अखिल अक्किनेनी और जैनब के रिसेप्शन में जगमगाए सितारे: महेश बाबू, रामचरण समेत कई सेलेब्स रहे मौजूद

Bollywod

साउथ इंडस्ट्री के उभरते सितारे अखिल अक्किनेनी और उनकी नवविवाहित पत्नी जैनब रावजी के विवाह उपरांत 8 जून को अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। यह इवेंट न केवल परिवारजनों के लिए खास रहा, बल्कि इसमें शामिल होने पहुंचे फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने इस रात को और भी चमकदार बना दिया।

सितारों की रही चकाचौंध

इस शानदार समारोह में महेश बाबू, उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा खास मेहमानों में शामिल रहे। उन्होंने स्टेज पर नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रामचरण और उपासना भी हुए शामिल

आरआरआर फेम एक्टर रामचरण भी अपनी पत्नी उपासना के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। दोनों ने स्टेज पर अखिल और जैनब को बधाई दी और साथ में पोज भी दिए। सितारों का यह मिलन समारोह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा।

नवविवाहित जोड़ी का आकर्षक अंदाज़

इस रिसेप्शन में अखिल अक्किनेनी सफेद सूट में बेहद स्टाइलिश नजर आए, वहीं उनकी पत्नी जैनब रावजी पिंक फ्लोर-लेंथ गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं। दोनों की जोड़ी ने सभी मेहमानों और मीडिया का ध्यान खींचा।

निजी समारोह में रचाई थी शादी

बता दें कि अखिल और जैनब ने 6 जून को बेहद निजी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। यह शादी करीबी दोस्तों और परिजनों की उपस्थिति में हुई थी। कपल की सगाई पिछले साल हुई थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

कौन हैं जैनब रावजी?

जैनब, प्रसिद्ध बिजनेसमैन जुल्फी रावजी की बेटी हैं। वे खुद एक आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। इसके अलावा उन्होंने एम.एफ. हुसैन की चर्चित फिल्म मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज में भी अभिनय किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अखिल अक्किनेनी और जैनब के रिसेप्शन में जगमगाए सितारे: महेश बाबू, रामचरण समेत कई सेलेब्स रहे मौजूद

Bollywod

सितारों की रही चकाचौंध

इस शानदार समारोह में महेश बाबू, उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा खास मेहमानों में शामिल रहे। उन्होंने स्टेज पर नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रामचरण और उपासना भी हुए शामिल

आरआरआर फेम एक्टर रामचरण भी अपनी पत्नी उपासना के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। दोनों ने स्टेज पर अखिल और जैनब को बधाई दी और साथ में पोज भी दिए। सितारों का यह मिलन समारोह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा।

नवविवाहित जोड़ी का आकर्षक अंदाज़

इस रिसेप्शन में अखिल अक्किनेनी सफेद सूट में बेहद स्टाइलिश नजर आए, वहीं उनकी पत्नी जैनब रावजी पिंक फ्लोर-लेंथ गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं। दोनों की जोड़ी ने सभी मेहमानों और मीडिया का ध्यान खींचा।

निजी समारोह में रचाई थी शादी

बता दें कि अखिल और जैनब ने 6 जून को बेहद निजी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। यह शादी करीबी दोस्तों और परिजनों की उपस्थिति में हुई थी। कपल की सगाई पिछले साल हुई थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

कौन हैं जैनब रावजी?

जैनब, प्रसिद्ध बिजनेसमैन जुल्फी रावजी की बेटी हैं। वे खुद एक आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। इसके अलावा उन्होंने एम.एफ. हुसैन की चर्चित फिल्म मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज में भी अभिनय किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/many-celebs-including-mahesh-babu-ramcharan-were-present-at-the/article-23661

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.