- Hindi News
- बालीवुड
- पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन, 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली
पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन, 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली
बॉलीवुड
मशहूर म्यूजिक गुरु और हंसराज हंस-जसबीर जस्सी के शिक्षक पूरण शाह कोटी का जालंधर में निधन, पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर
पंजाबी संगीत जगत के जाने-माने म्यूजिक गुरु पूरण शाह कोटी का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता थे और लंबे समय तक पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और जसबीर जस्सी के गुरु के रूप में संगीत शिक्षा देते रहे। पूरण शाह कोटी जालंधर के देओल नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे।
पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जालंधर के एक अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
पूरण शाह कोटी ने पंजाबी संगीत को अनेक दिग्गज कलाकार दिए। हंसराज हंस के अलावा, उनके मार्गदर्शन में पंजाबी संगीत के कई अन्य कलाकार भी सफल हुए। माना जाता है कि बब्बू मान को भी शुरुआती दौर में पूरण शाह कोटी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त था, जिन्होंने उन्हें मंच और पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
मास्टर सलीम के पिता के निधन पर उनके घर पर पंजाबी सिंगर और पूर्व सांसद हंसराज हंस भी पहुंचे और परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। घर में शोक मनाते परिजनों और कलाकारों की भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस मौके पर पंजाबी गायक गुरलेज अख्तर और कई अन्य कलाकार श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पंजाबी संगीत प्रेमी और समुदाय भी इस खबर से दुखी है और पूरण शाह कोटी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए