- Hindi News
- बालीवुड
- नमाज भी, आरती भी… अरबाज खान का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय
नमाज भी, आरती भी… अरबाज खान का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय
Bollywood NEWS
सलमान खान का परिवार हमेशा से हर धर्म के त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए जाना जाता है। जहां सलमान खान को कई बार पूजा-पाठ और आरती करते हुए देखा गया है, वहीं उनके भाई अरबाज खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
गणेश चतुर्थी पर पूरे परिवार संग की आरती
हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो उनकी बहन अर्पिता खान के घर का है, जहां हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा का स्वागत हुआ। वीडियो में सलीम खान से लेकर सलमान, अरबाज और पूरे परिवार को गणेश आरती करते देखा जा सकता है।
नमाज के लिए दौड़ते दिखे अरबाज
इस वीडियो के साथ लोगों को अरबाज का एक पुराना वीडियो भी याद आ गया, जिसमें वे शुक्रवार की नमाज के लिए तेजी से जाते हुए नजर आए थे। उस समय वे थोड़े लेट हो गए थे और नमाज शुरू हो चुकी थी, इसलिए वे जल्दबाज़ी में मस्जिद की ओर भागते दिखे थे। यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
फैन्स बोले- "दिल जीत लिया"
अरबाज के इन वीडियोज़ पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। किसी ने लिखा- “सही जीवनसाथी इंसान की सोच बदल सकता है।” तो किसी ने कमेंट किया- “माशाल्लाह, दिल जीत लिया भाई।” कई लोगों का कहना है कि अरबाज अपने बेटे को भी नमाज पढ़ने और पूजा में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं, ताकि बच्चे दोनों धर्मों के संस्कारों को समझें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए