मलाइका अरोड़ा ने ‘थामा’ के गाने ‘पॉइजन बेबी’ में मचाया धमाल, 3 मिनट के लिए ली 2 करोड़ की फीस!

Bollywood

दिवाली पर रिलीज होने जा रही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ (Thamma) इन दिनों चर्चाओं में है।

फिल्म के रिलीज से पहले इसका एक स्पेशल डांस नंबर ‘पॉइजन बेबी’ (Poison Baby) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से धमाल मचा दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका ने इस गाने के लिए करीब 2 करोड़ रुपये की फीस ली है। खास बात यह है कि यह गाना केवल 3 मिनट 2 सेकंड का है, लेकिन इस छोटे से परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फिल्म इंडस्ट्री में हर बड़ी फिल्म में अब ‘स्पेशल डांस नंबर’ का ट्रेंड बढ़ गया है। मेकर्स मानते हैं कि ऐसे गाने फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ाते हैं। जैसे कुछ समय पहले ‘स्त्री 2’ में तमन्ना भाटिया के गाने ‘आज की रात’ को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। अब मैडॉक फिल्म्स ने ‘थामा’ में मलाइका के ‘पॉइजन बेबी’ के जरिए दर्शकों को एक नया सरप्राइज दिया है।

51 साल की मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और डांस स्टाइल से आज भी युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। इस गाने में उन्होंने ग्लास थीम वाले सेट पर दमदार परफॉर्मेंस दी है। गाने में उनके साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना भी नजर आ रहे हैं।

‘पॉइजन बेबी’ रिलीज के कुछ ही घंटों में 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है और 12 घंटे में इसे 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

बताया जा रहा है कि गाने के आखिरी हिस्से में मलाइका और रश्मिका का फेस-ऑफ डांस सीक्वेंस देखने लायक है, जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

वहीं, तुलना करें तो ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के लिए तमन्ना भाटिया को reportedly 1 करोड़ रुपये मिले थे। इस लिहाज से मलाइका अरोड़ा की फीस दोगुनी बताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2025 By दैनिक जागरण

मलाइका अरोड़ा ने ‘थामा’ के गाने ‘पॉइजन बेबी’ में मचाया धमाल, 3 मिनट के लिए ली 2 करोड़ की फीस!

Bollywood

फिल्म के रिलीज से पहले इसका एक स्पेशल डांस नंबर ‘पॉइजन बेबी’ (Poison Baby) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से धमाल मचा दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका ने इस गाने के लिए करीब 2 करोड़ रुपये की फीस ली है। खास बात यह है कि यह गाना केवल 3 मिनट 2 सेकंड का है, लेकिन इस छोटे से परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फिल्म इंडस्ट्री में हर बड़ी फिल्म में अब ‘स्पेशल डांस नंबर’ का ट्रेंड बढ़ गया है। मेकर्स मानते हैं कि ऐसे गाने फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ाते हैं। जैसे कुछ समय पहले ‘स्त्री 2’ में तमन्ना भाटिया के गाने ‘आज की रात’ को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। अब मैडॉक फिल्म्स ने ‘थामा’ में मलाइका के ‘पॉइजन बेबी’ के जरिए दर्शकों को एक नया सरप्राइज दिया है।

51 साल की मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और डांस स्टाइल से आज भी युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। इस गाने में उन्होंने ग्लास थीम वाले सेट पर दमदार परफॉर्मेंस दी है। गाने में उनके साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना भी नजर आ रहे हैं।

‘पॉइजन बेबी’ रिलीज के कुछ ही घंटों में 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है और 12 घंटे में इसे 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

बताया जा रहा है कि गाने के आखिरी हिस्से में मलाइका और रश्मिका का फेस-ऑफ डांस सीक्वेंस देखने लायक है, जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

वहीं, तुलना करें तो ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के लिए तमन्ना भाटिया को reportedly 1 करोड़ रुपये मिले थे। इस लिहाज से मलाइका अरोड़ा की फीस दोगुनी बताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/malaika-arora-created-a-stir-in-the-song-poison-baby/article-35547

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.