मालिक, मैनेजर और सुरक्षा प्रभारी शामिल हैं. उन पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम न करने का आरोप लगाया गया है. इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी. इस दौरान भीड़ को संभालने के इंतजाम नाकाफी थे, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई और हालात बेकाबू हो गए.

'पुष्पा 2' संध्या थिएटर हादसे में सख्त कार्रवाई

साथ ही बताया जा रहा है कि इस दुखद घटना के बाद, मृतका के परिवार ने चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने बीएनएस अधिनियम की धारा 3(5), 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है. सेंट्रल जोन के डीसीपी अक्षांश यादव ने बताया कि शिकायत में थिएटर प्रबंधन, अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम को आरोपी बनाया गया है. डीसीपी ने आगे बताया, 'हमें ये पता लगाना होगा कि कल उनकी सुरक्षा टीम में कौन-कौन लोग थे और किसने वहां मौजूद भीड़ को धक्का दिया, जिससे यह स्थिति बनी'. 

अल्लू अर्जुन ने परिवार से मांगी माफी 

साथ ही उन्होंने कहा, 'हमारी पुलिस वहां तैनात थी और हमारी तरफ से कोई गलती नहीं हुई है. फिलहाल, मामले की जांच चल रही है'. बता दें, इस घटना के दो दिन बाद 6 दिसंबर को अल्लू अर्जुन ने महिला की दुखद मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पहले एक्स हैंडल पर माफी मांगी और फिर शनिवार को हैदराबाद में प्रेस मीट के दौरान इस घटना पर बात की. उन्होंने कहा, 'हमें बहुत दुख है. हमें पता नहीं था कि ऐसा कुछ हुआ है. मैं पिछले 20 साल से ऐसा करता आ रहा हूं (सिनेमाघरों में जाता हूं). ये घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है'. साथ ही सुपरस्टार ने दुखी परिवार के लिए 25 लाख रुपये की मदद देने और घायल 13 साल के बेटे के इलाज का खर्च उठाने का वादा भी किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/major-action-taken-in-case-of-womans-death-in-pushpa/article-5001

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.