प्रियंका चोपड़ा को आज भी याद है वो रात, जब निक जोनस प्लेन में बैठाकर चांद दिखाने ले गए

Bollywood

On

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ में प्रियंका ने करवा चौथ से जुड़ा खास किस्सा साझा किया, बोलीं– बादलों के ऊपर जाकर टूटा था व्रत

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 4 की पहली मेहमान बनीं प्रियंका ने शो के दौरान पति निक जोनस से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रियंका ने बताया कि करवा चौथ के दिन एक बार चांद न दिखने पर निक उन्हें प्लेन में बैठाकर बादलों के ऊपर ले गए थे, जहां जाकर उन्होंने अपना व्रत खोला।

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि शादी के बाद भले ही वह अमेरिका में सेटल हो गई हों, लेकिन भारतीय परंपराओं और त्योहारों से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। उन्होंने बताया कि वह हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं और इस परंपरा को उनके पति निक जोनस भी पूरे दिल से अपनाते हैं।

प्रियंका के मुताबिक, निक जोनस को करवा चौथ खास तौर पर पसंद है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि निक को यह सोचकर खुशी होती है कि उनकी लंबी उम्र के लिए प्रियंका दिनभर व्रत रखती हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि कई बार चांद देखने के लिए उन्हें अजीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन एक करवा चौथ की रात उनके लिए हमेशा खास रहेगी।

प्रियंका ने उस रात का जिक्र करते हुए बताया कि निक जोनस एक बड़े स्टेडियम में परफॉर्म कर रहे थे, जहां 60 से 70 हजार लोग मौजूद थे। रात 10 बजे से 11 बजे तक इंतजार के बावजूद चांद नजर नहीं आया। आसमान में बादल छाए हुए थे और बारिश की संभावना थी। समय बीतता जा रहा था, लेकिन चांद का कोई अता-पता नहीं था।

ऐसे में निक ने एक खास फैसला लिया। प्रियंका के अनुसार, निक उन्हें अपने प्राइवेट प्लेन में बैठाकर बादलों के ऊपर ले गए। आसमान के ऊपर पहुंचते ही चांद साफ नजर आया और वहीं प्रियंका ने अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ा। प्रियंका ने इस अनुभव को बेहद रोमांटिक बताते हुए कहा कि वह उस रात को कभी नहीं भूल सकतीं।

शो के दौरान प्रियंका ने यह भी कहा कि निक भारतीय परंपराओं का सम्मान करते हैं और हर त्योहार में पूरे मन से शामिल होते हैं। यही वजह है कि उनका रिश्ता संस्कृतियों के फर्क के बावजूद मजबूत बना हुआ है।

गौरतलब है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 4 20 दिसंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा की इस बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2025 By Nitin Trivedi

प्रियंका चोपड़ा को आज भी याद है वो रात, जब निक जोनस प्लेन में बैठाकर चांद दिखाने ले गए

Bollywood

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 4 की पहली मेहमान बनीं प्रियंका ने शो के दौरान पति निक जोनस से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रियंका ने बताया कि करवा चौथ के दिन एक बार चांद न दिखने पर निक उन्हें प्लेन में बैठाकर बादलों के ऊपर ले गए थे, जहां जाकर उन्होंने अपना व्रत खोला।

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि शादी के बाद भले ही वह अमेरिका में सेटल हो गई हों, लेकिन भारतीय परंपराओं और त्योहारों से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। उन्होंने बताया कि वह हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं और इस परंपरा को उनके पति निक जोनस भी पूरे दिल से अपनाते हैं।

प्रियंका के मुताबिक, निक जोनस को करवा चौथ खास तौर पर पसंद है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि निक को यह सोचकर खुशी होती है कि उनकी लंबी उम्र के लिए प्रियंका दिनभर व्रत रखती हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि कई बार चांद देखने के लिए उन्हें अजीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन एक करवा चौथ की रात उनके लिए हमेशा खास रहेगी।

प्रियंका ने उस रात का जिक्र करते हुए बताया कि निक जोनस एक बड़े स्टेडियम में परफॉर्म कर रहे थे, जहां 60 से 70 हजार लोग मौजूद थे। रात 10 बजे से 11 बजे तक इंतजार के बावजूद चांद नजर नहीं आया। आसमान में बादल छाए हुए थे और बारिश की संभावना थी। समय बीतता जा रहा था, लेकिन चांद का कोई अता-पता नहीं था।

ऐसे में निक ने एक खास फैसला लिया। प्रियंका के अनुसार, निक उन्हें अपने प्राइवेट प्लेन में बैठाकर बादलों के ऊपर ले गए। आसमान के ऊपर पहुंचते ही चांद साफ नजर आया और वहीं प्रियंका ने अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ा। प्रियंका ने इस अनुभव को बेहद रोमांटिक बताते हुए कहा कि वह उस रात को कभी नहीं भूल सकतीं।

शो के दौरान प्रियंका ने यह भी कहा कि निक भारतीय परंपराओं का सम्मान करते हैं और हर त्योहार में पूरे मन से शामिल होते हैं। यही वजह है कि उनका रिश्ता संस्कृतियों के फर्क के बावजूद मजबूत बना हुआ है।

गौरतलब है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 4 20 दिसंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा की इस बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/priyanka-chopra-still-remembers-the-night-when-nick-jonas-took/article-40578

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.