रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी 'पुष्पा 2', हरियाणा में खूब मच रहा बवाल; मिली बैन की धमकी; जानें क्या है पूरा मामला?

Bollywood NEWS

जहां एक तरफ अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर हरियाणा में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है. जहां फिल्म को बैन तक करने की मांग की जा रही है.

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन काफी समय से अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही एक बड़े विवाद में फंस गई है. दरअसल, इस फिल्म को लेकर हरियाणा के हिसार में खूब बवाल मच रहा है. हिसार जिले के एक गांव में इस फिल्म के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी गई है. आरोप लगाया गया है कि फिल्म में एक सीन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. 

साथ ही इस सीन को फिल्म से हटाने की भी मांग की गई है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि फिल्म के ट्रेलर में जानबूझकर एक धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है. ये शिकायत हिसार के कुलदीप कुमार ने दर्ज करवाई है. कुलदीप के मुताबिक, ट्रेलर में अल्लू अर्जुन अर्धनारीश्वर के किरदार में दिखाया गया है और मां काली की तस्वीर भी नजर आई है. उन्हें लगता है ये सीन धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा रही है.

'पुष्पा 2' को लेकर हरियाणा में खूब मच रहा बवाल

कुलदीप कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि वे 'पुष्पा 2' और इसके सभी कलाकारों का सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ कलाकार पैसों के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं. उन्होंने फिल्म से मां काली और अल्लू अर्जुन के अर्धनारीश्वर वाले सीन को हटाने की मांग की. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो वे फिल्म को हरियाणा में रिलीज नहीं होने देंगे. हालांकि, अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दूसरी ओर इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया.

'पुष्पा 2' अगले महीने होने वाली है रिलीज

'पुष्पा 2' का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया था, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी शामिल हुए थे. ये फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फ़ासिल, जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 2021 में आई 'पुष्पा' का सीक्वल है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हई थी. 'पुष्पा 2' में इसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Nov 2024 By दैनिक जागरण

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी 'पुष्पा 2', हरियाणा में खूब मच रहा बवाल; मिली बैन की धमकी; जानें क्या है पूरा मामला?

Bollywood NEWS

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन काफी समय से अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही एक बड़े विवाद में फंस गई है. दरअसल, इस फिल्म को लेकर हरियाणा के हिसार में खूब बवाल मच रहा है. हिसार जिले के एक गांव में इस फिल्म के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी गई है. आरोप लगाया गया है कि फिल्म में एक सीन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. 

साथ ही इस सीन को फिल्म से हटाने की भी मांग की गई है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि फिल्म के ट्रेलर में जानबूझकर एक धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है. ये शिकायत हिसार के कुलदीप कुमार ने दर्ज करवाई है. कुलदीप के मुताबिक, ट्रेलर में अल्लू अर्जुन अर्धनारीश्वर के किरदार में दिखाया गया है और मां काली की तस्वीर भी नजर आई है. उन्हें लगता है ये सीन धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा रही है.

'पुष्पा 2' को लेकर हरियाणा में खूब मच रहा बवाल

कुलदीप कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि वे 'पुष्पा 2' और इसके सभी कलाकारों का सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ कलाकार पैसों के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं. उन्होंने फिल्म से मां काली और अल्लू अर्जुन के अर्धनारीश्वर वाले सीन को हटाने की मांग की. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो वे फिल्म को हरियाणा में रिलीज नहीं होने देंगे. हालांकि, अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दूसरी ओर इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया.

'पुष्पा 2' अगले महीने होने वाली है रिलीज

'पुष्पा 2' का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया था, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी शामिल हुए थे. ये फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फ़ासिल, जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 2021 में आई 'पुष्पा' का सीक्वल है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हई थी. 'पुष्पा 2' में इसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/pushpa-2-stuck-in-controversies-even-before-its-release-there/article-3963

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.