रणवीर सिंह की कास्टिंग पर अड़े मुकेश खन्ना, कहा – कोर्ट जाना पड़ा तो भी नहीं बनने दूंगा शक्तिमान

Bollywood

पॉपुलर इंडियन सुपरहीरो शो शक्तिमान पर आधारित फिल्म की तैयारी लंबे समय से चल रही है, लेकिन इसके मुख्य किरदार की कास्टिंग को लेकर विवाद गहरा गया है।

 शो के मूल कलाकार और क्रिएटर मुकेश खन्ना ने साफ शब्दों में कहा है कि वे रणवीर सिंह को शक्तिमान के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें कोर्ट का रुख ही क्यों न करना पड़े।

सोनी पिक्चर्स ने फिल्म बनाने के लिए छह साल के लिए शक्तिमान के राइट्स खरीदे हैं, जो अभी भी मुकेश खन्ना की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IPR) है। कंपनी ने कास्टिंग का अंतिम निर्णय अपने हाथ में रखा, जिस पर मुकेश खन्ना को आपत्ति है। उनका कहना है कि उन्हें पहले पता होता तो वे समझौता ही नहीं करते।

रणवीर सिंह ने दफ्तर में 3 घंटे की बैठक की

मुकेश खन्ना ने खुलासा किया कि रणवीर सिंह उन्हें मनाने के लिए उनके दफ्तर आए और 3 घंटे तक बातचीत की। “वो बेहतरीन एक्टर हैं, अच्छा इंसान भी हैं, लेकिन मैं उन्हें शक्तिमान के किरदार में नहीं देख सकता,” उन्होंने कहा। खन्ना का मानना है कि किसी भी पवित्र और प्रतिष्ठित रोल के लिए सही चेहरा जरूरी है, जैसे कि राम के रोल में रावण जैसे दिखने वाले व्यक्ति को नहीं लिया जा सकता।

करोड़ों का चैक ठुकराया

खन्ना ने बताया कि उन्हें करोड़ों रुपये का चैक ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने सिद्धांतों के चलते उसे ठुकरा दिया। “मैंने सोचा कि अगर चैक ले लिया तो फिर आपत्ति कैसे करूंगा? नुकसान मेरा हो रहा है, लेकिन मैं अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करूंगा,” उन्होंने कहा।

फिल्म पर ब्रेक

2022 में फिल्म शक्तिमान की आधिकारिक घोषणा और पहला मोशन पोस्टर जारी किया गया था, लेकिन कास्टिंग विवाद के चलते प्रोजेक्ट रुका हुआ है। खन्ना का कहना है कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई, तो वे इस लड़ाई को कोर्ट तक ले जाने को तैयार हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रणवीर सिंह की कास्टिंग पर अड़े मुकेश खन्ना, कहा – कोर्ट जाना पड़ा तो भी नहीं बनने दूंगा शक्तिमान

Bollywood

 शो के मूल कलाकार और क्रिएटर मुकेश खन्ना ने साफ शब्दों में कहा है कि वे रणवीर सिंह को शक्तिमान के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें कोर्ट का रुख ही क्यों न करना पड़े।

सोनी पिक्चर्स ने फिल्म बनाने के लिए छह साल के लिए शक्तिमान के राइट्स खरीदे हैं, जो अभी भी मुकेश खन्ना की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IPR) है। कंपनी ने कास्टिंग का अंतिम निर्णय अपने हाथ में रखा, जिस पर मुकेश खन्ना को आपत्ति है। उनका कहना है कि उन्हें पहले पता होता तो वे समझौता ही नहीं करते।

रणवीर सिंह ने दफ्तर में 3 घंटे की बैठक की

मुकेश खन्ना ने खुलासा किया कि रणवीर सिंह उन्हें मनाने के लिए उनके दफ्तर आए और 3 घंटे तक बातचीत की। “वो बेहतरीन एक्टर हैं, अच्छा इंसान भी हैं, लेकिन मैं उन्हें शक्तिमान के किरदार में नहीं देख सकता,” उन्होंने कहा। खन्ना का मानना है कि किसी भी पवित्र और प्रतिष्ठित रोल के लिए सही चेहरा जरूरी है, जैसे कि राम के रोल में रावण जैसे दिखने वाले व्यक्ति को नहीं लिया जा सकता।

करोड़ों का चैक ठुकराया

खन्ना ने बताया कि उन्हें करोड़ों रुपये का चैक ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने सिद्धांतों के चलते उसे ठुकरा दिया। “मैंने सोचा कि अगर चैक ले लिया तो फिर आपत्ति कैसे करूंगा? नुकसान मेरा हो रहा है, लेकिन मैं अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करूंगा,” उन्होंने कहा।

फिल्म पर ब्रेक

2022 में फिल्म शक्तिमान की आधिकारिक घोषणा और पहला मोशन पोस्टर जारी किया गया था, लेकिन कास्टिंग विवाद के चलते प्रोजेक्ट रुका हुआ है। खन्ना का कहना है कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई, तो वे इस लड़ाई को कोर्ट तक ले जाने को तैयार हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/mukesh-khanna-adamant-on-ranveer-singhs-casting-said-i/article-30424

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.