मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना नहीं रहीं, निधन से कुछ घंटे पहले लिखा- अजीब सा लग रहा है

Bollywood NEWS

बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है. हेलेना ल्यूक एक्ट्रेस थीं. हालांकि लंबे वक्त से वो ग्लैमर वर्ल्ड से दूर थीं और अमेरिका में रह रही थीं. मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना की शादी सिर्फ चार महीने ही चली थी.

एक्ट्रेस और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है. उन्होंने अमेरिका में रविवार को आखिरी सांस ली. एक्ट्रेस-डांसर कल्पना ऐयर ने सोशल मीडिया पर हेलेना के निधन की जानकारी दी है. हालांकि उनके निधन का कारण नहीं पता चल सका है. हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में काम किया था, जिससे उन्हों काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.

योगिता बाली से शादी करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने हेलेना ल्यूक से विवाह किया था. हालांकि दोनों सितारों का रिश्ता चंद महीने ही चला. शादी के करीब चार महीने बाद ही मिथुन और हेलेना एक दूसरे से अलग हो गए थे. बाद में दोनों का तलाक हो गया था.

हेलेना का आखिरी पोस्ट

हेलेना ल्यूक निधन से कुछ घंटे पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं. उन्होंने रविवार सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट में लिखा था, “अजीब सा महसूस हो रहा है. मिली जुली भावनाएं हैं और पता नहीं ऐसा क्यों है. असमंजस में हूं.”

कब हुई थी शादी?

मिथुन चक्रवर्ती ने मॉडल और एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से साल 1979 में शादी की थी. उस वक्त हेलेना का जावेद खान से पांच साल के रिश्ते के बाद ब्रेकअप हुआ था. हालांकि दोनों की शादी का फैसला कुछ महीनों में ही गलत साबित हुआ और दोनों का तलाक हो गया.

शादी टूटने पर क्या बोली थीं हेलेना?

मिथुन से शादी टूटने के करीब तीन साल बाद ऐसी अफवाह उड़ी की हेलेना फिर से मिथुन के साथ सब कुछ ठीक करना चाहती हैं. हालांकि तब तक मिथुन ने योगिता बाली से शादी कर ली थी. उस वक्त स्टारडस्ट से बात करते हुए हेलेना ने कहा था कि काश ये शादी हुई ही ना होती.

हेलेना ने कहा था, “ये चार महीने की मेरी शादी मेरे लिए किसी धुंधले सपने के जैसी है. मैं बस यही सोचती हूं कि काश ये नहीं हुई होती. उन्होंने ही मेरा ब्रेनवॉश किया और यकीन दिलाया कि वो मेरे लिए सही शख्स हैं. दुख की बात ये है कि वो इसमें कामयाब भी हो गए.”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2024 By दैनिक जागरण

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना नहीं रहीं, निधन से कुछ घंटे पहले लिखा- अजीब सा लग रहा है

Bollywood NEWS

एक्ट्रेस और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है. उन्होंने अमेरिका में रविवार को आखिरी सांस ली. एक्ट्रेस-डांसर कल्पना ऐयर ने सोशल मीडिया पर हेलेना के निधन की जानकारी दी है. हालांकि उनके निधन का कारण नहीं पता चल सका है. हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में काम किया था, जिससे उन्हों काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.

योगिता बाली से शादी करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने हेलेना ल्यूक से विवाह किया था. हालांकि दोनों सितारों का रिश्ता चंद महीने ही चला. शादी के करीब चार महीने बाद ही मिथुन और हेलेना एक दूसरे से अलग हो गए थे. बाद में दोनों का तलाक हो गया था.

हेलेना का आखिरी पोस्ट

हेलेना ल्यूक निधन से कुछ घंटे पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं. उन्होंने रविवार सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट में लिखा था, “अजीब सा महसूस हो रहा है. मिली जुली भावनाएं हैं और पता नहीं ऐसा क्यों है. असमंजस में हूं.”

कब हुई थी शादी?

मिथुन चक्रवर्ती ने मॉडल और एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से साल 1979 में शादी की थी. उस वक्त हेलेना का जावेद खान से पांच साल के रिश्ते के बाद ब्रेकअप हुआ था. हालांकि दोनों की शादी का फैसला कुछ महीनों में ही गलत साबित हुआ और दोनों का तलाक हो गया.

शादी टूटने पर क्या बोली थीं हेलेना?

मिथुन से शादी टूटने के करीब तीन साल बाद ऐसी अफवाह उड़ी की हेलेना फिर से मिथुन के साथ सब कुछ ठीक करना चाहती हैं. हालांकि तब तक मिथुन ने योगिता बाली से शादी कर ली थी. उस वक्त स्टारडस्ट से बात करते हुए हेलेना ने कहा था कि काश ये शादी हुई ही ना होती.

हेलेना ने कहा था, “ये चार महीने की मेरी शादी मेरे लिए किसी धुंधले सपने के जैसी है. मैं बस यही सोचती हूं कि काश ये नहीं हुई होती. उन्होंने ही मेरा ब्रेनवॉश किया और यकीन दिलाया कि वो मेरे लिए सही शख्स हैं. दुख की बात ये है कि वो इसमें कामयाब भी हो गए.”

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/mithun-chakrabortys-first-wife-helena-is-no-more-wrote-a/article-2737

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.