SSMB29 की शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेहद खास है वजह

Bollywood NEWS

प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले ही भारत लौटी थीं। अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म की हैदराबाद में शूटिंग कर रही थीं। अब अपनी फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर एक्ट्रेस मुंबई भी आ गई हैं, जिसकी वजह बेहद खास है।

प्रियंका चोपड़ा भारत की उन गिनी-चुनी हीरोइनों में से एक रही हैं जिन्होंने देश में ही नहीं विदेशों में भी अपार फेम हासिल किया और ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाई। प्रियंका को फैशन, बर्फी, मैरी कॉम जैसी फिल्मों में उनके जबरदस्त अभिनय के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद भी, प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख कर लिया और लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस के फैंस अक्सर उनकी भारत वापसी का इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से भारत में हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म SSMB29 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उन्हें मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया।

मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने मुंबई वापस आकर अपने फैंस का दिल खुश कर दिया और सबका दिल जीत लिया। एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले भारत लौटी थीं और कथित तौर पर राजामौली की 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस का कैजुअल लुक देखने लायक था।

ऑल व्हाइट लुक में छाईं प्रियंका चोपड़ा

ऑल व्हाइट लुक में प्रियंका ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट शॉर्ट्स, ट्यूब टॉप और शर्ट पहना था। इसी के सााथ उन्होंने व्हाइट कैप और सन ग्लासेस के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया। एयरपोर्ट पर बाहर आते ही एक्ट्रेस ने पैप्स के लिए पोज भी किया। प्रियंका की मुंबई पहुंचने की वजह भी बेहद खास है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए मुंबई पहुंची हैं।

अगस्त 2024 में हुई थी प्रियंका के भाई की सगाई

अपनी बहन वाली ड्यूटीज पूरी करने के लिए प्रियंका चोपड़ा मुंबई में रहेंगी। सिद्धार्थ ने अगस्त 2024 में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। इस खास मौके पर भी प्रियंका अपने परिवार के साथ मौजूद थीं। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ फिल्ममेकर हैं और इससे पहले उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने शेफ के तौर पर भी काम किया है। अब वह प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' के मालिक हैं। नीलम की बात करें तो वह एक्ट्रेस हैं और तेलुगू, तमिल फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 2012 में मिस्टर 7 से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2025 By दैनिक जागरण

SSMB29 की शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेहद खास है वजह

Bollywood NEWS

प्रियंका चोपड़ा भारत की उन गिनी-चुनी हीरोइनों में से एक रही हैं जिन्होंने देश में ही नहीं विदेशों में भी अपार फेम हासिल किया और ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाई। प्रियंका को फैशन, बर्फी, मैरी कॉम जैसी फिल्मों में उनके जबरदस्त अभिनय के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद भी, प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख कर लिया और लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस के फैंस अक्सर उनकी भारत वापसी का इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से भारत में हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म SSMB29 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उन्हें मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया।

मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने मुंबई वापस आकर अपने फैंस का दिल खुश कर दिया और सबका दिल जीत लिया। एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले भारत लौटी थीं और कथित तौर पर राजामौली की 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस का कैजुअल लुक देखने लायक था।

ऑल व्हाइट लुक में छाईं प्रियंका चोपड़ा

ऑल व्हाइट लुक में प्रियंका ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट शॉर्ट्स, ट्यूब टॉप और शर्ट पहना था। इसी के सााथ उन्होंने व्हाइट कैप और सन ग्लासेस के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया। एयरपोर्ट पर बाहर आते ही एक्ट्रेस ने पैप्स के लिए पोज भी किया। प्रियंका की मुंबई पहुंचने की वजह भी बेहद खास है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए मुंबई पहुंची हैं।

अगस्त 2024 में हुई थी प्रियंका के भाई की सगाई

अपनी बहन वाली ड्यूटीज पूरी करने के लिए प्रियंका चोपड़ा मुंबई में रहेंगी। सिद्धार्थ ने अगस्त 2024 में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। इस खास मौके पर भी प्रियंका अपने परिवार के साथ मौजूद थीं। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ फिल्ममेकर हैं और इससे पहले उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने शेफ के तौर पर भी काम किया है। अब वह प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' के मालिक हैं। नीलम की बात करें तो वह एक्ट्रेस हैं और तेलुगू, तमिल फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 2012 में मिस्टर 7 से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/priyanka-chopra-reached-mumbai-with-a-break-from-shooting-ssmb29/article-9291

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.