पिता सुपरस्टार और मां टॉप हीरोइन, पहचान छुपाने के लिए स्कूल में 'पूजा रामचंद्रन' बन गई थी ये एक्ट्रेस

Bollywood NEWS

साउथ सुपरस्टार कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की बेटी श्रुति हासन ने साउथ सिनेमा ही नहीं बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है और इसी के साथ वह बेहतरीन सिंगर भी हैं। आज श्रुति का आज जन्मदिन है, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

अभिनेत्री श्रुति हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसी के साथ वह बेहतरीन सिंगर भी हैं। सुपरस्टार कमल हासन तो साउथ सिनेमा के बेताज बादशाह हैं ही, उनकी लाडली बेटी श्रुति भी कम नहीं हैं। श्रुति ने साथ में कई बेहतरीन फिल्मों के साथ ही 'रॉकी हैंडसम', 'गब्बर इज बैक', 'दिल तो बच्चा है जी' और 'वेलकम बैक' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आज श्रुति हासन अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

श्रुति हासन का जन्म

श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ। उनके पिता साउथ सुपरस्टार कमल हासन और मां अभिनेत्री सारिका हैं। श्रुति का जन्म उनके माता-पिता की शादी के पहले ही हो गया था। दरअसल, तब कमल हासन, सारिका के साथ लिव इन में रह रहे थे। इसी दौरान सारिका प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने श्रुति को जन्म दिया। श्रुति के जन्म के दो साल बाद सारिका और कमल हासन ने 1988 में शादी की। श्रुति ने अपनी शुरुआती स्कूलिंग भी चेन्नई से ही की।

जब श्रुति ने बदल लिया था अपना नाम

श्रुति अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से भी नहीं कतरातीं। एक बार उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वह बचपन में नाम बदलकर स्कूल जाती थीं। उन्होंने इसके पीछे के दिलचस्प किस्से के बारे में भी बात की थी। दरअसल, श्रुति हासन नहीं चाहती थीं कि स्कूल में या उनके दोस्तों को पता चले कि वह सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। वह अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थीं, इसीलिए पहचान छुपाकर स्कूल जाती थीं। उन्होंने स्कूल में अपना नाम बदलकर पूजा रामचंद्रन कर लिया था। श्रुति के इस कदम के पीछे की वजह ये थी कि वो स्कूल में शिक्षकों और अन्य बच्चों से स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं चाहती थीं।

श्रुति हासन का करियर

श्रुति हासन के करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने कई फिल्मों में गीत गाए थे और चार साल की उम्र में अपने पिता की 'हे राम' में छोटा सा रोल भी निभाया था। 2011 में आई तेलुगू 'अनागनागा ओ धीरूडू' और तमिल फिल्म '7ओम अरिवु' के लिए श्रुति को बेस्ट फीमेल डेब्यू साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। श्रुति एक बेहतरीन अदाकारा के साथ ही शानदार सिंगर भी हैं। उन्होंने 2009 में 'द एक्सट्रामेंटल्स' नाम से अपना म्यूजिक बैंड भी बनाया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पिता सुपरस्टार और मां टॉप हीरोइन, पहचान छुपाने के लिए स्कूल में 'पूजा रामचंद्रन' बन गई थी ये एक्ट्रेस

Bollywood NEWS

अभिनेत्री श्रुति हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसी के साथ वह बेहतरीन सिंगर भी हैं। सुपरस्टार कमल हासन तो साउथ सिनेमा के बेताज बादशाह हैं ही, उनकी लाडली बेटी श्रुति भी कम नहीं हैं। श्रुति ने साथ में कई बेहतरीन फिल्मों के साथ ही 'रॉकी हैंडसम', 'गब्बर इज बैक', 'दिल तो बच्चा है जी' और 'वेलकम बैक' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आज श्रुति हासन अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

श्रुति हासन का जन्म

श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ। उनके पिता साउथ सुपरस्टार कमल हासन और मां अभिनेत्री सारिका हैं। श्रुति का जन्म उनके माता-पिता की शादी के पहले ही हो गया था। दरअसल, तब कमल हासन, सारिका के साथ लिव इन में रह रहे थे। इसी दौरान सारिका प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने श्रुति को जन्म दिया। श्रुति के जन्म के दो साल बाद सारिका और कमल हासन ने 1988 में शादी की। श्रुति ने अपनी शुरुआती स्कूलिंग भी चेन्नई से ही की।

जब श्रुति ने बदल लिया था अपना नाम

श्रुति अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से भी नहीं कतरातीं। एक बार उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वह बचपन में नाम बदलकर स्कूल जाती थीं। उन्होंने इसके पीछे के दिलचस्प किस्से के बारे में भी बात की थी। दरअसल, श्रुति हासन नहीं चाहती थीं कि स्कूल में या उनके दोस्तों को पता चले कि वह सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। वह अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थीं, इसीलिए पहचान छुपाकर स्कूल जाती थीं। उन्होंने स्कूल में अपना नाम बदलकर पूजा रामचंद्रन कर लिया था। श्रुति के इस कदम के पीछे की वजह ये थी कि वो स्कूल में शिक्षकों और अन्य बच्चों से स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं चाहती थीं।

श्रुति हासन का करियर

श्रुति हासन के करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने कई फिल्मों में गीत गाए थे और चार साल की उम्र में अपने पिता की 'हे राम' में छोटा सा रोल भी निभाया था। 2011 में आई तेलुगू 'अनागनागा ओ धीरूडू' और तमिल फिल्म '7ओम अरिवु' के लिए श्रुति को बेस्ट फीमेल डेब्यू साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। श्रुति एक बेहतरीन अदाकारा के साथ ही शानदार सिंगर भी हैं। उन्होंने 2009 में 'द एक्सट्रामेंटल्स' नाम से अपना म्यूजिक बैंड भी बनाया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/pooja-ramachandran-became-in-school-to-hide-father-superstar-and/article-8724

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.