प्रीति जिंटा की दरियादिली: ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रु. का दान, देशवासियों से की मदद की अपील

Bollywod

On

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने एक बार फिर साबित किया है कि वे न केवल फिल्मों में बल्कि असल जिंदगी में भी एक सच्ची देशभक्त हैं। हाल ही में उन्होंने आर्मी वीमेंस वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) के एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए शहीद सैनिकों की विधवाओं और उनके बच्चों के लिए 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दान की है।

प्रीति ने इस भावुक अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि जब वे साउथ वेस्टर्न कमांड के ऑडिटोरियम में पहुंचीं, तो वहां वीरता के लिए सम्मानित हुए सैनिकों के पोस्टर देखकर उनका हृदय भर आया। इनमें कई ऐसे जवान थे जिन्होंने देश के लिए प्राणों की आहुति दी और कुछ युद्ध से जख्म लेकर लौटे।

प्रीति ने अपने पोस्ट में लिखा,

"वे पति, बेटे, भाई और पिता थे। उन्होंने हमारे कल के लिए अपना आज कुर्बान किया। शायद हम उनके बारे में ज्यादा नहीं जान पाएंगे, लेकिन उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।"

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वे शहीदों की पत्नियों और बच्चों से मिलीं। उन्होंने लिखा कि इन महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान थी, लेकिन उसमें संघर्ष, बलिदान और अपार साहस छिपा था।

प्रीति ने यह भी कहा कि उनका यह छोटा-सा योगदान केवल धन्यवाद का एक प्रतीक है और देश के हर नागरिक को इन सैनिक परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा,

"मैंने अपना काम कर दिया है, अब आपकी बारी है। कृपया आगे आइए और हमारे सैनिकों के परिवारों के लिए यथासंभव सहायता कीजिए।"

बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देशभर में सेना के बलिदान को लेकर जागरूकता और समर्थन की लहर देखने को मिल रही है। ऐसे में प्रीति जिंटा का यह मानवीय कदम समाज के लिए प्रेरणा बन रहा है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By Nitin Trivedi

प्रीति जिंटा की दरियादिली: ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रु. का दान, देशवासियों से की मदद की अपील

Bollywod

प्रीति ने इस भावुक अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि जब वे साउथ वेस्टर्न कमांड के ऑडिटोरियम में पहुंचीं, तो वहां वीरता के लिए सम्मानित हुए सैनिकों के पोस्टर देखकर उनका हृदय भर आया। इनमें कई ऐसे जवान थे जिन्होंने देश के लिए प्राणों की आहुति दी और कुछ युद्ध से जख्म लेकर लौटे।

प्रीति ने अपने पोस्ट में लिखा,

"वे पति, बेटे, भाई और पिता थे। उन्होंने हमारे कल के लिए अपना आज कुर्बान किया। शायद हम उनके बारे में ज्यादा नहीं जान पाएंगे, लेकिन उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।"

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वे शहीदों की पत्नियों और बच्चों से मिलीं। उन्होंने लिखा कि इन महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान थी, लेकिन उसमें संघर्ष, बलिदान और अपार साहस छिपा था।

प्रीति ने यह भी कहा कि उनका यह छोटा-सा योगदान केवल धन्यवाद का एक प्रतीक है और देश के हर नागरिक को इन सैनिक परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा,

"मैंने अपना काम कर दिया है, अब आपकी बारी है। कृपया आगे आइए और हमारे सैनिकों के परिवारों के लिए यथासंभव सहायता कीजिए।"

बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देशभर में सेना के बलिदान को लेकर जागरूकता और समर्थन की लहर देखने को मिल रही है। ऐसे में प्रीति जिंटा का यह मानवीय कदम समाज के लिए प्रेरणा बन रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/preity-zintas-generos/article-22259

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.