केसरी 2 ही नहीं, इसके बाद भी जारी रहेगा अक्षय कुमार का धमाल, 2 साल में इन 7 फिल्मों से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

Bollywood NEWS

अक्षय कुमार साल 2025 की अपनी दूसरी फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं. केसरी फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. आइये जानते हैं कि अक्षय कुमार की आने वाले 2 सालों में और कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार साल में कई सारी फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. एक्टर साल 2025 में भी अपनी फिल्मों का आगाज कर चुके हैं. उनकी फिल्म स्काई फोर्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को फैंस से मिक्स्ड व्यूज मिले. इसके बाद वे अब केसरी चैप्टर 2 में नजर आने वाले हैं. मगर अक्षय कुमार यहीं थमने वाले नहीं है. हर साल की तरह इस साल भी अक्षय कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. कुछ फिल्मों की चर्चा तो दो सालों से चल रही है. आइये जानते हैं कि केसरी 2 के रूप में साल 2025 की अपनी दूसरी फिल्म ला रहे अक्षय कुमार की तीजोरी में अभी कौन-कौन सी फिल्में कैद हैं.

कनप्पा-

अक्षय कुमार इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म करीब 100 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म में प्रभास, मोहनलाल और विष्णु मंचू अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म से उनका लुक आ चुका है. अभी फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई लेकिन ऐसी उम्मीद है कि ये फिल्म 25 अप्रैल 2025 को रिलीज की जाएगी.

हाउसफुल 5-

इस मल्टीस्टारर फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में संजय दत्त, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, नरगिस फाकरी, चित्रांगदा सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और सोनम बाजवा नजर आएंगी.

जॉली एल एल बी 3-

साल 2025 की ये सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म है. ये इस फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है. इस मूवी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही नजर आएंगे. फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज की जाएगी. इसमें हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला भी होंगे.

भूत बंगला –

भूल भुलैया के बाद अब एक बार फिर से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन किसी फिल्म में एक साथ काम करते नजर आएंगे. ये भी भूल भुलैया की तरह ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी. इस फिल्म का इंतजार फैंस को इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही है. हालांकि अभी इस फिल्म पर कोई ज्यादा अपडेट नहीं आया है. हालांकि फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आ गया है.

वेलकम टू द जंगल-

पिछले 2 साल से इस फिल्म की चर्चा है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में कई सारे स्टार्स एक साथ काम करते नजर आएंगे. फिल्म में हाउसफुल 5 की कास्ट से भी बड़ी कास्ट होगी. अभी इस फिल्म की फाइनल रिलीज डेट नहीं आई है. लेकिन ऐसी संभावना है कि ये फिल्म साल 2026 में फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए हाजिर हो सकती है.

हेरा फेरी 3-

ये भी एक सुपरहिट फ्रेंचाइज की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसके 2026 में ही रिलीज होने की संभावना नजर आ रही है. फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार अहम रोल में नजर आएंगे. इस तिगड़ी को स्क्रीन पर देखने का इंतजार तो फैंस कबसे कर रहे हैं. अभी इसकी फाइनल रिलीज डेट नहीं आई है और अभी तो कई सारे अपडेट आने भी बचे हैं.

वेदत मराठे वीर दौडले सात-

ये एक मराठी फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार देश के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले करते नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं. वहीं फिल्म में अक्षय का एक्सटेंडेड कैमियो होगा. फिल्म पर 7 साल पहले काम शुरू हो गया था और अब साल 2026 में इसके रिलीज होने की पूरी संभावना है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Apr 2025 By दैनिक जागरण

केसरी 2 ही नहीं, इसके बाद भी जारी रहेगा अक्षय कुमार का धमाल, 2 साल में इन 7 फिल्मों से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

Bollywood NEWS

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार साल में कई सारी फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. एक्टर साल 2025 में भी अपनी फिल्मों का आगाज कर चुके हैं. उनकी फिल्म स्काई फोर्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को फैंस से मिक्स्ड व्यूज मिले. इसके बाद वे अब केसरी चैप्टर 2 में नजर आने वाले हैं. मगर अक्षय कुमार यहीं थमने वाले नहीं है. हर साल की तरह इस साल भी अक्षय कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. कुछ फिल्मों की चर्चा तो दो सालों से चल रही है. आइये जानते हैं कि केसरी 2 के रूप में साल 2025 की अपनी दूसरी फिल्म ला रहे अक्षय कुमार की तीजोरी में अभी कौन-कौन सी फिल्में कैद हैं.

कनप्पा-

अक्षय कुमार इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म करीब 100 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म में प्रभास, मोहनलाल और विष्णु मंचू अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म से उनका लुक आ चुका है. अभी फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई लेकिन ऐसी उम्मीद है कि ये फिल्म 25 अप्रैल 2025 को रिलीज की जाएगी.

हाउसफुल 5-

इस मल्टीस्टारर फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में संजय दत्त, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, नरगिस फाकरी, चित्रांगदा सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और सोनम बाजवा नजर आएंगी.

जॉली एल एल बी 3-

साल 2025 की ये सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म है. ये इस फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है. इस मूवी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही नजर आएंगे. फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज की जाएगी. इसमें हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला भी होंगे.

भूत बंगला –

भूल भुलैया के बाद अब एक बार फिर से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन किसी फिल्म में एक साथ काम करते नजर आएंगे. ये भी भूल भुलैया की तरह ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी. इस फिल्म का इंतजार फैंस को इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही है. हालांकि अभी इस फिल्म पर कोई ज्यादा अपडेट नहीं आया है. हालांकि फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आ गया है.

वेलकम टू द जंगल-

पिछले 2 साल से इस फिल्म की चर्चा है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में कई सारे स्टार्स एक साथ काम करते नजर आएंगे. फिल्म में हाउसफुल 5 की कास्ट से भी बड़ी कास्ट होगी. अभी इस फिल्म की फाइनल रिलीज डेट नहीं आई है. लेकिन ऐसी संभावना है कि ये फिल्म साल 2026 में फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए हाजिर हो सकती है.

हेरा फेरी 3-

ये भी एक सुपरहिट फ्रेंचाइज की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसके 2026 में ही रिलीज होने की संभावना नजर आ रही है. फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार अहम रोल में नजर आएंगे. इस तिगड़ी को स्क्रीन पर देखने का इंतजार तो फैंस कबसे कर रहे हैं. अभी इसकी फाइनल रिलीज डेट नहीं आई है और अभी तो कई सारे अपडेट आने भी बचे हैं.

वेदत मराठे वीर दौडले सात-

ये एक मराठी फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार देश के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले करते नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं. वहीं फिल्म में अक्षय का एक्सटेंडेड कैमियो होगा. फिल्म पर 7 साल पहले काम शुरू हो गया था और अब साल 2026 में इसके रिलीज होने की पूरी संभावना है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/not-only-kesari-2-even-after-this-akshay-kumars-blast/article-17302

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.