उमर अब्दुल्ला को थी जिस फिल्म से दिक्कत, 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने की थी 320 करोड़ की बंपर कमाई

Bollywood Desk

बॉलीवुड में एक फिल्म ऐसी बनी जिसे लेकर उमर अब्दुल्ला ने आपत्ति जाहिर की। फिल्म कम बजट की थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की और कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी इस फिल्म ने तोड़ दिए।

साल 201omar-abdullah-17271576953 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसने भारतीयों को सोलो ट्रैवलिंग का असल मतलब बताया। इस फिल्म के लीड एक्टर को नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक होता है और वो इसे ही पेशा बना लेता है। इस फिल्म को देखने के बाद कई लोग सोलो ट्रैवलर बने। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये फिल्म कौन सी है तो इसका जवाब बड़ा ही सरल है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर रोमांटिक ड्रामा 'ये जवानी है दीवानी' ने हर किसी का मनोरंजन किया और इसी के साथ बन गई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण, कल्कि और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आपत्ति भी जताई थी। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका जवाब भी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए दिया था।   

अनुष्का को किया था रिप्लेस

'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर ने कबीर 'बन्नी थापर, दीपिका पादुकोण ने नैना तलवार, कल्कि ने अदिति 'आदि' मेहरा और आदित्य रॉय कपूर ने अविनाश 'अवि' अरोड़ा का किरदार निभाया था। चार दोस्तों की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई थी। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के ब्रेकअप के बाद ये उनकी पहली फिल्म थी। दीपिका पादुकोण के फिल्म करने से पहले नैना की भूमिका के लिए अनुष्का शर्मा पर भी विचार किया गया था, लेकिन दीपिका की हामी के बाद उन्हें नहीं चुना गया। कथित तौर पर कहा जाता है कि इस दोनों हीरोइनें के बीच खिटपिट भी हुई। अनुष्का ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था, 'दीपिका के एक दोस्त ने फोन करके बताया कि वह ये जवानी है दीवानी कर रही हैं, अनुष्का नहीं। मेरे 'दोस्त' फोन नहीं करते, है न? मैं कश्यप और हिरानी की पसंद हूं। वह अयान और किसी की भी पसंद है। खेल खेलना बंद करो। मुझे ऐसी बातों में घसीटना बंद कर देना चाहिए क्योंकि मैं किसी के साथ ऐसा नहीं करती। हम खुद को कूल कहते हैं लेकिन हम वास्तव में कूल नहीं हैं।'

उमर अब्दुल्ला ने जाहिर की थी आपत्ति

जब 2013 में फिल्म रिलीज हुई थी तो तत्कालीन जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर आपत्ति जताई थी। दरअसल उन्हें यह देखकर झटका लगा था कि गुलमर्ग के बाहरी इलाकों में हुई शूटिंग को फिल्म में मनाली के रूप में दिखाया गया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'यह बहुत परेशान करने वाला है जब हम रेड कार्पेट बिछाते हैं और शूटिंग की सुविधा देते हैं, लेकिन लोगों को लगता है कि यह मनाली है।' उमर अब्दुल्ला ने इस विषय पर एक अन्य ट्वीट में कहा, 'यदि किसी ने फिल्म देखी है तो क्या वे मुझे बता सकते हैं कि क्या उन्होंने कम से कम क्रेडिट (प्रारंभिक या समापन) में राज्य का उल्लेख किया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'आपमें से जो लोग #YJHD में दिखाई गई चीजों के कारण मनाली जाने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि टेंपल एंड स्पैन रिसॉर्ट को छोड़कर फिल्म में केवल गुलमर्ग ही है।' अब्दुल्ला की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्मा प्रोडक्शंस ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, 'शुरुआती क्रेडिट स्लेट में स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पर्यटन मंत्री जीए मीर और पुलिस महानिरीक्षक एसएम सहल का उल्लेख है। कश्मीर से जुड़े पूरे क्रू के नाम फिल्म के क्रेडिट में बताए गए हैं।' 

फिल्म ने की बंपर कमाई

'ये जवानी है दीवानी' एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। सैकनिल्क के अनुसार 40 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन बजट में बनी इस फिल्म ने बंपर कमाई की। इस फिल्म ने भारत में 190 करोड़ रुपये की कमाई की और दुनिया भर में 320 करोड़ रुपये की कमाई की। उस दौर में इसने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए और आमिर खान की '3 इडियट्स' और 'एक था टाइगर' के वैश्विक बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को काफी पीछे छोड़ दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Sep 2024 By दैनिक जागरण

उमर अब्दुल्ला को थी जिस फिल्म से दिक्कत, 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने की थी 320 करोड़ की बंपर कमाई

Bollywood Desk

साल 201omar-abdullah-17271576953 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसने भारतीयों को सोलो ट्रैवलिंग का असल मतलब बताया। इस फिल्म के लीड एक्टर को नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक होता है और वो इसे ही पेशा बना लेता है। इस फिल्म को देखने के बाद कई लोग सोलो ट्रैवलर बने। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये फिल्म कौन सी है तो इसका जवाब बड़ा ही सरल है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर रोमांटिक ड्रामा 'ये जवानी है दीवानी' ने हर किसी का मनोरंजन किया और इसी के साथ बन गई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण, कल्कि और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आपत्ति भी जताई थी। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका जवाब भी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए दिया था।   

अनुष्का को किया था रिप्लेस

'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर ने कबीर 'बन्नी थापर, दीपिका पादुकोण ने नैना तलवार, कल्कि ने अदिति 'आदि' मेहरा और आदित्य रॉय कपूर ने अविनाश 'अवि' अरोड़ा का किरदार निभाया था। चार दोस्तों की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई थी। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के ब्रेकअप के बाद ये उनकी पहली फिल्म थी। दीपिका पादुकोण के फिल्म करने से पहले नैना की भूमिका के लिए अनुष्का शर्मा पर भी विचार किया गया था, लेकिन दीपिका की हामी के बाद उन्हें नहीं चुना गया। कथित तौर पर कहा जाता है कि इस दोनों हीरोइनें के बीच खिटपिट भी हुई। अनुष्का ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था, 'दीपिका के एक दोस्त ने फोन करके बताया कि वह ये जवानी है दीवानी कर रही हैं, अनुष्का नहीं। मेरे 'दोस्त' फोन नहीं करते, है न? मैं कश्यप और हिरानी की पसंद हूं। वह अयान और किसी की भी पसंद है। खेल खेलना बंद करो। मुझे ऐसी बातों में घसीटना बंद कर देना चाहिए क्योंकि मैं किसी के साथ ऐसा नहीं करती। हम खुद को कूल कहते हैं लेकिन हम वास्तव में कूल नहीं हैं।'

उमर अब्दुल्ला ने जाहिर की थी आपत्ति

जब 2013 में फिल्म रिलीज हुई थी तो तत्कालीन जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर आपत्ति जताई थी। दरअसल उन्हें यह देखकर झटका लगा था कि गुलमर्ग के बाहरी इलाकों में हुई शूटिंग को फिल्म में मनाली के रूप में दिखाया गया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'यह बहुत परेशान करने वाला है जब हम रेड कार्पेट बिछाते हैं और शूटिंग की सुविधा देते हैं, लेकिन लोगों को लगता है कि यह मनाली है।' उमर अब्दुल्ला ने इस विषय पर एक अन्य ट्वीट में कहा, 'यदि किसी ने फिल्म देखी है तो क्या वे मुझे बता सकते हैं कि क्या उन्होंने कम से कम क्रेडिट (प्रारंभिक या समापन) में राज्य का उल्लेख किया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'आपमें से जो लोग #YJHD में दिखाई गई चीजों के कारण मनाली जाने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि टेंपल एंड स्पैन रिसॉर्ट को छोड़कर फिल्म में केवल गुलमर्ग ही है।' अब्दुल्ला की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्मा प्रोडक्शंस ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, 'शुरुआती क्रेडिट स्लेट में स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पर्यटन मंत्री जीए मीर और पुलिस महानिरीक्षक एसएम सहल का उल्लेख है। कश्मीर से जुड़े पूरे क्रू के नाम फिल्म के क्रेडिट में बताए गए हैं।' 

फिल्म ने की बंपर कमाई

'ये जवानी है दीवानी' एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। सैकनिल्क के अनुसार 40 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन बजट में बनी इस फिल्म ने बंपर कमाई की। इस फिल्म ने भारत में 190 करोड़ रुपये की कमाई की और दुनिया भर में 320 करोड़ रुपये की कमाई की। उस दौर में इसने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए और आमिर खान की '3 इडियट्स' और 'एक था टाइगर' के वैश्विक बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को काफी पीछे छोड़ दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/omar-abdullah-had-problems-with-this-film-which-was-made/article-108

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.