प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ बेच दिए अपने चार-चार घर, इतने करोड़ में हुई डील

Bollywood NEWS

करीब सात साल पहले भारत छोड़कर अमेरिका में शिफ्ट हो चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ अपने चार-चार घर बेच दिए हैं. मुंबई में उनके ओबेरॉय स्काई गार्डन्स में एक-दो नहीं बल्कि चार-चार लग्जरी अपार्टमेंट थे.

हिंदी सिनेमा की ‘देसी गर्ल’ यानी कि प्रियंका चोपड़ा की गिनती इंडस्ट्री की सबसे महंगी और सबसे अमीर अभिनेत्रियों में होती है. फिल्मों के अलावा प्रियंका ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं. एक्ट्रेस ने अब अमेरिका में बैठे-बैठे ही भारत में करोड़ों रुपये की डील कर डाली है. प्रियंका ने मुंबई में अपने एक-दो नहीं बल्कि चार-चार अपार्टमेंट करोड़ों रुपये में बेच दिए हैं.

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने चार अपार्टमेंट्स को एक परिवार को बेच दिया है. इससे एक्ट्रेस को 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है. ये लेन देन 3 मार्च 2025 को हुआ है. सचदेवा फैमिली के अलग-अलग सदस्यों ने ये प्रॉपर्टी खरीदी है.

कितने करोड़ में की डील?

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी अपार्टमेंट 16.17 करोड़ रुपये की कीमत में बेच दिए हैं. ये चारों फ्लैट मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के ओबेरॉय स्काई गार्डन्स में है. इनमें से तीन फ्लैट 18वें फ्लोर पर जबकि एक फ्लैट 19वें फ्लोर पर है. फ्लैट नंबर 1801/ए श्रुति गौरव सचदेवा ने 3 करोड़ 45 लाख 11 हजार 500 रुपये में खरीदा. 1,075 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट के लिए 17 लाख 26 हजार रुपये स्टांप शुल्क का भुगतान किया गया.

फ्लैट नंबर 1801/सी स्नेहा डांग सचदेवा ने 2 करोड़ 85 लाख रुपये में खरीदा. 885 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट के लिए 14 लाख 25 हजार रुपये स्टांप शुल्क का भुगतान किया गया. फ्लैट नंबर 1901/सी रौनक त्रिलोका सचदेवा को 3 करोड़ 52 लाख रुपये में बेचा गया. 1,100 वर्ग फीट के इस फ्लैट के लिए 21 लाख 12 हजार रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया. वहीं एक जोड़ी फ्लैट (1801/बी और 1901/बी) का सौदा 6 करोड़ 35 लाख रुपये में हुआ. इसे रजनी त्रिलोक सचदेवा ने खरीदा और 31 लाख 75 हजार रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया.

शादी के बाद से अमेरिका में रह रही हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी. शादी के बाद प्रियंका भारत छोड़कर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं. वो अपने पति निक और बेटी मालती के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं. हालांकि समय-समय पर एक्ट्रेस भारत आती रहती हैं. हाल ही में प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए भारत आई थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार बॉलीवुड में साल 2019 की फिल्म ‘स्काई इज द पिंक’ में काम किया था. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में ‘द ब्लफ’ और ‘हेड ऑफ स्टेट’ शामिल हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ बेच दिए अपने चार-चार घर, इतने करोड़ में हुई डील

Bollywood NEWS

हिंदी सिनेमा की ‘देसी गर्ल’ यानी कि प्रियंका चोपड़ा की गिनती इंडस्ट्री की सबसे महंगी और सबसे अमीर अभिनेत्रियों में होती है. फिल्मों के अलावा प्रियंका ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं. एक्ट्रेस ने अब अमेरिका में बैठे-बैठे ही भारत में करोड़ों रुपये की डील कर डाली है. प्रियंका ने मुंबई में अपने एक-दो नहीं बल्कि चार-चार अपार्टमेंट करोड़ों रुपये में बेच दिए हैं.

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने चार अपार्टमेंट्स को एक परिवार को बेच दिया है. इससे एक्ट्रेस को 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है. ये लेन देन 3 मार्च 2025 को हुआ है. सचदेवा फैमिली के अलग-अलग सदस्यों ने ये प्रॉपर्टी खरीदी है.

कितने करोड़ में की डील?

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी अपार्टमेंट 16.17 करोड़ रुपये की कीमत में बेच दिए हैं. ये चारों फ्लैट मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के ओबेरॉय स्काई गार्डन्स में है. इनमें से तीन फ्लैट 18वें फ्लोर पर जबकि एक फ्लैट 19वें फ्लोर पर है. फ्लैट नंबर 1801/ए श्रुति गौरव सचदेवा ने 3 करोड़ 45 लाख 11 हजार 500 रुपये में खरीदा. 1,075 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट के लिए 17 लाख 26 हजार रुपये स्टांप शुल्क का भुगतान किया गया.

फ्लैट नंबर 1801/सी स्नेहा डांग सचदेवा ने 2 करोड़ 85 लाख रुपये में खरीदा. 885 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट के लिए 14 लाख 25 हजार रुपये स्टांप शुल्क का भुगतान किया गया. फ्लैट नंबर 1901/सी रौनक त्रिलोका सचदेवा को 3 करोड़ 52 लाख रुपये में बेचा गया. 1,100 वर्ग फीट के इस फ्लैट के लिए 21 लाख 12 हजार रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया. वहीं एक जोड़ी फ्लैट (1801/बी और 1901/बी) का सौदा 6 करोड़ 35 लाख रुपये में हुआ. इसे रजनी त्रिलोक सचदेवा ने खरीदा और 31 लाख 75 हजार रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया.

शादी के बाद से अमेरिका में रह रही हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी. शादी के बाद प्रियंका भारत छोड़कर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं. वो अपने पति निक और बेटी मालती के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं. हालांकि समय-समय पर एक्ट्रेस भारत आती रहती हैं. हाल ही में प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए भारत आई थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार बॉलीवुड में साल 2019 की फिल्म ‘स्काई इज द पिंक’ में काम किया था. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में ‘द ब्लफ’ और ‘हेड ऑफ स्टेट’ शामिल हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/priyanka-chopra-sold-her-four-houses-together-in-so-many/article-12972

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.