प्रियंका चोपड़ा की आंख पर मंडराया खतरा, फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Bollywod

हॉलीवुड में अपनी शानदार पहचान बना चुकीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या अवॉर्ड नहीं, बल्कि शूटिंग के दौरान हुआ एक गंभीर हादसा है। अपनी अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने बताया कि एक सीन की शूटिंग के वक्त उनकी आधी आईब्रो कट गई थी और उनकी आंख बाल-बाल बच गई।

प्रियंका ने इस खतरनाक वाकये का ज़िक्र जिमी फॉलन के चर्चित शो द टुनाइट शो में किया, जहां वे अपने को-स्टार्स जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि एक क्लोज शॉट के दौरान कैमरे का मैट बॉक्स उनके चेहरे के बहुत पास आ गया था। बारिश और स्टंट सीन की वजह से सिचुएशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गई थी। जैसे ही प्रियंका कैमरे की ओर झुकीं, कैमरे का कोना सीधे उनकी आईब्रो से टकराया, जिससे आधी आईब्रो कट गई। सौभाग्यवश, उनकी आंख पूरी तरह सुरक्षित रही।

प्रियंका ने इस अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि उन्हें काफी डर लग गया था लेकिन शूट पूरा करने की ज़िद में उन्होंने चोट के बावजूद सीन कंप्लीट किया, क्योंकि वे दोबारा बारिश में शूट नहीं करना चाहती थीं।

गौरतलब है कि प्रियंका की यह फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट 2 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसमें वह दमदार लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा, प्रियंका जल्द ही साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

प्रियंका चोपड़ा की आंख पर मंडराया खतरा, फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Bollywod

प्रियंका ने इस खतरनाक वाकये का ज़िक्र जिमी फॉलन के चर्चित शो द टुनाइट शो में किया, जहां वे अपने को-स्टार्स जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि एक क्लोज शॉट के दौरान कैमरे का मैट बॉक्स उनके चेहरे के बहुत पास आ गया था। बारिश और स्टंट सीन की वजह से सिचुएशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गई थी। जैसे ही प्रियंका कैमरे की ओर झुकीं, कैमरे का कोना सीधे उनकी आईब्रो से टकराया, जिससे आधी आईब्रो कट गई। सौभाग्यवश, उनकी आंख पूरी तरह सुरक्षित रही।

प्रियंका ने इस अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि उन्हें काफी डर लग गया था लेकिन शूट पूरा करने की ज़िद में उन्होंने चोट के बावजूद सीन कंप्लीट किया, क्योंकि वे दोबारा बारिश में शूट नहीं करना चाहती थीं।

गौरतलब है कि प्रियंका की यह फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट 2 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसमें वह दमदार लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा, प्रियंका जल्द ही साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/priyanka-chopras-eye-hovering-threat-a-big-accident-occurred-during/article-25010

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.