- Hindi News
- बालीवुड
- अल्लू अर्जुन बन सकते हैं नया ‘शक्तिमान’, रणवीर सिंह की बजाय साउथ स्टार पर मेकर्स की नजर
अल्लू अर्जुन बन सकते हैं नया ‘शक्तिमान’, रणवीर सिंह की बजाय साउथ स्टार पर मेकर्स की नजर
Bollywod
भारत के पहले देसी सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ की वापसी की चर्चाएं अब एक नई दिशा में मुड़ती नजर आ रही हैं। लंबे समय से खबरें थीं कि रणवीर सिंह इस आइकॉनिक किरदार में नजर आ सकते हैं, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1800 करोड़ रुपये की कमाई वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को यह भूमिका सौंपी जा सकती है।
90 के दशक की यादें और एक नई शुरुआत
टीवी जगत में 1997 से 2005 तक प्रसारित हुआ ‘शक्तिमान’ शो उस दौर के बच्चों की पहचान बन गया था। मुकेश खन्ना द्वारा निभाया गया शक्तिमान आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित है। अब इस सुपरहीरो को बड़े पर्दे पर फिर से जीवंत करने की योजना पर काम हो रहा है और यह किसी मेगा वेंचर से कम नहीं।
रणवीर से अल्लू अर्जुन तक कैसे पहुंचा नाम?
पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रणवीर सिंह इस रोल में नजर आ सकते हैं, और खुद रणवीर भी इस रोल में रुचि दिखा चुके थे। लेकिन, अब इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर बेसिल जोसेफ इस किरदार के लिए अल्लू अर्जुन से संपर्क में हैं। ये वही निर्देशक हैं जो मलयालम इंडस्ट्री में अपने सशक्त निर्देशन के लिए पहचाने जाते हैं।
मुकेश खन्ना ने पहले ही जताई थी इच्छा
‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने पिछले साल इस किरदार की वापसी को लेकर बयान देते हुए अल्लू अर्जुन का नाम लिया था। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि अंतिम निर्णय मेकर्स का होगा। अब जब प्रोजेक्ट पर काम तेज हो चुका है, तो अल्लू अर्जुन का नाम तेजी से उभरा है।
'पुष्पा 2' की सफलता के बाद फैनबेस में जबरदस्त इजाफा
अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइज़ी से न सिर्फ साउथ बल्कि पूरे भारत में अपनी पहचान बना ली है। ‘पुष्पा 2’ ने जहां वैश्विक स्तर पर लगभग 1800 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं अल्लू अर्जुन को अब पैन इंडिया स्टार कहा जाने लगा है। अब अगर वह शक्तिमान के लाल सूट में नजर आते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
क्या कहती हैं ताजा रिपोर्ट्स?
बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के अनुसार, शक्तिमान के रीबूट को एक बड़े बजट के साथ तैयार किया जा रहा है और इसे सोनी पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। मेकर्स इसे एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में स्थापित करना चाहते हैं, जिसके लिए एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव डाल सके – और यही वजह है कि अल्लू अर्जुन को प्राथमिकता दी जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए