- Hindi News
- बालीवुड
- IPL फाइनल हार के बाद प्रीति जिंटा का भावुक संदेश – "अभी अधूरा है काम, अगले साल लौटेंगे"
IPL फाइनल हार के बाद प्रीति जिंटा का भावुक संदेश – "अभी अधूरा है काम, अगले साल लौटेंगे"
Bollywod
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला भले ही पंजाब किंग्स के लिए जीत का जश्न न ला सका, लेकिन इस हार ने टीम की आत्मा को नहीं तोड़ा। फाइनल के तीन दिन बाद, टीम की को-ओनर और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट के जरिए अपनी टीम के संघर्ष और जज़्बे को सलाम किया।
प्रीति ने लिखा, "ये वैसा अंत नहीं था जैसा हम चाहते थे, लेकिन ये सफर बेहद यादगार रहा। हमारी युवा टीम ने साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ पूरे टूर्नामेंट में कमाल कर दिखाया। खास तौर पर हमारे कप्तान ने नेतृत्व में मिसाल कायम की, और अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया।"
उन्होंने बताया कि कई अहम खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर चले गए या चोटिल हो गए, बावजूद इसके टीम ने नए रिकॉर्ड बनाए और उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।
"हम अधूरे काम को पूरा करने वापस आएंगे," प्रीति ने वादा किया। उन्होंने हर खिलाड़ी का नाम लिए बिना टीम स्पिरिट को सराहा और फैंस से अगली बार के लिए समर्थन मांगा।
गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने अब तक एक बार भी IPL ट्रॉफी नहीं जीती है। 18 साल में यह केवल दूसरी बार था जब टीम फाइनल तक पहुंची। इस बार पंजाब की जीत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन RCB ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए