- Hindi News
- बालीवुड
- नोएडा के एक्टर बॉबी शर्मा फिल्म ‘शेल्टर होम’ में आएंगे नजर, 28 नवंबर को होगी रिलीज
नोएडा के एक्टर बॉबी शर्मा फिल्म ‘शेल्टर होम’ में आएंगे नजर, 28 नवंबर को होगी रिलीज
Bollywood
लेखक-निर्देशक कुमार नीरज की फिल्म वास्तविक घटना से प्रेरित; गानों की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की, ‘गदर’ के कैमरामैन नजीब खान हैं डीओपी
नोएडा के अभिनेता बॉबी शर्मा जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी नई फिल्म ‘शेल्टर होम’ में नज़र आने वाले हैं। लेखक और निर्देशक कुमार नीरज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 नवंबर को पूरे भारत में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म बिहार के मुजफ्फरपुर में घटी एक वास्तविक घटना से प्रेरित बताई जा रही है और समाज के संवेदनशील मुद्दे को बड़े परदे पर प्रस्तुत करेगी।
बड़े पर्दे पर बॉबी शर्मा की पहली फिल्म
नोएडा निवासी बॉबी शर्मा अब तक कई वेब सीरीज, म्यूज़िक एल्बम और शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन यह उनकी पहली फीचर फिल्म है। बॉबी ने बताया कि ‘शेल्टर होम’ उनके करियर की बेहद खास फिल्म है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके अभिनय को खूब सराहेंगे।

उन्होंने निर्देशक कुमार नीरज का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म में हर किरदार को यथार्थवादी और भावनात्मक गहराई के साथ पेश किया है। बॉबी ने कहा, “यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर करेगी।”
जाने-माने नाम जुड़े इस प्रोजेक्ट से
फिल्म के गानों की कोरियोग्राफी प्रसिद्ध कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने की है, जबकि ‘गदर’ फेम सिनेमैटोग्राफर नजीब खान ने फिल्म का कैमरा संभाला है। तकनीकी टीम में अनुभवी कलाकारों और क्रिएटिव लोगों का मजबूत संयोजन देखने को मिलता है।
मजबूत कलाकारों की टीम
फिल्म में राजवीर सिंह, अक्षय वर्मा, नाज़नीन पटनी, निशाद राज राणा, उरज़ान इच्छापोरिया, दिव्या त्यागी, मनीषा ठाकुर, राजू कुमार, रवि कुमार, प्रभावी पाठक, बॉबी शर्मा, राम सुजान सिंह, विश्वजीत प्रताप, केके शुक्ला, पायल नारायणी, अनामिका पांडे, सनीषा मौर्या, आशीष सिंह चौहान, जय प्रकाश शुक्ला (जेपी), अनिल कुमार यादव, दीपक शर्मा, प्राची मिश्रा, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, रोहित भारद्वाज और शक्ति कुमार जैसे कलाकार नज़र आएंगे।

समाजिक सन्देश देने वाली फिल्म
फिल्म ‘शेल्टर होम’ एक रियल स्टोरी इंस्पायर्ड ड्रामा है, जो बच्चों और समाज में हो रहे अपराधों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। निर्देशक कुमार नीरज ने कहा है कि इस फिल्म का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और जिम्मेदारी का संदेश देना है।
28 नवंबर को रिलीज पूरे भारत में
निर्माताओं के अनुसार, ‘शेल्टर होम’ को 28 नवंबर 2025 को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर भी इसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
-----------------