- Hindi News
- बालीवुड
- 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी 'द भूतनी' और 'रेड 2'
1 मई को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी 'द भूतनी' और 'रेड 2'
Bollywod
हाल ही में ‘द भूतनी’ के एक गाने के लॉन्च इवेंट में पहुंचे अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री के भीतर हो रहे भेदभाव पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘द भूतनी’ को जिस तरह की स्क्रीनिंग और प्रमोशनल सपोर्ट मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल रही है। वहीं ‘रेड 2’ को बड़े स्तर पर प्रमोट और डिस्ट्रिब्यूट किया जा रहा है। संजय दत्त बोले – इंडस्ट्री बंट चुकी है भावुक अंदाज में संजय दत्त ने कहा, “दुख होता है कि आज इंडस्ट्री बंट चुकी है। हम एक परिवार की तरह थे और हमेशा रहेंगे, लेकिन लगता है अब हम भटक गए हैं। हर फिल्म इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण होती है। उसे बराबरी का मौका मिलना चाहिए।” उन्होंने थिएटर मालिकों और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स से आग्रह किया कि वे सभी फिल्मों के साथ निष्पक्ष व्यवहार करें। संजय दत्त ने कहा कि ‘द भूतनी’ एक दमदार फिल्म है और उसे भी दर्शकों तक पहुंचने का पूरा हक मिलना चाहिए। ‘रेड 2’ का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा साफ संजय दत्त ने अपने पूरे बयान में कहीं भी अजय देवगन या ‘रेड 2’ का नाम नहीं लिया, लेकिन यह साफ था कि वह थिएटर में स्क्रीन बंटवारे को लेकर नाराज हैं। सूत्रों की मानें तो ‘रेड 2’ को ज़्यादा थिएटर और प्राइम शो मिल रहे हैं, जबकि ‘द भूतनी’ को साइडलाइन किया जा रहा है। इंडस्ट्री से की एकजुटता की अपील संजय दत्त ने आगे कहा, “मैं सिर्फ अपनी नहीं, पूरी इंडस्ट्री की बात कर रहा हूं। हम सबको मिलकर इस इंडस्ट्री को आगे ले जाना है। अगर हम आपस में ही भेदभाव करेंगे, तो हमारी तरक्की कैसे होगी?”
हाल ही में ‘द भूतनी’ के एक गाने के लॉन्च इवेंट में पहुंचे अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री के भीतर हो रहे भेदभाव पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘द भूतनी’ को जिस तरह की स्क्रीनिंग और प्रमोशनल सपोर्ट मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल रही है। वहीं ‘रेड 2’ को बड़े स्तर पर प्रमोट और डिस्ट्रिब्यूट किया जा रहा है।
संजय दत्त बोले – इंडस्ट्री बंट चुकी है
भावुक अंदाज में संजय दत्त ने कहा, “दुख होता है कि आज इंडस्ट्री बंट चुकी है। हम एक परिवार की तरह थे और हमेशा रहेंगे, लेकिन लगता है अब हम भटक गए हैं। हर फिल्म इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण होती है। उसे बराबरी का मौका मिलना चाहिए।”
उन्होंने थिएटर मालिकों और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स से आग्रह किया कि वे सभी फिल्मों के साथ निष्पक्ष व्यवहार करें। संजय दत्त ने कहा कि ‘द भूतनी’ एक दमदार फिल्म है और उसे भी दर्शकों तक पहुंचने का पूरा हक मिलना चाहिए।
‘रेड 2’ का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा साफ
संजय दत्त ने अपने पूरे बयान में कहीं भी अजय देवगन या ‘रेड 2’ का नाम नहीं लिया, लेकिन यह साफ था कि वह थिएटर में स्क्रीन बंटवारे को लेकर नाराज हैं। सूत्रों की मानें तो ‘रेड 2’ को ज़्यादा थिएटर और प्राइम शो मिल रहे हैं, जबकि ‘द भूतनी’ को साइडलाइन किया जा रहा है।
इंडस्ट्री से की एकजुटता की अपील
संजय दत्त ने आगे कहा, “मैं सिर्फ अपनी नहीं, पूरी इंडस्ट्री की बात कर रहा हूं। हम सबको मिलकर इस इंडस्ट्री को आगे ले जाना है। अगर हम आपस में ही भेदभाव करेंगे, तो हमारी तरक्की कैसे होगी?”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए