एक बार फिर पुलिस ऑफिसर बनेंगे मनोज बाजपेयी, फिल्म को लेकर आया झन्नाटेदार अपडेट

Bollywood NEWS

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म में एक दिग्गज पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का नाम है 'इंस्पेक्टर जेंडे'. मनोज ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है. जल्द ही ये फिल्म फैंस का एंटरटेनमेंट करती हुई नजर आएगी.

अपने संजीदा अभिनय से हर किसी का दिल जीत लेने वाले हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर मनोज बाजपेयी एक बार फिर से एक शानदार भूमिका में देखने को मिलने वाले हैं. मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ पर काम कर रहे हैं. अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि मनोज ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है.

‘इंस्पेक्टर जेंडे’ की शूटिंग हुई खत्म

पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक गोवा में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म का डायरेक्शन चिन्मय मंडलेकर कर रहे हैं. शुक्रवार, 7 मार्च को जानकारी आई कि इस फिल्म की शूटिंग का काम पूरा किया जा चुका है. इसमें मनोज बाजपेयी मुंबई पुलिस के दिग्गज अधिकारी मधुकर जेंडे की दमदार भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.

किसकी कहानी है ‘इंस्पेक्टर जेंडे’?

फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’, मधुकर जेंडे के साहस और ड्यूटी के प्रति समर्पण को दिखाती हुई नजर आएगी. गौरतलब है कि मधुकर जेंडे ने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को दो-दो बार पकड़ने में सफलता हासिल की थी. अपने 40 साल के असाधारण करियर में इस दिग्गज पुलिस अधिकारी ने 1971 और 1986 में चार्ल्स शोभराज को पकड़ कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था.

चार्ल्स शोभराज की कहानी

चार्ल्स शोभराज के पिता भारतीय सिंधी थे जबकि उसकी मां वियतनाम की थीं. चार्ल्स का जन्म वियतनाम के सैगोन में 6 अप्रैल, 1944 को हुआ था. चार्ल्स की शादी पेरिस की चैंटल कॉमपैगनन से हुई थी लेकिन उसे शादी के दिन ही पुलिस ने चोरी की कार चलाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया था. उसने दिल्ली के अशोका होटल से कीमती रत्न की चोरी भी की थी. उसे पहली बार 1971 में मुंबई में अरेस्ट किया गया था. लेकिन वो भागने में कामयाब रहा. वहीं जेंडे ने दूसरी बार उसकी गिरफ्तारी 15 साल बाद गोवा में की थी.

कहां रिलीज होगी मनोज की फिल्म?

मनोज बाजपेयी पहले भी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ चुके हैं. और एक बार फिर से उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. मनोज ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 में ही शुरू की थी और अब इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तो जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी. बताया जा रहा है कि ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

एक बार फिर पुलिस ऑफिसर बनेंगे मनोज बाजपेयी, फिल्म को लेकर आया झन्नाटेदार अपडेट

Bollywood NEWS

अपने संजीदा अभिनय से हर किसी का दिल जीत लेने वाले हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर मनोज बाजपेयी एक बार फिर से एक शानदार भूमिका में देखने को मिलने वाले हैं. मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ पर काम कर रहे हैं. अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि मनोज ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है.

‘इंस्पेक्टर जेंडे’ की शूटिंग हुई खत्म

पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक गोवा में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म का डायरेक्शन चिन्मय मंडलेकर कर रहे हैं. शुक्रवार, 7 मार्च को जानकारी आई कि इस फिल्म की शूटिंग का काम पूरा किया जा चुका है. इसमें मनोज बाजपेयी मुंबई पुलिस के दिग्गज अधिकारी मधुकर जेंडे की दमदार भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.

किसकी कहानी है ‘इंस्पेक्टर जेंडे’?

फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’, मधुकर जेंडे के साहस और ड्यूटी के प्रति समर्पण को दिखाती हुई नजर आएगी. गौरतलब है कि मधुकर जेंडे ने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को दो-दो बार पकड़ने में सफलता हासिल की थी. अपने 40 साल के असाधारण करियर में इस दिग्गज पुलिस अधिकारी ने 1971 और 1986 में चार्ल्स शोभराज को पकड़ कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था.

चार्ल्स शोभराज की कहानी

चार्ल्स शोभराज के पिता भारतीय सिंधी थे जबकि उसकी मां वियतनाम की थीं. चार्ल्स का जन्म वियतनाम के सैगोन में 6 अप्रैल, 1944 को हुआ था. चार्ल्स की शादी पेरिस की चैंटल कॉमपैगनन से हुई थी लेकिन उसे शादी के दिन ही पुलिस ने चोरी की कार चलाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया था. उसने दिल्ली के अशोका होटल से कीमती रत्न की चोरी भी की थी. उसे पहली बार 1971 में मुंबई में अरेस्ट किया गया था. लेकिन वो भागने में कामयाब रहा. वहीं जेंडे ने दूसरी बार उसकी गिरफ्तारी 15 साल बाद गोवा में की थी.

कहां रिलीज होगी मनोज की फिल्म?

मनोज बाजपेयी पहले भी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ चुके हैं. और एक बार फिर से उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. मनोज ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 में ही शुरू की थी और अब इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तो जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी. बताया जा रहा है कि ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/once-again-manoj-bajpayee-will-become-a-police-officer-updated/article-13075

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.