- Hindi News
- बालीवुड
- एक तरफ बिटिया को दूध पिलाती, दूसरी तरफ जारी रहता रियाज, जिद ने बनाया संगीत का सिरमौर
एक तरफ बिटिया को दूध पिलाती, दूसरी तरफ जारी रहता रियाज, जिद ने बनाया संगीत का सिरमौर
JAGRAN DESK
मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है. शारदा सिन्हा से जुड़ी बातें लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी. उनका संगीत के लिए समर्पण देखने लायक था. एक तरफ वो अपनी बेटी को दुध पिलाती थीं और साथ में अपना रियाज जारी रखती थीं.
मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहीं. दिल्ली के एम्स अस्पताल में शारदा सिन्हा ने 72 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. अपनी गायकी के साथ-साथ वो राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखा करती थीं. अक्सर उन्हें चुनाव और कई राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हुए देखा दया है. शारदा सिन्हा के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. शारदा सिन्हा संगीत की दुनिया का काफी बड़ा नाम थीं.
जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें याद किया. संगीत के लिए शारदा सिन्हा का समर्पण हर किसी के लिए मिसाल है. हर कोई उनका और उनके काम का काफी सम्मान करता है. अपने पुराने इंटरव्यू में खुद शारदा सिन्हा ने इस बात का खुलासा किया था कि चाहे कुछ वो हो जाए वो रोजाना 8 घंटे रियाज जरूर किया करती थीं. वो हर दिन के 8 घंटे अपने संगीत को समर्पण करती थीं.
बेटी को गोद में लिए करती थीं रियाज
द लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू के दौरान शारदा सिन्हा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि संगीत के साथ-साथ उन्होंने अपनी बेटी को किस तरह से पाला. उन्होंने बताया कि उनके रियाज के दौरान भी उनकी बेटी उनके साथ हुआ करती थी. शारदा सिन्हा की मानें तो जब वो रियाज करती थीं तो उनकी बेटी तबला और बाजा बजाने वाले अंकल की गोद में सो जाया करती थीं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए