Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: संडे को ‘राजा शिवाजी’ की धुआंधार कमाई, तीसरे दिन 12 करोड़

बॉलीवुड डेस्क

By Rohit.P
On

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3 में फिल्म ने रविवार को 12 करोड़ कमाए। रितेश देशमुख की फिल्म तीन दिन में 33.90 करोड़ तक पहुंच गई।

रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा Shivaji’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन जोरदार उछाल लिया है। रविवार को फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि टिकट खिड़की पर नोट जमकर बरसे। Raja Shivaji Box Office Collection Day 3 के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला और तीसरे दिन इसने अब तक की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की। मराठी सिनेमा की इस बड़ी रिलीज को दर्शकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर महाराष्ट्र के साथ हिंदी बेल्ट में भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है। यही वजह रही कि रविवार को कई जगह शो हाउसफुल तक पहुंचे और फिल्म ने तीन दिन में अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘राजा शिवाजी ने तीसरे दिन करीब 12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 11.35 करोड़ और शनिवार को 10.55 करोड़ की कमाई की थी। यानी लगातार तीन दिन फिल्म डबल डिजिट में बनी रही, जो किसी भी रीजनल बैकग्राउंड वाली फिल्म के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है। तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इसमें हिंदी वर्जन से 4.25 करोड़ और मराठी वर्जन से 7.25 करोड़ का योगदान तीसरे दिन रहा। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ के पार निकल चुका है और ट्रेड सर्किट में इसे मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता दिख रहा है।

उधर इसी हफ्ते रिलीज हुई जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। आमिर खान प्रोडक्शन की इस फिल्म से बेहतर ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन दर्शकों का रुझान ‘राजा शिवाजी की तरफ ज्यादा दिखा। ‘एक दिन’ ने पहले दिन 1.15 करोड़, दूसरे दिन 1 करोड़ और तीसरे दिन करीब 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया। तीन दिन बाद भी फिल्म 5 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी और इसका कुल कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। शुरुआती ट्रेंड यही बता रहे हैं कि कंटेंट और स्केल के मामले में ‘राजा शिवाजी ने इस क्लैश में साफ बढ़त बना ली है।

फिल्म की कमाई के पीछे इसकी भव्य प्रस्तुति, ऐतिहासिक अपील और स्टारकास्ट को बड़ी वजह माना जा रहा है। ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जेनेलिया देशमुख और भाग्यश्री जैसे चेहरे हैं। सलमान खान के कैमियो की चर्चा भी लगातार बनी हुई है, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को अतिरिक्त बढ़त दी है। ट्रेड जानकार मान रहे हैं कि अगर वीकडे में भी फिल्म इसी रफ्तार के आसपास टिकती है तो ‘राजा शिवाजी’ पहले हफ्ते में ही बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2026 By Rohit.P

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: संडे को ‘राजा शिवाजी’ की धुआंधार कमाई, तीसरे दिन 12 करोड़

बॉलीवुड डेस्क

रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा Shivaji’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन जोरदार उछाल लिया है। रविवार को फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि टिकट खिड़की पर नोट जमकर बरसे। Raja Shivaji Box Office Collection Day 3 के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला और तीसरे दिन इसने अब तक की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की। मराठी सिनेमा की इस बड़ी रिलीज को दर्शकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर महाराष्ट्र के साथ हिंदी बेल्ट में भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है। यही वजह रही कि रविवार को कई जगह शो हाउसफुल तक पहुंचे और फिल्म ने तीन दिन में अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘राजा शिवाजी ने तीसरे दिन करीब 12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 11.35 करोड़ और शनिवार को 10.55 करोड़ की कमाई की थी। यानी लगातार तीन दिन फिल्म डबल डिजिट में बनी रही, जो किसी भी रीजनल बैकग्राउंड वाली फिल्म के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है। तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इसमें हिंदी वर्जन से 4.25 करोड़ और मराठी वर्जन से 7.25 करोड़ का योगदान तीसरे दिन रहा। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ के पार निकल चुका है और ट्रेड सर्किट में इसे मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता दिख रहा है।

उधर इसी हफ्ते रिलीज हुई जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। आमिर खान प्रोडक्शन की इस फिल्म से बेहतर ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन दर्शकों का रुझान ‘राजा शिवाजी की तरफ ज्यादा दिखा। ‘एक दिन’ ने पहले दिन 1.15 करोड़, दूसरे दिन 1 करोड़ और तीसरे दिन करीब 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया। तीन दिन बाद भी फिल्म 5 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी और इसका कुल कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। शुरुआती ट्रेंड यही बता रहे हैं कि कंटेंट और स्केल के मामले में ‘राजा शिवाजी ने इस क्लैश में साफ बढ़त बना ली है।

फिल्म की कमाई के पीछे इसकी भव्य प्रस्तुति, ऐतिहासिक अपील और स्टारकास्ट को बड़ी वजह माना जा रहा है। ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जेनेलिया देशमुख और भाग्यश्री जैसे चेहरे हैं। सलमान खान के कैमियो की चर्चा भी लगातार बनी हुई है, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को अतिरिक्त बढ़त दी है। ट्रेड जानकार मान रहे हैं कि अगर वीकडे में भी फिल्म इसी रफ्तार के आसपास टिकती है तो ‘राजा शिवाजी’ पहले हफ्ते में ही बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/raja-shivaji-box-office-collection-day-3-on-sunday-raja/article-52645

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.