'सास गारी देवे, देवर जी समझा लेवे...' किसकी शादी में थिरकीं कैटरीना, ससुराल गेंदा फूल पर जमाया रंग

Bollywood NEWS

कैटरीना कैफ भले ही लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले दिनों कैटरीना पति विक्की कौशल के साथ एक इवेंट में नजर आई थीं। अब उनका एक वीडियो है जो खूब वायरल हो रहा है। कैटरीना कैफ हाल ही में बहन ईसाबेल कैफ के साथ अपनी एक फ्रेंड की शादी में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ ऐसा रंग जमाया कि हर कोई बस उन्हें ही ताकता रह गया। कौशल परिवार की बहू ने डांस फ्लोर पर अपने देसी अंदाज से सबको हैरान कर दिया।

बहन और सहेलियों संग जमाया रंग

कैटरीना ने अपनी दोस्त की प्री-वेडिंग सेरेमनी में 'ससुराल गेंदा फूल' गाने पर जोरदार डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैटरीना खूबसूरत ब्लू कलर के लहंगे में थिरकती नजर आ रही हैं। उन्होंने यहां अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली 6' के हिट गाने 'ससुराल गेंदा फूल' पर अपनी बहन और सहेलियों संग डांस किया और अपने डांस मूव्ज से सबके दिल जीत लिए।

फैंस ने की तारीफ

ससुराल गेंदा फूल पर डांस करते हुए सिर्फ उनके डांस मूव्ज ही नहीं, एक्सप्रेशन्स भी गजब के थे। उन्हें इस गाने पर डांस करते देख उनके फैंस भी बेहद खुश हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर अपनी खुशी बयां कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'वह बहुत ही क्यूट और किसी गुड़िया की तरह लग रही हैं।' एक अन्य ने लिखा- 'मुझे उनके डांस की बहुत याद आती है।' वहीं कुछ यूजर्स ने कैटरीना के कॉरसेट लहंगे की तारीफ की।

सास वीना कौशल के साथ महाकुंभ में कैटरीना

बता दें कैटरीना कैफ हाल ही में अपनी सास वीना कौशल के साथ महाकुंभ गईं थीं। महाकुंभ से उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। कैटरीना और उनकी सास दोनों ही इस दौरान बेहद सिंपल लुक में नजर आईं थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' में नजर आईं थीं। उसके बाद से वो किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में कैटरीना के फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के ऐलान का बेसब्री से इंतजार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'सास गारी देवे, देवर जी समझा लेवे...' किसकी शादी में थिरकीं कैटरीना, ससुराल गेंदा फूल पर जमाया रंग

Bollywood NEWS

कैटरीना कैफ भले ही लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले दिनों कैटरीना पति विक्की कौशल के साथ एक इवेंट में नजर आई थीं। अब उनका एक वीडियो है जो खूब वायरल हो रहा है। कैटरीना कैफ हाल ही में बहन ईसाबेल कैफ के साथ अपनी एक फ्रेंड की शादी में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ ऐसा रंग जमाया कि हर कोई बस उन्हें ही ताकता रह गया। कौशल परिवार की बहू ने डांस फ्लोर पर अपने देसी अंदाज से सबको हैरान कर दिया।

बहन और सहेलियों संग जमाया रंग

कैटरीना ने अपनी दोस्त की प्री-वेडिंग सेरेमनी में 'ससुराल गेंदा फूल' गाने पर जोरदार डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैटरीना खूबसूरत ब्लू कलर के लहंगे में थिरकती नजर आ रही हैं। उन्होंने यहां अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली 6' के हिट गाने 'ससुराल गेंदा फूल' पर अपनी बहन और सहेलियों संग डांस किया और अपने डांस मूव्ज से सबके दिल जीत लिए।

फैंस ने की तारीफ

ससुराल गेंदा फूल पर डांस करते हुए सिर्फ उनके डांस मूव्ज ही नहीं, एक्सप्रेशन्स भी गजब के थे। उन्हें इस गाने पर डांस करते देख उनके फैंस भी बेहद खुश हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर अपनी खुशी बयां कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'वह बहुत ही क्यूट और किसी गुड़िया की तरह लग रही हैं।' एक अन्य ने लिखा- 'मुझे उनके डांस की बहुत याद आती है।' वहीं कुछ यूजर्स ने कैटरीना के कॉरसेट लहंगे की तारीफ की।

सास वीना कौशल के साथ महाकुंभ में कैटरीना

बता दें कैटरीना कैफ हाल ही में अपनी सास वीना कौशल के साथ महाकुंभ गईं थीं। महाकुंभ से उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। कैटरीना और उनकी सास दोनों ही इस दौरान बेहद सिंपल लुक में नजर आईं थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' में नजर आईं थीं। उसके बाद से वो किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में कैटरीना के फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के ऐलान का बेसब्री से इंतजार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/mother-in-law-gari-deve-dewar-ji-explained-to-whose/article-13137

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.