- Hindi News
- बालीवुड
- ममता कुलकर्णी की कहानी: कभी बॉलीवुड की क्वीन थीं ये एक्ट्रेस, अब संसार से भरा मन तो ले लिया संन्यास
ममता कुलकर्णी की कहानी: कभी बॉलीवुड की क्वीन थीं ये एक्ट्रेस, अब संसार से भरा मन तो ले लिया संन्यास
Bollywood NEWS
ममता कुलकर्णी बीते रोज से ही सुर्खियों में हैं। ममता ने शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा ज्वाइन कर लिया और संन्यासी बन गईं। कभी फिल्मी दुनिया में राज करने वाली खूबसूरत हीरोइन ममता कुलकर्णी की जिंदगी काफी विवादों से घिरी रही है।
बॉलीवुड में 90 के दशक की टॉप हीरोइन रहीं ममता कुलकर्णी ने बीते रोज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संन्यास ले लिया। शुक्रवार को ममता ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद को गृहण कर लिया। अपने करियर में कॉन्ट्रोवर्सीज से घिरी रहीं ममता कुलकर्णी ने शाहरुख खान और सलमना खान के साथ सुपरहिट फिल्म भी दी है। ममता कुलकर्णी की जिंदगी विवादों से घिरी रही है। इतना ही नहीं बॉलीवुड करियर के दौर में कभी टॉपलैस फोटो शूट से लेकर अंडरवर्ल्ड के कुख्यात अपराधी के साथ शादी को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं। अब संन्यास की राह पर चल पड़ीं ममता कुलकर्णी की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी रही है। आइये जानते हैं उनकी जिंदगी की कहानी।
1992 में की थी करियर की शुरुआत
ममता कुलकर्णी ने 1992 में अपनी फिल्म 'मेरा दिल तेरे लिए' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' ने ममता को सुपरस्टार बना दिया। ये फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही बल्कि लोगों के दिलों में बस गई। यहीं से ममता कुलकर्णी की फिल्मी सफर की शुरुआत ने तेजी पकड़ ली और फिल्मों की झड़ी लग गई। इसके बाद प्रेम शिकारन, डोंगा पुलिस भी इसी साल रिलीज हुईं और लोगों को काफी पसंद आई। ममता लगातार फिल्में करने लगीं और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जगह बना ली। फिर साल आया 1994 का और ममता के हाथ लगी फिल्म 'गैंगस्टर'। इस फिल्म ने ममता को अंडरवर्ल्ड की दुनिया से इंट्रोड्यूस कराया। यहीं से ममता का दिल भी गैंगस्टर्स के लिए धड़कने लगा। ममता का नाम अंडरवर्ल्ड का कुख्यात अपराधी रहा छोटा राजन के साथ जुड़ने लगा। छोटा राजन उस दौर में दाउद का गर्गा कहा जाता था। इसके बाद अंडरवर्ल्ड के साथ ममता का गहरा जुड़ाव हो गया।
यहीं से शुरू हुआ ये सफर कुछ साल में पूरी तरह अपराध की दुनिया की तरफ मुड़ गया। ममता ने 2002 में फिल्म 'कभी तुम कभी हम' में काम किया और यही उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म रही। इसके बाद ममता ने भारत छोड़ दिया और दुबई रहने लगीं। करीब डेढ़ दशक तक ममता का नाम पूरी तरह से गायब हो गया। इसके बाद 2014 में ममता के विक्की गोस्वामी नाम के गैंगस्टर के साथ शादी की खबरें सामने आईं। हालांकि ममता इन खबरों का खंडन करती रहीं। लेकिन 2016 में ममता के खिलाफ भी मुंबई पुलिस ने 80 करोड़ के ड्रग मामले में गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया था। दरअसल पुलिस ने जिस ड्रग को पकड़ा था उसका संबंध जिस कंपना से निकला उसकी मालिक ममता ही थीं। हालांकि ये मामला तो सुलझ गया लेकिन ममता के नाम से दाग नहीं हटे। कुछ समय तक फिर से गायब रहने वालीं ममता ने बीते दिनों भारत में वापसी की थी। अब ममता ने शुक्रवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संन्यास हासिल कर लिया। यहां ममता ने खुद का पिंडदान कर किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर के तौर पर संन्यास ले लिया। अब ममता एक संन्यासी की जिंदगी जिएंगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए