मृदुल तिवारी ने ‘यादवजी की लव स्टोरी’ विवाद में अपना नाम साफ किया, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

डिजिटल डेस्क

On

‘बिग बॉस 19’ स्टार ने सोशल मीडिया पर दी चेतावनी, लोगों से गलत जानकारी फैलाने से बचने की अपील

‘बिग बॉस 19’ में नजर आए मृदुल तिवारी ने बहन की फिल्म ‘यादवजी की लव स्टोरी’ को लेकर चल रहे विवाद में अपना स्पष्ट पक्ष रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि इस फिल्म से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उनका उद्देश्य किसी भी समाज की भावनाओं को आहत करना नहीं है।

मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी फिल्म में लीड एक्ट्रेस हैं, जिसके कारण विवाद के दौरान सोशल मीडिया पर मृदुल को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई यूजर्स उन्हें गालियां और धमकियां तक दे रहे हैं। मृदुल ने स्पष्ट किया, “न तो मैंने यह फिल्म बनाई है और न ही मैं इसके नाम को बदल सकता हूं। यह बात मैं कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुका हूं। जो लोग बिना जानकारी के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें समझाना बेकार है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि फिल्म के नाम पर गलत जानकारी न फैलाएं और कहा, “किसी भी समाज की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं है। मैं सभी की भावनाओं का सम्मान करता हूं। अगर लोगों को फिल्म के नाम पर आपत्ति है, तो मैं आप सभी के साथ हूं। आप नाम बदलवाओ।”

उत्तर प्रदेश के संभल, गुन्नौर और आसपास के क्षेत्रों में यादव समाज के लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म का शीर्षक और कहानी उनके समाज को गलत तरीके से पेश करती है, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुँच सकता है। विरोध के दौरान कुछ जगहों पर फिल्म के पोस्टर जलाए गए और सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी दी गई कि फिल्म न दिखाई जाए।इसके अलावा, विवाद के चलते फिल्म के निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना और अन्य कलाकारों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई गई है।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/mridul-tiwari-cleared-his-name-in-yadavji-ki-love-story/article-47072

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.