गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरों पर बोले पहलाज निहलानी: "दोनों का रिश्ता दोस्ती पर टिका है, कभी अलग नहीं होंगे"

Bollywood NEWS

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, फिल्ममेकर और सेंसर बोर्ड (CBFC) के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी का कहना है कि यह जोड़ी कभी अलग नहीं हो सकती।

 "रिश्ता दोस्ती पर टिका है"

पहलाज निहलानी ने मीडिया से बातचीत में कहा—
"गोविंदा और सुनीता का रिश्ता असली मायनों में दोस्ती पर टिका है। भले ही तलाक या कोर्ट जाने की बातें सामने आती हों, लेकिन यकीन मानिए ये दोनों कभी अलग नहीं होंगे। असली अलगाव संभव ही नहीं है।"

उन्होंने आगे बताया कि गोविंदा और सुनीता भले ही अलग-अलग घरों में रहते दिखते हैं, लेकिन वे एक-दूसरे के बेहद करीब हैं और आज भी साथ हैं।

करियर पर असर नहीं

गोविंदा की निजी जिंदगी का करियर पर असर पड़ने के सवाल पर पहलाज निहलानी ने कहा—
"उनके करियर पर इसका असर नहीं हुआ। इंडस्ट्री बस उनकी आध्यात्मिक सोच और अंधविश्वास से थोड़ा हिचकती है। लेकिन जब वो राजनीति के मंच पर खड़े होते हैं, तो कमाल कर जाते हैं।"

"सेट पर हमेशा टाइम पर पहुंचते थे"

अक्सर गोविंदा के लेट-लतीफी के किस्से सामने आते हैं। इस पर पहलाज निहलानी ने सफाई दी—
"मेरी फिल्मों के दौरान गोविंदा हमेशा टाइम पर पहुंचे हैं। वो प्रोफेशनल और बिल्कुल नॉर्मल रहते थे।"

"आज भी बेस्ट एक्टर"

गोविंदा के पास फिलहाल काम न होने पर पहलाज निहलानी ने कहा—
"हर एक्टर के करियर में उतार-चढ़ाव आता है। अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज भी इस दौर से गुजरे हैं। गोविंदा को बस एक बड़ा मौका चाहिए, और वो फिर से नंबर वन हो जाएंगे। आज भी उनसे बेहतर टाइमिंग वाला एक्टर कोई नहीं है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरों पर बोले पहलाज निहलानी: "दोनों का रिश्ता दोस्ती पर टिका है, कभी अलग नहीं होंगे"

Bollywood NEWS

 "रिश्ता दोस्ती पर टिका है"

पहलाज निहलानी ने मीडिया से बातचीत में कहा—
"गोविंदा और सुनीता का रिश्ता असली मायनों में दोस्ती पर टिका है। भले ही तलाक या कोर्ट जाने की बातें सामने आती हों, लेकिन यकीन मानिए ये दोनों कभी अलग नहीं होंगे। असली अलगाव संभव ही नहीं है।"

उन्होंने आगे बताया कि गोविंदा और सुनीता भले ही अलग-अलग घरों में रहते दिखते हैं, लेकिन वे एक-दूसरे के बेहद करीब हैं और आज भी साथ हैं।

करियर पर असर नहीं

गोविंदा की निजी जिंदगी का करियर पर असर पड़ने के सवाल पर पहलाज निहलानी ने कहा—
"उनके करियर पर इसका असर नहीं हुआ। इंडस्ट्री बस उनकी आध्यात्मिक सोच और अंधविश्वास से थोड़ा हिचकती है। लेकिन जब वो राजनीति के मंच पर खड़े होते हैं, तो कमाल कर जाते हैं।"

"सेट पर हमेशा टाइम पर पहुंचते थे"

अक्सर गोविंदा के लेट-लतीफी के किस्से सामने आते हैं। इस पर पहलाज निहलानी ने सफाई दी—
"मेरी फिल्मों के दौरान गोविंदा हमेशा टाइम पर पहुंचे हैं। वो प्रोफेशनल और बिल्कुल नॉर्मल रहते थे।"

"आज भी बेस्ट एक्टर"

गोविंदा के पास फिलहाल काम न होने पर पहलाज निहलानी ने कहा—
"हर एक्टर के करियर में उतार-चढ़ाव आता है। अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज भी इस दौर से गुजरे हैं। गोविंदा को बस एक बड़ा मौका चाहिए, और वो फिर से नंबर वन हो जाएंगे। आज भी उनसे बेहतर टाइमिंग वाला एक्टर कोई नहीं है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/pahlaj-nihalani-said-on-the-news-of-govinda-sunitas-divorce/article-31426

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.