नेटफ्लिक्स वालों ने उर्वशी रौतेला के साथ कर दिया बड़ा खेल, जिस फिल्म की तारीफों के बांधे पुल, उसी के पोस्टर से हो गईं गायब

Bollywood NEWS

उर्वशी रौतेला की फिल्म 'डाकू महाराज' अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार हो गई है. हालांकि, नेटफ्लिक्स की तरफ से फिल्म का जो पोस्टर रिलीज किया गया है, उसमें से एक्ट्रेस की फोटो ही हटा दी गई है. जिसके बाद से अब इस मामले को लेकर लोग उनका काफी मजाक बना रहे हैं.

साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ‘डाकू महाराज’ रिलीज हुई, इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण लीड रोल में थे. फिल्म की रिलीज से पहले ही ये लोगों के बीच चर्चा में आ गई थी, जिसकी वजह फिल्म के एक गाने ‘दबिडी डिबिडी’ के स्टेप्स थे. जिसको लेकर लोगों ने एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर को काफी ट्रोल भी किया था. हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई, तो उसने अच्छी कमाई की. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, जिसके पोस्टर में उर्वशी रौतेला ही नहीं हैं.

21 फरवरी, 2025 को ‘डाकू महाराज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसका पोस्टर रिलीज कर अनाउंसमेंट कर दिया गया है. लोगों का ध्यान पोस्टर पर तब ज्यादा गया जब उसमें से एक्ट्रेस की फोटो ही गायब थी. देखा जाए तो उर्वशी की ही वजह से फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चा की जा रही थी. लेकिन अभी तक इस मामले को लेकर एक्ट्रेस का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है. नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है, जिसको देखने के बाद से एक तरफ यूजर्स इस पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग एक्ट्रेस का मजाक भी बना रहे हैं.

लोगो ने उर्वशी का उड़ाया मजाक

इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “105 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के पोस्टर से हटाई जाने वाली भारत की पहली महिला.” वहीं दूसरे ने भी मजार बनाते हुए कि फिल्म की बेस्ट प्रमोटर तो पोस्टर पर भी नहीं हैं. तो एक ने लिखा कि मुझे तो लग रहा था कि ये उर्वशी की फिल्म है. यहां तक कि कई लोगों ने उनके फिल्म में होने न होने के बारे में भी सवाल उठाया है. इसके पहले भी फिल्म के प्रमोशन के वक्त भी एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था.

प्रमोशन के वक्त हुई थीं ट्रोल

दरअसल, ये तब हुआ था जब बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया था. जब एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से इस घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपनी फिल्म की कमाई और अपने पेरेंट्स की तरफ से मिले महंगे गिफ्ट की बात करने लगीं. जब ये वीडियो लोगों के सामने आया, तो बाद में उन्होंने बताया कि वो बहुत थकी थीं, इसलिए उन्हें नहीं समझ आया कि क्या बोल रहीं हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म के रिलीज के कुछ दिन बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें ये लिखा था कि पहली आउटसाइडर एक्ट्रेस, जिसकी फिल्म ने 3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

नेटफ्लिक्स वालों ने उर्वशी रौतेला के साथ कर दिया बड़ा खेल, जिस फिल्म की तारीफों के बांधे पुल, उसी के पोस्टर से हो गईं गायब

Bollywood NEWS

साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ‘डाकू महाराज’ रिलीज हुई, इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण लीड रोल में थे. फिल्म की रिलीज से पहले ही ये लोगों के बीच चर्चा में आ गई थी, जिसकी वजह फिल्म के एक गाने ‘दबिडी डिबिडी’ के स्टेप्स थे. जिसको लेकर लोगों ने एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर को काफी ट्रोल भी किया था. हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई, तो उसने अच्छी कमाई की. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, जिसके पोस्टर में उर्वशी रौतेला ही नहीं हैं.

21 फरवरी, 2025 को ‘डाकू महाराज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसका पोस्टर रिलीज कर अनाउंसमेंट कर दिया गया है. लोगों का ध्यान पोस्टर पर तब ज्यादा गया जब उसमें से एक्ट्रेस की फोटो ही गायब थी. देखा जाए तो उर्वशी की ही वजह से फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चा की जा रही थी. लेकिन अभी तक इस मामले को लेकर एक्ट्रेस का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है. नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है, जिसको देखने के बाद से एक तरफ यूजर्स इस पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग एक्ट्रेस का मजाक भी बना रहे हैं.

लोगो ने उर्वशी का उड़ाया मजाक

इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “105 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के पोस्टर से हटाई जाने वाली भारत की पहली महिला.” वहीं दूसरे ने भी मजार बनाते हुए कि फिल्म की बेस्ट प्रमोटर तो पोस्टर पर भी नहीं हैं. तो एक ने लिखा कि मुझे तो लग रहा था कि ये उर्वशी की फिल्म है. यहां तक कि कई लोगों ने उनके फिल्म में होने न होने के बारे में भी सवाल उठाया है. इसके पहले भी फिल्म के प्रमोशन के वक्त भी एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था.

प्रमोशन के वक्त हुई थीं ट्रोल

दरअसल, ये तब हुआ था जब बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया था. जब एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से इस घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपनी फिल्म की कमाई और अपने पेरेंट्स की तरफ से मिले महंगे गिफ्ट की बात करने लगीं. जब ये वीडियो लोगों के सामने आया, तो बाद में उन्होंने बताया कि वो बहुत थकी थीं, इसलिए उन्हें नहीं समझ आया कि क्या बोल रहीं हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म के रिलीज के कुछ दिन बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें ये लिखा था कि पहली आउटसाइडर एक्ट्रेस, जिसकी फिल्म ने 3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/netflix-people-made-a-big-game-with-urvashi-rautela-the/article-10589

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.