रणबीर-विकी की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में मिग-21 की एंट्री, इंडियन एयरफोर्स की शान आखिरी बार बड़े पर्दे पर

Bollywood

बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर को लेकर हर दिन नई सुर्खियां बटोर रहे हैं।

रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म वॉर-बेस्ड ट्रायंगल लव स्टोरी मानी जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म में इंडियन एयरफोर्स के सबसे पुराने और ऐतिहासिक फाइटर जेट मिग-21 को भी दिखाया जाएगा।

फिलहाल राजस्थान के बीकानेर स्थित नल एयरफोर्स स्टेशन पर फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसी लोकेशन पर MIG-21 को फिल्म में शामिल करने का बड़ा सीन शूट किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना सितंबर 2025 में इस विमान की सेवाओं को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है। ऐसे में फिल्म में MIG-21 की एंट्री एक तरह से उसका विदाई सीन भी माना जा रहा है।

फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कहानी का प्लॉट पूरी तरह गुप्त रखा गया है, लेकिन रणबीर और विकी के बीच ज़बरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। वहीं आलिया भट्ट भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं, जिनका शूटिंग शेड्यूल पहले ही पूरा हो चुका है।

लव एंड वॉर को मार्च 2026 में रिलीज़ करने की तैयारी है। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी सिनेमाघरों में उतरेगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश तय माना जा रहा है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि किसी एक फिल्म की रिलीज़ डेट बदली जा सकती है।

रणबीर कपूर के लिए 2026 बेहद अहम साल साबित हो सकता है क्योंकि उनकी बैक-टू-बैक दो बड़ी फिल्में रिलीज़ होंगी। दूसरी ओर, विकी कौशल फिलहाल सिर्फ इसी प्रोजेक्ट में बिज़ी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रणबीर-विकी की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में मिग-21 की एंट्री, इंडियन एयरफोर्स की शान आखिरी बार बड़े पर्दे पर

Bollywood

रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म वॉर-बेस्ड ट्रायंगल लव स्टोरी मानी जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म में इंडियन एयरफोर्स के सबसे पुराने और ऐतिहासिक फाइटर जेट मिग-21 को भी दिखाया जाएगा।

फिलहाल राजस्थान के बीकानेर स्थित नल एयरफोर्स स्टेशन पर फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसी लोकेशन पर MIG-21 को फिल्म में शामिल करने का बड़ा सीन शूट किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना सितंबर 2025 में इस विमान की सेवाओं को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है। ऐसे में फिल्म में MIG-21 की एंट्री एक तरह से उसका विदाई सीन भी माना जा रहा है।

फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कहानी का प्लॉट पूरी तरह गुप्त रखा गया है, लेकिन रणबीर और विकी के बीच ज़बरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। वहीं आलिया भट्ट भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं, जिनका शूटिंग शेड्यूल पहले ही पूरा हो चुका है।

लव एंड वॉर को मार्च 2026 में रिलीज़ करने की तैयारी है। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी सिनेमाघरों में उतरेगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश तय माना जा रहा है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि किसी एक फिल्म की रिलीज़ डेट बदली जा सकती है।

रणबीर कपूर के लिए 2026 बेहद अहम साल साबित हो सकता है क्योंकि उनकी बैक-टू-बैक दो बड़ी फिल्में रिलीज़ होंगी। दूसरी ओर, विकी कौशल फिलहाल सिर्फ इसी प्रोजेक्ट में बिज़ी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/mig-21-entry-in-ranbir-vickys-film-love-and-war/article-31611

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.