मुसलमान के चॉल में किसी ने पानी नहीं दिया और तुमने मुझे…जब साढ़े 6 फीट के पठान ने गोविंदा को दी दुआ

Bollywood NEWS

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा कई सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है. उनकी आखिरी हिट कब आई थी फैंस को ये भी याद नहीं. लेकिन अपने स्टारडम की वजह से गोविंदा आज भी चर्चा में रहते हैं. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने एक पठान से जुड़ा किस्सा सुनाया है.

फिल्म अभिनेता गोविंदा पिछले दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में थे. हालांकि पत्नी से तलाक की खबरों में कोई सच्चाई नहीं दिखी. अब गोविंदा ने शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया है. उन्होंने बताया कि कई लोग उनके पास आते थे और उनसे कहते थे कि तुम स्टार बनोगे. इस दौरान उन्होंने एक लंबे चौड़े पठान का किस्सा सबके साथ शेयर किया.

गोविंदा ने बताया कि वो जब 13 साल के थे, उस वक्त उनके पास एक शख्स आया था, जिसने उनके लिये दुआ की थी. उन्होंने बताया, “मैं 13 वर्ष का था और एक आवाज आई..पानी पानी पानी. मेरे साथ मेरे दोस्त कैरम खेल रहे थे. मैंने कहा कि कैसी सुरीली आवाज है यार. पानी मांग रहा है, दे दो यार. मैंने कहा ठहरो, थोड़ा सा दाल, थोड़ी सी भिंडी, थोड़ी रोटी..मैंने तैयार करके मैंने सोचा इसको खिलाते हैं.”

जब पठान ने दी दुआ

गोविंदा आगे कहते हैं, “बाहर देखा मैंने, 6 फुट चार पांच इंच ऐसा लंबा चौड़ा आदमी…पठान थे. वो आए तो कहे कि मुझे मुसलमान के चॉल में किसी ने पानी नहीं दिया. चॉल में हमें पानी भी नहीं दिया और तुम..मैंने पानी मांगा तो तुम खाना भी लेकर आए. मैं दुआ पढ़ूंगा तुम पर. मैं उसपर चर्चा नहीं करूंगा क्योंकि मंजूरी नहीं है. मेरा मां ने कहा था कि ये कहना मत. तो वो दुआ मुझपर पढ़ गए.”

गोविंदा ने बताया कि उस पठान जैसे दिखने वाले शख्स ने उनसे नाम पूछा तो गोविंदा ने कहा, “गोविंद.” इस पर उस शख्स ने कहा, “आज के बाद पीछे मुड़कर देखेगा नहीं. हर जगह गोविंदा, गोविंदा गोविंदा हो जाएगा और हमें पीछे पलट कर नहीं देखना.” हालांकि वो पठान कौन था, इस बारे में गोविंदा ने खुलकर कुछ नहीं बताया.

मकान मालकिन लगाती थीं खूब डांट

इस वाकये के बाद गोविंदा की मकान मालकिन शेख आंटी ने गोविंदा को खूब डांटा. उन्होंने बताया, “हम लोग को जो मकान मालकिन थीं, शेख आंटी, मुझे बहुत डांटा करती थीं. ये क्या है रे, जितने भी मायावी लोग हैं, सब गोविंदा के पीछे पड़ जाते हैं. कभी कोई साधू आता है गोरखपुर से. कभी पठान आता है..उस दिन एक पादरी भी आया था. जब देखो गोविंदा के पीछे ही पड़ जाते हैं. ये क्या है तेरे में ऐसा? मैंने कहा कि मुझे तो नहीं मालूम मुझमें क्या है. पर ऊपर वाले ने किया कुछ कृपा.”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मुसलमान के चॉल में किसी ने पानी नहीं दिया और तुमने मुझे…जब साढ़े 6 फीट के पठान ने गोविंदा को दी दुआ

Bollywood NEWS

फिल्म अभिनेता गोविंदा पिछले दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में थे. हालांकि पत्नी से तलाक की खबरों में कोई सच्चाई नहीं दिखी. अब गोविंदा ने शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया है. उन्होंने बताया कि कई लोग उनके पास आते थे और उनसे कहते थे कि तुम स्टार बनोगे. इस दौरान उन्होंने एक लंबे चौड़े पठान का किस्सा सबके साथ शेयर किया.

गोविंदा ने बताया कि वो जब 13 साल के थे, उस वक्त उनके पास एक शख्स आया था, जिसने उनके लिये दुआ की थी. उन्होंने बताया, “मैं 13 वर्ष का था और एक आवाज आई..पानी पानी पानी. मेरे साथ मेरे दोस्त कैरम खेल रहे थे. मैंने कहा कि कैसी सुरीली आवाज है यार. पानी मांग रहा है, दे दो यार. मैंने कहा ठहरो, थोड़ा सा दाल, थोड़ी सी भिंडी, थोड़ी रोटी..मैंने तैयार करके मैंने सोचा इसको खिलाते हैं.”

जब पठान ने दी दुआ

गोविंदा आगे कहते हैं, “बाहर देखा मैंने, 6 फुट चार पांच इंच ऐसा लंबा चौड़ा आदमी…पठान थे. वो आए तो कहे कि मुझे मुसलमान के चॉल में किसी ने पानी नहीं दिया. चॉल में हमें पानी भी नहीं दिया और तुम..मैंने पानी मांगा तो तुम खाना भी लेकर आए. मैं दुआ पढ़ूंगा तुम पर. मैं उसपर चर्चा नहीं करूंगा क्योंकि मंजूरी नहीं है. मेरा मां ने कहा था कि ये कहना मत. तो वो दुआ मुझपर पढ़ गए.”

गोविंदा ने बताया कि उस पठान जैसे दिखने वाले शख्स ने उनसे नाम पूछा तो गोविंदा ने कहा, “गोविंद.” इस पर उस शख्स ने कहा, “आज के बाद पीछे मुड़कर देखेगा नहीं. हर जगह गोविंदा, गोविंदा गोविंदा हो जाएगा और हमें पीछे पलट कर नहीं देखना.” हालांकि वो पठान कौन था, इस बारे में गोविंदा ने खुलकर कुछ नहीं बताया.

मकान मालकिन लगाती थीं खूब डांट

इस वाकये के बाद गोविंदा की मकान मालकिन शेख आंटी ने गोविंदा को खूब डांटा. उन्होंने बताया, “हम लोग को जो मकान मालकिन थीं, शेख आंटी, मुझे बहुत डांटा करती थीं. ये क्या है रे, जितने भी मायावी लोग हैं, सब गोविंदा के पीछे पड़ जाते हैं. कभी कोई साधू आता है गोरखपुर से. कभी पठान आता है..उस दिन एक पादरी भी आया था. जब देखो गोविंदा के पीछे ही पड़ जाते हैं. ये क्या है तेरे में ऐसा? मैंने कहा कि मुझे तो नहीं मालूम मुझमें क्या है. पर ऊपर वाले ने किया कुछ कृपा.”

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/nobody-gave-water-to-the-muslims-chawl-and-you%E2%80%A6-when/article-13250

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.